Shuru
Apke Nagar Ki App…
डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर
TEZ HARYANA
डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर
More news from हरियाणा and nearby areas
- डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर1
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब थाना स्तर पर भी होगी जनसुनवाई* *आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक करेंगे थाना स्तर पर जनसुनवाई* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित* श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 16-09-2026 को पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शंकरलाल छाबा (RPS), वृत्ताधिकारी वृत्त संगरिया, श्रीमती मोनिका बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक, श्री राकेश सांखला, थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी, पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, वार्ड सीएलजी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। *ऑपरेशन चक्रव्यूह एवं सेफ सिटी अभियान की दी जानकारी* जनसुनवाई के दौरान आमजन को जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों व राजकोप सिटीजन ऐप, 112 हेल्पलाइन एवं यातायात नियमों की दी जानकारी *दिनांक: 16-09-2026* *पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब थाना स्तर पर भी होगी जनसुनवाई* *आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक करेंगे थाना स्तर पर जनसुनवाई* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित* श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 16-09-2026 को पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शंकरलाल छाबा (RPS), वृत्ताधिकारी वृत्त संगरिया, श्रीमती मोनिका बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक, श्री राकेश सांखला, थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी, पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, वार्ड सीएलजी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वाराaX2 आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। *ऑपरेशन चक्रव्यूह एवं सेफ सिटी अभियान की दी जानकारी* जनसुनवाई के दौरान आमजन को जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” तथा अपराध की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित “सेफ सिटी अभियान” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आमजन को हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 87645-31201, महिला हेल्पलाइन 87648-76051 तथा सेफ सिटी पोर्टल के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई। *राजकोप सिटीजन ऐप, 112 हेल्पलाइन एवं यातायात नियमों की दी जानकारी* आमजन को राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112 हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। *साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए* कार्यक्रम में आमजन को वर्तमान में होने वाले प्रमुख साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी पुलिस अधिकारी/सरकारी अधिकारी बनकर ठगी, KYC अपडेट के नाम पर फ्रॉड, बैंक खाते एवं UPI संबंधी धोखाधड़ी, OTP एवं PIN मांगकर ठगी, फर्जी लिंक के माध्यम से ठगी, QR कोड के जरिए धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग/निवेश के नाम पर ठगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। आमजन को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें तथा किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग अथवा रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल नहीं करें। साइबर अपराध होने की स्थिति में बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने तथा साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके।1
- श्री गंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील की ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला रायसिंहनगर तहसील के ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला कई दिनों से VDO के पंचायत में नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन की तालाबंदी कर जताया विरोध ग्रामीणों की मांग—VDO के खिलाफ प्रशासन करे कार्रवाई कार्रवाई नहीं होने तक पंचायत भवन का ताला नहीं खोलने का ऐलान मौके पर ग्रामीणों की भीड़, प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें1
- श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति पद को लेकर गहमागहमी... सभापति पद के दावेदार संजय मूंदड़ा ने कहा कि अगर विजयी पार्षदों ने मुझे मौका दिया तो डॉ. भरत मय्यर मेरे संरक्षक होंगे। सभापति पद को लेकर नगर परिषद की सियासत में लगातार नए समीकरण सामने आ रहे हैं। अब निगाहें विजयी पार्षदों के रुख पर टिकी हैं। #SriGanganagar #NagarnikayChunav #LocalNews #NagarParishad #RajasthanNews #SanjayMundra #sssnewssgnr श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति पद को लेकर गहमागहमी... सभापति पद के दावेदार संजय मूंदड़ा ने कहा कि अगर विजयी पार्षदों ने मुझे मौका दिया तो डॉ. भरत मय्यर मेरे संरक्षक होंगे। सभापति पद को लेकर नगर परिषद की सियासत में लगातार नए समीकरण सामने आ रहे हैं। अब निगाहें विजयी पार्षदों के रुख पर टिकी हैं। #SriGanganagar #NagarnikayChunav #LocalNews #NagarParishad #RajasthanNews #SanjayMundra #sssnewssgnr1
- श्रीगंगानगर भाजपा में खुली बगावत, संजय मुंदड़ा- भरत मय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोला मोर्चा -सभापति चुनाव से पहले भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, महेंद्र बागड़ी की मौजूदगी से सियासी चर्चाएं तेज1
- श्रीगंगानगर भाजपा में बगावत के सुर तेज, संजय मुंदड़ा और डॉ. भरत मायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोला मोर्चा श्रीगंगानगर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर श्रीगंगानगर भाजपा की अंदरूनी राजनीति में नया मोड़ आ गया है। भाजपा के पार्षद संजय मुंदड़ा और पार्षद डॉ. भरत मायर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी, जिससे पार्टी के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई। इस दौरान पार्षद महेंद्र बागड़ी भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के बाद शहर की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने नगर परिषद सभापति चुनाव से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है और पार्टी नेतृत्व को भी सभी पक्षों को सुनकर निर्णय लेना चाहिए। संजय मुंदड़ा ने कहा कि नगर परिषद बोर्ड के गठन और सभापति चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा जनभावनाओं का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। वहीं डॉ. भरत मायर ने भी संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे यह संदेश गया कि भाजपा के भीतर सभापति पद को लेकर मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। महेंद्र बागड़ी की मौजूदगी ने भी इस घटनाक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सभापति चुनाव से पहले इस तरह की खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा की स्थानीय राजनीति में बड़ा संकेत मानी जा रही है। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है और अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व क्या फैसला करता है और स्थानीय स्तर पर किसे समर्थन मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल भाजपा के भीतर उभरे इन मतभेदों ने नगर परिषद की राजनीति को नया रंग दे दिया है और सभापति चुनाव का मुकाबला पहले से अधिक दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है3
- महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ के एसआई सिद्धार्थ और ए.के. यादव ने फाउंडेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 101 भोजन थालियां वितरित की गईं। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा और सचिव आनंद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और छात्राओं को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम शुल्क पर भोजन की थाली उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में शिक्षा या अन्य कार्यों के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कई बार भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। संस्था की यह पहल उन्हें राहत प्रदान करेगी। कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा ने बताया कि आने वाले समय में फाउंडेशन की ओर से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भोजन वैन लगाने का निर्णय लिया गया है। इनमें एम्स अस्पताल के सामने, मथुरादास माथुर अस्पताल तथा गांधी अस्पताल के आसपास भोजन सेवा शुरू करने की योजना है। इन स्थानों पर मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों और अन्य लोगों को न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, ताकि उन्हें पढ़ाई में आवश्यक संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्य मनोज उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था की सामाजिक पहल की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा कार्यों को लगातार विस्तार देना और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। संस्था द्वारा भोजन और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में कार्य कर समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।1
- सभापति पद की सीट सामान्य वर्ग के लिए होने के बावजूद ओबीसी वर्ग से आने वाले डॉ. भारत मैय्यर ने भी सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी जताई थी। सामान्य सीट से उम्मीदवारी जताने को लेकर डॉ. भारत मैय्यर से सवाल किया गया कि आखिर उन्होंने सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी क्यों पेश की? इस पर खुद डॉ. भारत मैय्यर ने क्या कहा? सुनिए उनका जवाब... #SriGanganagar #NagarParishad #SanjayMundra #DrBharatMaiyyar #NagarnikayChunav #LocalNews #RajasthanNews #sssnewssgnr सभापति पद की सीट सामान्य वर्ग के लिए होने के बावजूद ओबीसी वर्ग से आने वाले डॉ. भारत मैय्यर ने भी सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी जताई थी। सामान्य सीट से उम्मीदवारी जताने को लेकर डॉ. भारत मैय्यर से सवाल किया गया कि आखिर उन्होंने सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी क्यों पेश की? इस पर खुद डॉ. भारत मैय्यर ने क्या कहा? सुनिए उनका जवाब... #SriGanganagar #NagarParishad #SanjayMundra #DrBharatMaiyyar #NagarnikayChunav #LocalNews #RajasthanNews #sssnewssgnr1