झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात पत्रकार—इकबाल अहमद4
- 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है। 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।2
- झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1
- सिकंदरा में दो दिन से लापता किशोरी बरामद, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी सोमवार रात सिकंदरा की काशीराम कॉलोनी में एक मुस्लिम परिवार के घर मिली। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के साथ मिले राजा खान नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि राजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव शक्ति अखाड़ा के विभाग संयोजक शिवम बाजपेई ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उसके सिकंदरा में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशांत अवस्थी, रोहित दिवाकर, शिवम बाजपेई, पराग बाजपेई, कुलदीप सिंह, लालू सिंह, विक्कू चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोरी की पहचान सुरक्षित रखी गई है।1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील के मुताबिक, वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- 🚨 BIG BREAKING | मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार! 🚨 BIG BREAKING | मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार! ➡️ झींझक नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने Honda Shine बाइक UP78 FM 4668 के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। ➡️ पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। ➡️ गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू पुत्र मुन्ना, निवासी झींझक के रूप में हुई। ➡️ कार्रवाई के आधार पर थाना मंगलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलपुर पुलिस की सक्रियता से एक और कार्रवाई सामने आई।2
- परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात *इटावा- बुजुर्ग मां को बेटे ने घर के बाहर घसीटकर पीटा…* *परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात, थाना इकदिल क्षेत्र के अड्डा आसई गांव का मामला…!!*1
- गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके के गढ़िया गांव में सोमवार को कुश्ती का रोमांच चरम पर दिखाई दिया। सजे अखाड़े में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच आजमाए तो दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा। एक के बाद एक हुए रोमांचक मुकाबलों ने लोगों को देर रात तक अखाड़े से बांधे रखा। एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की इस पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने की सराहना की। अखाड़े में पहली कुश्ती शिव मूसानगर और नसीम रूरा के बीच हुई, जिसमें नसीम रूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में मानसिंह रसूलाबाद और बौरा अनवा आमने-सामने हुए। जोरदार मुकाबले के बाद बौरा अनवा ने बाजी अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में सुल्तान कानपुर और अंकुल फिरोजाबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन अंत में अंकुल फिरोजाबाद ने सुल्तान कानपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इसके बाद सुरेंद्र उन्नाव और शिवकरन कन्नौज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरेंद्र उन्नाव विजयी रहे। वहीं किशनपाल सिंह सिहुरा और अजय अकबरपुर के बीच हुए मुकाबले में किशनपाल सिंह सिहुरा ने शानदार दांव लगाते हुए अजय अकबरपुर को हरा दिया। दंगल में पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। अखाड़े में जैसे ही कोई पहलवान प्रतिद्वंद्वी पर दांव लगाता, पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कुश्ती को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम सोमवार देर रात तक चलता रहा और बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेते रहे। दंगल में राम सिंह पहलवान और रणजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह, नीशू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम आयोजक एवं ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पाल ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि गढ़िया गांव में दंगल का आयोजन सैकड़ों वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। गांव की इस ऐतिहासिक और पारंपरिक कुश्ती की विरासत को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने तथा आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की कुश्ती परंपरा, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है।1