फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में
जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
- औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।1
- पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण *आज इटावा आयेंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य* *इटावा,यूपी।* उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण के बाद शाम 7 बजे जनपद इटावा पहुंचेंगे ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य.....1
- औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।1
- 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।1
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 2. का0 236 विनोद पुरी, 3. रि0का0 120 रोहित कुमार ।1