Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर की बाइट ।”
Ajeet Mishra
*सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर की बाइट ।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MAHARAJ SINGH1
- ***10 सितंबर तक 70+ के सभी आयुष्मान कार्ड बनेंगे***डीएम 👉राशन दुकानों पर कैंप, लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश शाहजहांपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने की सुस्त रफ्तार पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड 10 सितंबर तक हर हाल में बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राशन वितरण के दिनों में कोटेदारों की दुकानों पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में आयुष्मान कार्ड और फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, एएनएम और पंचायत सहायकों की मदद से एक साथ 100 राशन दुकानों पर कैंप लगाए जाएं। उन्होंने 623 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड 7 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर विशेष अभियान चलाकर बनवाने के निर्देश दिए। जिन आशा कार्यकर्ताओं के कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी प्राथमिकता से बनेंगे। 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 26 हजार पात्र लोगों के कार्डों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक बीडीओ, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक से प्रमाण-पत्र भी लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में कोई पात्र बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं है। फैमिली आईडी में भी गड़बड़ियों पर शिकंजा कसते हुए डीएम ने एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से बनी आईडी को चिन्हित कर एक सप्ताह में मर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिन परिवारों की आईडी नहीं बनी है, उन्हें चिन्हित कर अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने होंगे।1
- आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा को यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत #शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच देने की व्यवस्था होगी। निगम अधिकृत एजेंसियों को नियंत्रित करेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।4
- सड़क नहीं बनी तो महिलाओं का गुस्सा हाईवे पर फूट पड़ा... हाथों में कोई हथियार नहीं, लेकिन सड़क की मांग को लेकर ऐसा विरोध किया कि हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए!” शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं नेशनल हाईवे पर उतर आईं। महिलाओं ने गांव की बदहाल सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका। अब ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।1
- शाहजहाँपुर के पावन बाबा नीम करौली मंदिर में क दिनांक 01 सितम्बर 2026 को 'हनुमान अंश' मूवी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जो बाबा की असीम कृपा से बेहद अलौकिक और सफल रहा। इस दिव्य आयोजन में अपना बहुमूल्य समय निकालकर शामिल होने और इस संध्या को खास बनाने के लिए पधारे समस्त भक्तगणों का हृदय से बहुत-बहुत आभार! आप सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को सचमुच पावन बना दिया। बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे।1
- 📰 हैंडलाइन गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर, 4 सितंबर को शाहजहांपुर पहुंच सकता है बाढ़ का असर 🔥 सब हैंडलाइन डीएम ने संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, शरणालय सक्रिय करने के निर्देश; लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील 📌 हैशटैग #शाहजहांपुर #गर्रानदी #बाढ़ #बाढ़_का_खतरा #डीएम_शाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #रामगंगा_नदी #अजीजगंज #बाढ़_सुरक्षा #शाहजहांपुर_न्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #UPNews #FloodAlert 📰 हैंडलाइन गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर, 4 सितंबर को शाहजहांपुर पहुंच सकता है बाढ़ का असर 🔥 सब हैंडलाइन डीएम ने संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, शरणालय सक्रिय करने के निर्देश; लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील 📌 हैशटैग #शाहजहांपुर #गर्रानदी #बाढ़ #बाढ़_का_खतरा #डीएम_शाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #रामगंगा_नदी #अजीजगंज #बाढ़_सुरक्षा #शाहजहांपुर_न्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #UPNews #FloodAlert1
- सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने 35 लाख के 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे शाहजहांपुर। जिले में मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की शिकायतों पर शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लगातार मॉनीटरिंग और तकनीकी जांच के बाद 35 लाख रुपये कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और अनब्लॉक कराया जा सकता है। मोबाइल गुम या चोरी होने पर इसकी सूचना नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर भी दी जा सकती है।3
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4