बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना रसूलाबाद पुलिस टीम में 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 2. का0 236 विनोद पुरी, 3. रि0का0 120 रोहित कुमार । आदि मौजूद रहे।
बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना रसूलाबाद पुलिस टीम में 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 2. का0 236 विनोद पुरी, 3. रि0का0 120 रोहित कुमार । आदि मौजूद रहे।
- झींझक में मुख्य मार्ग पर ऑटो ई रिक्सा संचालको की मनमानी से राहगीर परेशान झींझक कस्बे के मुख्यमार्ग आटो इरिक्सा संचालक जबरिया विठाते उतारते है जिससे राहगीरो को समस्या होती है ।1
- समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद डिंपल जी, भाजपा यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।1
- सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।1
- औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।1
- फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।2
- पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण *आज इटावा आयेंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य* *इटावा,यूपी।* उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण के बाद शाम 7 बजे जनपद इटावा पहुंचेंगे ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य.....1
- 17 सितंबर को अयाना में होगी सपा की पीडीए जनचौपाल, तैयारियों को लेकर जनसंपर्क तेज औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे में स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एटा जिले के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद करना है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जोन व सेक्टर प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा और गंगादासपुर जैसे कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकुमार गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, राजू मिश्रा और विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात पत्रकार—इकबाल अहमद3
- कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 2. का0 236 विनोद पुरी, 3. रि0का0 120 रोहित कुमार ।1