logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया में कांटे की टक्कर, कैलाश विजयवर्गीय बोले— जीत भाजपा की होगी दतिया विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 11 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं। इस बीच इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी कई राउंड बाकी हैं और भाजपा अंत में जीत दर्ज करेगी।

2 hrs ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दतिया में कांटे की टक्कर, कैलाश विजयवर्गीय बोले— जीत भाजपा की होगी दतिया विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 11 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं। इस बीच इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी कई राउंड बाकी हैं और भाजपा अंत में जीत दर्ज करेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कृषि महाविद्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया 15 हजार पौधारोपण का शुभारंभ ओल्ड सीहोर रोड इंदौर इंदौर 02 अगस्त 2026 एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रविवार को नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में कृषि महाविद्यालय परिसर इन्दौर में 15 हजार पौधों के रोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कृषि महाविद्यालय से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी कृषि विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान सीमित कृषि भूमि में अधिक उत्पादन और रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव प्रमुख विषय रहे हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग का मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। श्री विजयवर्गीय ने अपने ऑस्ट्रेलिया प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां एक किसान ने रासायनिक खेती से हुए दुष्प्रभावों से प्रेरित होकर सहकारिता के माध्यम से बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती का उत्पादन अपेक्षाकृत कम हो सकता है, लेकिन इसके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों में गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग प्राकृतिक खेती का महत्वपूर्ण आधार रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अनुसंधान की आवश्यकता है। यदि प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए तो लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश को इंजीनियर और डॉक्टरों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों की भी उतनी ही आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से जलवायु के अनुकूल 5 से 10 फीट ऊंचाई वाले पौधों का विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय परिसर में दो हजार फलदार पौधों सहित मालवा क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, जनकार्य समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भारत सिंह, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी अनिल गौहर, श्री राजीव जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    1
    कृषि महाविद्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया 15 हजार पौधारोपण का शुभारंभ
ओल्ड सीहोर रोड इंदौर
इंदौर 02 अगस्त 2026 एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रविवार को नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में कृषि महाविद्यालय परिसर इन्दौर में 15 हजार पौधों के रोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कृषि महाविद्यालय से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी कृषि विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान सीमित कृषि भूमि में अधिक उत्पादन और रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव प्रमुख विषय रहे हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग का मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
श्री विजयवर्गीय ने अपने ऑस्ट्रेलिया प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां एक किसान ने रासायनिक खेती से हुए दुष्प्रभावों से प्रेरित होकर सहकारिता के माध्यम से बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती का उत्पादन अपेक्षाकृत कम हो सकता है, लेकिन इसके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों में गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग प्राकृतिक खेती का महत्वपूर्ण आधार रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अनुसंधान की आवश्यकता है। यदि प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए तो लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश को इंजीनियर और डॉक्टरों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों की भी उतनी ही आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से जलवायु के अनुकूल 5 से 10 फीट ऊंचाई वाले पौधों का विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय परिसर में दो हजार फलदार पौधों सहित मालवा क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, जनकार्य समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भारत सिंह, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी अनिल गौहर, श्री राजीव जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया के मध्य प्रदेश में जीत दर्ज कराई कांग्रेस पार्टी की जीत हुई लोकतंत्र फिर से जीता कांग्रेस पार्टी ने 10000 वोटो से जीत दर्ज कराई दतिया चुनाव में जीत गए कांग्रेस
    1
    दतिया के मध्य प्रदेश में जीत दर्ज कराई कांग्रेस पार्टी की जीत हुई लोकतंत्र फिर से जीता
कांग्रेस पार्टी ने 10000 वोटो से जीत दर्ज कराई दतिया चुनाव में जीत गए कांग्रेस
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीन इमली से देवगुराड़िया-दूधिया मार्ग पर रोज लग रहा भीषण ट्रैफिक जाम, जनता परेशान
    1
    तीन इमली से देवगुराड़िया-दूधिया मार्ग पर रोज लग रहा भीषण ट्रैफिक जाम, जनता परेशान
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • DTDC पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹1.20 लाख पुलिस के मुताबिक, बिजली नगर निवासी 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने DTDC कूरियर का पार्सल ट्रैक कर रहे थे। इसी दौरान 9082584648 और 6394337996 नंबरों से संपर्क कर खुद को कूरियर से जुड़ा बताने वाले लोगों ने उन्हें पार्सल ट्रैकिंग में मदद का भरोसा दिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 20 हजार रुपये का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो गया। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
    1
    DTDC पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹1.20 लाख
पुलिस के मुताबिक, बिजली नगर निवासी 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने DTDC कूरियर का पार्सल ट्रैक कर रहे थे। इसी दौरान 9082584648 और 6394337996 नंबरों से संपर्क कर खुद को कूरियर से जुड़ा बताने वाले लोगों ने उन्हें पार्सल ट्रैकिंग में मदद का भरोसा दिया।
बातों में उलझाकर आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 20 हजार रुपये का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो गया। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kalpana Chourasiya
    1
    Post by Kalpana Chourasiya
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोन-03 क्षेत्र अंतर्गत कॉम्बिंग गश्त के दौरान 75 स्थायी एवं 55 गिरफ्तारी समेत 130 वारंटी किए गिरफ्तार*
    1
    अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोन-03 क्षेत्र अंतर्गत कॉम्बिंग गश्त के दौरान 75 स्थायी एवं 55 गिरफ्तारी समेत 130 वारंटी किए गिरफ्तार*
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झारखंड में सरकारी नौकरी का मुद्दा अब सड़कों पर है! 📚⚖️ JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज हो रहा है।
    1
    झारखंड में सरकारी नौकरी का मुद्दा अब सड़कों पर है! 📚⚖️
JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज हो रहा है।
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.