औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

- औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।1
- परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात *इटावा- बुजुर्ग मां को बेटे ने घर के बाहर घसीटकर पीटा…* *परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात, थाना इकदिल क्षेत्र के अड्डा आसई गांव का मामला…!!*1
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात पत्रकार—इकबाल अहमद4
- 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है। 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।2
- झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1
- सिकंदरा में दो दिन से लापता किशोरी बरामद, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी सोमवार रात सिकंदरा की काशीराम कॉलोनी में एक मुस्लिम परिवार के घर मिली। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के साथ मिले राजा खान नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि राजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव शक्ति अखाड़ा के विभाग संयोजक शिवम बाजपेई ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उसके सिकंदरा में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशांत अवस्थी, रोहित दिवाकर, शिवम बाजपेई, पराग बाजपेई, कुलदीप सिंह, लालू सिंह, विक्कू चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोरी की पहचान सुरक्षित रखी गई है।1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील के मुताबिक, वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- *हादसे में भाई अशोक की मौके पर दर्दनाक मौत, बहन माया देवी हुई गंभीर घायल, इलाज जारी *इटावा- रोडवेज बस ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा…* *हादसे में भाई अशोक की मौके पर दर्दनाक मौत, बहन माया देवी हुई गंभीर घायल, इलाज जारी, थाना बसरेहर क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग के समीप बसरेहर बाईपास कीघटना…!!*1