logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा को यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत #शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच देने की व्यवस्था होगी। निगम अधिकृत एजेंसियों को नियंत्रित करेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

6 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
e8fb33a9-c208-4f18-8064-3ca0b22e13f8
79596ce0-fbea-422c-b4bf-bb7733db3eae

आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा को यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत #शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच देने की व्यवस्था होगी। निगम अधिकृत एजेंसियों को नियंत्रित करेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर की बाइट ।”*
    1
    *सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे  अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर  की बाइट ।”*
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क के लिए हाईवे पर उतरीं महिलाएं, एक घंटे लगाया जाम आश्वासन के बाद सड़क की नपाई शुरू, ग्रामीणों में जगी निर्माण की उम्मीद तिलहर/शाहजहांपुर। सुनौरा अजमतपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क की नपाई शुरू करा दी गई।
    1
    सड़क के लिए हाईवे पर उतरीं महिलाएं, एक घंटे लगाया जाम
आश्वासन के बाद सड़क की नपाई शुरू, ग्रामीणों में जगी निर्माण की उम्मीद
तिलहर/शाहजहांपुर। सुनौरा अजमतपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क की नपाई शुरू करा दी गई।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में नई पहल, UPCOS का शुभारंभ आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में नई पहल, UPCOS का शुभारंभ गांधी भवन में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का हुआ आयोजन, वित्त मंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों को वितरित की किट और प्रमाणपत्र शाहजहांपुर। आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। बुधवार को प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में शाहजहांपुर के गांधी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आउटसोर्स कार्मिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें किट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। सम्मान और सुविधाएं पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने, कार्मिकों से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने और सेवा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी प्रदेश स्तर पर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के श्रम को सम्मान देने के साथ ही उनकी सेवा से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को किट और प्रमाणपत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताई तथा सरकार की इस पहल को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। तकनीक से पारदर्शिता, व्यवस्था से सुरक्षा UPCOS को आउटसोर्स कार्मिकों के मानव संसाधन प्रबंधन को एकीकृत डिजिटल व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे कार्मिकों से जुड़ी सूचनाओं और प्रक्रियाओं के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने तथा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    3
    आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में नई पहल, UPCOS का शुभारंभ
आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में नई पहल, UPCOS का शुभारंभ
गांधी भवन में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का हुआ आयोजन, वित्त मंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों को वितरित की किट और प्रमाणपत्र
शाहजहांपुर। आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। बुधवार को प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में शाहजहांपुर के गांधी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आउटसोर्स कार्मिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें किट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। सम्मान और सुविधाएं पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने, कार्मिकों से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने और सेवा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी प्रदेश स्तर पर किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के श्रम को सम्मान देने के साथ ही उनकी सेवा से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।
गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को किट और प्रमाणपत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताई तथा सरकार की इस पहल को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
तकनीक से पारदर्शिता, व्यवस्था से सुरक्षा
UPCOS को आउटसोर्स कार्मिकों के मानव संसाधन प्रबंधन को एकीकृत डिजिटल व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे कार्मिकों से जुड़ी सूचनाओं और प्रक्रियाओं के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने तथा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • ***चार दशक तक रामलीला में सेवा देने वाले वरिष्ठ कलाकार मनमोहन त्रिपाठी का निधन, कलाकारों में शोक*** शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला में करीब चार दशकों से अपनी कला और अभिनय के माध्यम से सेवा देने वाले वरिष्ठ कलाकार मनमोहन त्रिपाठी (70) का बुधवार सुबह करीब चार बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला से जुड़े कलाकारों और पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मनमोहन त्रिपाठी लंबे समय से रामलीला मंचन से जुड़े थे और उन्होंने विभिन्न पात्रों का प्रभावी अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को रामलीला परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला मंचन के पूर्वाभ्यास हॉल में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित सभी कलाकारों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के महासचिव ऋषि बाबू, सचिव देवेश दीक्षित, निर्देशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, केंद्रीय कमेटी के राममोहन अग्निहोत्री, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना सहित महिला एवं पुरुष कलाकार मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करी है ! #Shahjahanpur #ShahjahanpurCity #ShahjahanpurUpdate #ShahjahanpurReel
    1
    ***चार दशक तक रामलीला में सेवा देने वाले वरिष्ठ कलाकार मनमोहन त्रिपाठी का निधन, कलाकारों में शोक***

शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला में करीब चार दशकों से अपनी कला और अभिनय के माध्यम से सेवा देने वाले वरिष्ठ कलाकार मनमोहन त्रिपाठी (70) का बुधवार सुबह करीब चार बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला से जुड़े कलाकारों और पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मनमोहन त्रिपाठी लंबे समय से रामलीला मंचन से जुड़े थे और उन्होंने विभिन्न पात्रों का प्रभावी अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को रामलीला परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला मंचन के पूर्वाभ्यास हॉल में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित सभी कलाकारों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के महासचिव ऋषि बाबू, सचिव देवेश दीक्षित, निर्देशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, केंद्रीय कमेटी के राममोहन अग्निहोत्री, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना सहित महिला एवं पुरुष कलाकार मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करी है !

#Shahjahanpur #ShahjahanpurCity 
#ShahjahanpurUpdate #ShahjahanpurReel
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 📰 हैंडलाइन शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए सब हेडलाइन: सर्विलांस सेल, SOG और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस से खोजे मोबाइल, कीमत करीब 35 लाख रुपये 🔥 हैशटैग #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #UPPolice #MobileRecovery #151Mobile #LostMobile #CyberCrime #SurveillanceCell #SOG #CyberHelpDesk #CEIR #PoliceAction #ShahjahanpurNews #PK24NEWS #PK24NewsShahjahanpur #BreakingNews #UPNews 📰 हैंडलाइन शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए सब हेडलाइन: सर्विलांस सेल, SOG और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस से खोजे मोबाइल, कीमत करीब 35 लाख रुपये 🔥 हैशटैग #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #UPPolice #MobileRecovery #151Mobile #LostMobile #CyberCrime #SurveillanceCell #SOG #CyberHelpDesk #CEIR #PoliceAction #ShahjahanpurNews #PK24NEWS #PK24NewsShahjahanpur #BreakingNews #UPNews
    1
    📰 हैंडलाइन

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

सब हेडलाइन:
सर्विलांस सेल, SOG और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस से खोजे मोबाइल, कीमत करीब 35 लाख रुपये

🔥 हैशटैग

#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #UPPolice #MobileRecovery #151Mobile #LostMobile #CyberCrime #SurveillanceCell #SOG #CyberHelpDesk #CEIR #PoliceAction #ShahjahanpurNews #PK24NEWS #PK24NewsShahjahanpur #BreakingNews #UPNews


📰 हैंडलाइन
शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
सब हेडलाइन:
सर्विलांस सेल, SOG और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस से खोजे मोबाइल, कीमत करीब 35 लाख रुपये
🔥 हैशटैग
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #UPPolice #MobileRecovery #151Mobile #LostMobile #CyberCrime #SurveillanceCell #SOG #CyberHelpDesk #CEIR #PoliceAction #ShahjahanpurNews #PK24NEWS #PK24NewsShahjahanpur #BreakingNews #UPNews
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *“सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए ।”* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 के कुशल नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार जनपद शाहजहाँपुर में सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 व थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-35 लाख रु0) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/ शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । गुम हुए मोबाइल फोन के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः- भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    4
    *“सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए ।”*

जिला संवाददाता आशीष अवस्थी


पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 के कुशल नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।  गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार जनपद शाहजहाँपुर में सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 व थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-35 लाख रु0) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/ शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
गुम हुए मोबाइल फोन के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु
“CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने
गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *****गर्रा का बढ़ता पानी, बाढ़ का खतरा! डीएम ने संभाला मोर्चा*** शाहजहांपुर। गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। हालात को भांपते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट कर दिया। सुभाष नगर के पास निर्माणाधीन पुल से लेकर डैम रोड और अजीजगंज तटबंध तक डीएम ने खुद स्थिति परखी और लापरवाही की कोई गुंजाइश न छोड़ने के निर्देश दिए। पीलीभीत के दियूनी बैराज से 36,801 क्यूसेक पानी गर्रा में छोड़े जाने के बाद शाहजहांपुर में इसका असर तीन से चार दिन में पहुंचने की संभावना है। अजीजगंज पुल पर वर्तमान जलस्तर 146.10 मीटर है, जिसमें करीब दो मीटर की वृद्धि का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक 4 सितंबर तक जलस्तर 148 मीटर तक पहुंच सकता है। खतरे की आशंका को देखते हुए डीएम ने डैम रोड के कल्वर्ट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए, ताकि गर्रा का पानी शहर की ओर न घुस सके। अजीजगंज तटबंध और कांशीराम कॉलोनी के नाले के गेट की भी जांच की गई। साथ ही दो से तीन शरणालय सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर रामगंगा भी तेवर दिखा रही है। डबरी घाट पर आगामी तीन-चार दिनों में जलस्तर करीब 60 सेंटीमीटर बढ़ने का अनुमान है और नदी खतरे के निशान 137.30 मीटर के करीब पहुंच सकती है। इससे परशुरामपुरी और कलान क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 👉नदी किनारे गए तो खतरा खुद मोल लेंगे प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि लोग नदी के बहाव क्षेत्र, घाटों, किनारों और अजीजगंज पुल के निचले हिस्सों में न जाएं। स्नान करने, पशुओं को नहलाने या घूमने की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बच्चों और मवेशियों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई है। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग जरूरी दस्तावेज, राशन, दवाइयां और कीमती सामान ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रख लें। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 05842-462754 | 05842-351037 | 05842-35108
    1
    *****गर्रा का बढ़ता पानी, बाढ़ का खतरा! डीएम ने संभाला मोर्चा***

शाहजहांपुर। गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। हालात को भांपते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट कर दिया। सुभाष नगर के पास निर्माणाधीन पुल से लेकर डैम रोड और अजीजगंज तटबंध तक डीएम ने खुद स्थिति परखी और लापरवाही की कोई गुंजाइश न छोड़ने के निर्देश दिए।
पीलीभीत के दियूनी बैराज से 36,801 क्यूसेक पानी गर्रा में छोड़े जाने के बाद शाहजहांपुर में इसका असर तीन से चार दिन में पहुंचने की संभावना है। अजीजगंज पुल पर वर्तमान जलस्तर 146.10 मीटर है, जिसमें करीब दो मीटर की वृद्धि का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक 4 सितंबर तक जलस्तर 148 मीटर तक पहुंच सकता है।
खतरे की आशंका को देखते हुए डीएम ने डैम रोड के कल्वर्ट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए, ताकि गर्रा का पानी शहर की ओर न घुस सके। अजीजगंज तटबंध और कांशीराम कॉलोनी के नाले के गेट की भी जांच की गई। साथ ही दो से तीन शरणालय सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर रामगंगा भी तेवर दिखा रही है। डबरी घाट पर आगामी तीन-चार दिनों में जलस्तर करीब 60 सेंटीमीटर बढ़ने का अनुमान है और नदी खतरे के निशान 137.30 मीटर के करीब पहुंच सकती है। इससे परशुरामपुरी और कलान क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।
👉नदी किनारे गए तो खतरा खुद मोल लेंगे
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि लोग नदी के बहाव क्षेत्र, घाटों, किनारों और अजीजगंज पुल के निचले हिस्सों में न जाएं। स्नान करने, पशुओं को नहलाने या घूमने की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बच्चों और मवेशियों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई है।
डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग जरूरी दस्तावेज, राशन, दवाइयां और कीमती सामान ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रख लें। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।
आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
05842-462754 | 05842-351037 | 05842-35108
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मियों को अब समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी और बीमा का लाभ शाहजहांपुर। आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे कार्मिकों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, डिजिटल मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था और निगम के लोगो का अनावरण किया। इसका सजीव प्रसारण गांधी भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।
    1
    आउटसोर्स कर्मियों को अब समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी और बीमा का लाभ
शाहजहांपुर। आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे कार्मिकों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, डिजिटल मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था और निगम के लोगो का अनावरण किया। इसका सजीव प्रसारण गांधी भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर की बाइट ।”
    1
    *सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर
सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर  की बाइट ।”
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.