गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके के गढ़िया गांव में सोमवार को कुश्ती का रोमांच चरम पर दिखाई दिया। सजे अखाड़े में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच आजमाए तो दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा। एक के बाद एक हुए रोमांचक मुकाबलों ने लोगों को देर रात तक अखाड़े से बांधे रखा। एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की इस पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने की सराहना की। अखाड़े में पहली कुश्ती शिव मूसानगर और नसीम रूरा के बीच हुई, जिसमें नसीम रूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में मानसिंह रसूलाबाद और बौरा अनवा आमने-सामने हुए। जोरदार मुकाबले के बाद बौरा अनवा ने बाजी अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में सुल्तान कानपुर और अंकुल फिरोजाबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन अंत में अंकुल फिरोजाबाद ने सुल्तान कानपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इसके बाद सुरेंद्र उन्नाव और शिवकरन कन्नौज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरेंद्र उन्नाव विजयी रहे। वहीं किशनपाल सिंह सिहुरा और अजय अकबरपुर के बीच हुए मुकाबले में किशनपाल सिंह सिहुरा ने शानदार दांव लगाते हुए अजय अकबरपुर को हरा दिया। दंगल में पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। अखाड़े में जैसे ही कोई पहलवान प्रतिद्वंद्वी पर दांव लगाता, पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कुश्ती को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम सोमवार देर रात तक चलता रहा और बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेते रहे। दंगल में राम सिंह पहलवान और रणजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह, नीशू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम आयोजक एवं ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पाल ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि गढ़िया गांव में दंगल का आयोजन सैकड़ों वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। गांव की इस ऐतिहासिक और पारंपरिक कुश्ती की विरासत को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने तथा आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की कुश्ती परंपरा, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है।

- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जटियापुर मोड़ के पास सामने आए कंटेनर को बचाने में मौरंग लदा डंपर खड्ड में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील के मुताबिक, वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- झींझक चौकी प्रभारी ने चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद ♦झींझक नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई ♦पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का ♦झींझक चौकी प्रभारी ने चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद ♦झींझक नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई ♦पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी ♦घेराबंदी कर 20 वर्षीय गोलू को पुलिस ने किया गिरफ्तार ♦आरोपी के कब्जे से चोरी की Honda Shine बाइक UP78 FM 4668 बरामद ♦तलाशी के दौरान 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस मिले ♦गिरफ्तार आरोपी वार्ड नंबर 17, बुद्ध नगर, झींझक का निवासी बताया गया ♦आरोपी के खिलाफ थाना मंगलपुर में BNS की धारा 317(2) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज ♦पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से भी थाना रूरा में आपराधिक इतिहास दर्ज है ♦गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है1
- औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।1
- झींझक में मुख्य मार्ग पर ऑटो ई रिक्सा संचालको की मनमानी से राहगीर परेशान झींझक कस्बे के मुख्यमार्ग आटो इरिक्सा संचालक जबरिया विठाते उतारते है जिससे राहगीरो को समस्या होती है ।1
- परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात *इटावा- बुजुर्ग मां को बेटे ने घर के बाहर घसीटकर पीटा…* *परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात, थाना इकदिल क्षेत्र के अड्डा आसई गांव का मामला…!!*1
- झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक नहर के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा सोमवार को पुलिस टीम के साथ नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता से चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक वहां से गुजरता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा करीब 4:00 बजे बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया2
- ♦झींझक चौकी प्रभारी ने चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद ♦झींझक चौकी प्रभारी ने चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद ♦झींझक नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई ♦पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी ♦घेराबंदी कर 20 वर्षीय गोलू को पुलिस ने किया गिरफ्तार ♦आरोपी के कब्जे से चोरी की Honda Shine बाइक UP78 FM 4668 बरामद ♦तलाशी के दौरान 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस मिले ♦गिरफ्तार आरोपी वार्ड नंबर 17, बुद्ध नगर, झींझक का निवासी बताया गया ♦आरोपी के खिलाफ थाना मंगलपुर में BNS की धारा 317(2) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज ♦पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से भी थाना रूरा में आपराधिक इतिहास दर्ज है ♦गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है1
- *हादसे में भाई अशोक की मौके पर दर्दनाक मौत, बहन माया देवी हुई गंभीर घायल, इलाज जारी *इटावा- रोडवेज बस ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा…* *हादसे में भाई अशोक की मौके पर दर्दनाक मौत, बहन माया देवी हुई गंभीर घायल, इलाज जारी, थाना बसरेहर क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग के समीप बसरेहर बाईपास कीघटना…!!*1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।1