logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गिद्धौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार 😱😱😱 गिद्धौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर फुटबॉल टांड़ इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने नकद 55,500 रुपए, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

1 hr ago
user_DESH LIVE NEWS CHATRA
DESH LIVE NEWS CHATRA
Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
1 hr ago
532714c1-6bdc-4712-9d02-a39328c40ce1

गिद्धौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार 😱😱😱 गिद्धौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर फुटबॉल टांड़ इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने नकद 55,500 रुपए, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

More news from Chatra and nearby areas
  • _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    1
    _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_
प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है।  स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला।  लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • नगर निगम हजारीबाग का पहचान कुडा कचडा हब से हजारीबाग नगर निगम मे चारो तरफ कुडा कचडा ही देखा जा सकता सफाई शून्य स्तर पर है सफाई का मतलब है मात्र उपायुक्त और सासंद के आस पास सफाई से चारो तरफ सफाई का गणना है ? वह चारगुणा होल्डिंग टैक्स भुगतान देने के बाद यह नगरवासियो के लिए सेवा है ?
    1
    नगर निगम हजारीबाग का पहचान कुडा कचडा हब से 
हजारीबाग नगर निगम मे चारो तरफ कुडा कचडा ही देखा जा सकता सफाई शून्य स्तर पर है सफाई का मतलब है मात्र उपायुक्त और सासंद के आस पास सफाई से चारो तरफ सफाई का गणना है ? वह चारगुणा होल्डिंग टैक्स भुगतान देने के बाद यह नगरवासियो के लिए सेवा है ?
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • “मनोज यादव के घर से चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक पीएमजी रोड की नापी पूरी – प्रकाश राम के प्रयासों से क्षेत्र में खुशी की लहर, अब लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी आवागमन की परेशानी पीएमजी रोड का सर्वे (नापी) कार्य मनोज यादव के घर से शुरू होकर चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्य लातेहार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम के अथक प्रयासों और निरंतर पहल का परिणाम है। इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण जो दिक्कतें होती थीं, उनसे अब छुटकारा मिलने की आस बंधी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आम जनजीवन पहले से कहीं अधिक आसान बनेगा।
    1
    “मनोज यादव के घर से चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक पीएमजी रोड की नापी पूरी – प्रकाश राम के प्रयासों से क्षेत्र में खुशी की लहर, अब लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी आवागमन की परेशानी 
पीएमजी रोड का सर्वे (नापी) कार्य मनोज यादव के घर से शुरू होकर चंदली आंगनवाड़ी होते हुए राजेंद्र मुंडा के घर तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्य लातेहार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम के अथक प्रयासों और निरंतर पहल का परिणाम है।
इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण जो दिक्कतें होती थीं, उनसे अब छुटकारा मिलने की आस बंधी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आम जनजीवन पहले से कहीं अधिक आसान बनेगा।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • “पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” — “पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” — यह बयान आज झारखंड की राजनीति में तेजी से बदलते माहौल और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जनसमर्थन, संघर्ष और मुद्दों की राजनीति कई बार इतिहास बदल देती है। #जयराममहतो #
    1
    “पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” —
“पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” —
यह बयान आज झारखंड की राजनीति में तेजी से बदलते माहौल और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जनसमर्थन, संघर्ष और मुद्दों की राजनीति कई बार इतिहास बदल देती है।
#जयराममहतो #
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बिहार के शिक्षा मंत्री का झाड़-फूंक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राज्यभर में आस्था और अंधविश्वास पर तीखी बहस छिड़ गई है।
    1
    बिहार के शिक्षा मंत्री का झाड़-फूंक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राज्यभर में आस्था और अंधविश्वास पर तीखी बहस छिड़ गई है।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय अपनाने की अपील की। इसका मकसद आत्मनिर्भर भारत को मजबूत कर आर्थिक चुनौतियों से निपटना है।
    4
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय अपनाने की अपील की। इसका मकसद आत्मनिर्भर भारत को मजबूत कर आर्थिक चुनौतियों से निपटना है।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • एक हकीक़त अनिल कपूर फिल्म मे एक दिन का मुख्यमंत्री बने वही विजय थलापति हकीक़त मे फिल्म मे काम करके मुख्यमंत्री बन गये इसे कहते है उपर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है जब लेता है ममता दीदी जैसै लोग के जैसा ? @highlight RTI LIVE News HZB
    1
    एक हकीक़त अनिल कपूर फिल्म मे एक दिन का मुख्यमंत्री बने वही विजय थलापति हकीक़त मे फिल्म मे काम करके मुख्यमंत्री बन गये इसे कहते है उपर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है जब लेता है ममता दीदी जैसै लोग के जैसा ? @highlight RTI LIVE News HZB
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रामगढ़ के बरलौंग में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम रामगढ़ के बरलौंग में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम रामगढ़ जिले के बरलौंग क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है।
    1
    रामगढ़ के बरलौंग में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
रामगढ़ के बरलौंग में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
रामगढ़ जिले के बरलौंग क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार के बालूमाथ प्रखंड में विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कई मामलों में तुरंत समाधान प्रक्रिया शुरू हुई। यह पहल क्षेत्रवासियों में विश्वास और खुशी का माहौल बना रही है।
    2
    लातेहार के बालूमाथ प्रखंड में विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कई मामलों में तुरंत समाधान प्रक्रिया शुरू हुई। यह पहल क्षेत्रवासियों में विश्वास और खुशी का माहौल बना रही है।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.