Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसरांय थाना क्षेत्र में बस के कट से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर गुरसराय। गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा भैया पुत्र पप्पू निवासी सेंगुवा उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक से अपने घर से गुरसराय आ रहे थे। तभी रास्ते में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास एक बस ने उनकी बाइक को कट मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी तथा घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- निगोहिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ब्रजपाल उर्फ विजय नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर दबोचे चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, 2 बदमाश गोली लगने से घायल #महोबा :- चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए। पुलिस के अनुसार, थाना चरखारी क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने 1 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका महिन्द्रा 475 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर आते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चरखारी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और अन्तर्राज्यीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। Nitendra Jha3
- जालौन के ओराई में वार्ड नंबर 13 के भगोड़ा बाईपास और माही रोड पर गंदगी का अंबार लगा है। ग्लोरियस स्कूल के पास के इस इलाके में सफाई की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।2
- उत्तर प्रदेश पुलिस पर ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की वसूली का आरोप लगा है। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।1
- चंपावत के कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि यह दुष्कर्म नहीं बल्कि एक गहरी साजिश थी। इस खुलासे से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।1
- हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- स्वस्थ रहें,निरोगी रहें कार्यक्रम में टूथ पेस्टों का किया वितरण गुरसरांय। शासन की स्वस्थ रहें,स्वच्छ रहें कार्यक्रम के अंतर्गत खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के देखरेख में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर द्वारा छात्राओं को ब्रुश एवं टूथ पेस्टों का निःशुल्क वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि शासन द्वारा जो टूथ पेस्ट वितरित किये गए,आप दोनों समय दांतों को साफ रखें एवं दांतों में होने वाले रोगों से छुटकारा पाएं। संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुद्गल, राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,सुनील व्यास,प्रदीप कुमार स्वर्णकार, ऋतु सिंह बुंदेला,राजबहादुर सिंह, सरजू शरण पाठक,अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्दे रिया,राकेश व्यास,अशोक आर्या,सौरभ अग्रवाल,राम सेवक गौतम,दीपा गुप्ता, रजनी यादव,विवेक गुप्ता,खुशबू जैन,कौशलेश मिश्रा,रवि सेन,राहुल पटेल,समता पांचाल आदि उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कानपुर देहात के अहिरनगढ़ेवा और सरगांव के बीच एक खेत में 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।1