logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DTDC पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹1.20 लाख पुलिस के मुताबिक, बिजली नगर निवासी 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने DTDC कूरियर का पार्सल ट्रैक कर रहे थे। इसी दौरान 9082584648 और 6394337996 नंबरों से संपर्क कर खुद को कूरियर से जुड़ा बताने वाले लोगों ने उन्हें पार्सल ट्रैकिंग में मदद का भरोसा दिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 20 हजार रुपये का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो गया। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

1 hr ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

DTDC पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹1.20 लाख पुलिस के मुताबिक, बिजली नगर निवासी 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने DTDC कूरियर का पार्सल ट्रैक कर रहे थे। इसी दौरान 9082584648 और 6394337996 नंबरों से संपर्क कर खुद को कूरियर से जुड़ा बताने वाले लोगों ने उन्हें पार्सल ट्रैकिंग में मदद का भरोसा दिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 20 हजार रुपये का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो गया। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भगवान शिव पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस आयुक्त, इंदौर को लिखित शिकायत; एफआईआर की मांग (पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया इंदौर ) इन्दौर सनातन धर्म के आराध्य भगवान शिव एवं अन्य हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं विद्वेषपूर्ण वक्तव्य प्रसारित किए जाने के मामले में उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश (इंदौर) के अधिवक्ता विवेक व्यास द्वारा पुलिस आयुक्त, इंदौर (शहर) को एक औपचारिक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत में अनावेदक मौलाना जिर्जिस अंसारी द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना), धारा 196 (धार्मिक वैमनस्य फैलाना), धारा 353 (लोक उपद्रव) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता विवेक व्यास ने बताया: "धार्मिक प्रतीकों और पूज्य देवी-देवताओं के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण टिप्पणियाँ करना न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि यह शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने Ramji Lal Modi एवं Tehseen Poonawalla मामलों में स्पष्ट किया है कि ऐसी हेट स्पीच पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।" शिकायत में पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मुख्य मांगें की गई हैं: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (वीडियो/ऑडियो) की त्वरित तकनीकी जांच कराई जाए। प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध परिलक्षित होने पर आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आपत्तिजनक वीडियो सामग्री को तत्काल हटवाने (Takedown) की वैधानिक कार्रवाई की जाए। शिकायत के साथ विवादित वीडियो, स्क्रीनशॉट एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BNS, 2023) की धारा 63 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का प्रमाण-पत्र भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में संलग्न कर प्रस्तुत किया गया है। मीडिया संपर्क: नाम: विवेक व्यास (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) संलग्नक: पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत की पावती (Acknowledge Copy) एवं फोटो।
    1
    भगवान शिव पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस आयुक्त, इंदौर को लिखित शिकायत; एफआईआर की मांग
(पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया इंदौर )                                                     
इन्दौर   सनातन धर्म के आराध्य भगवान शिव एवं अन्य हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं विद्वेषपूर्ण वक्तव्य प्रसारित किए जाने के मामले में उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश (इंदौर) के अधिवक्ता विवेक व्यास द्वारा पुलिस आयुक्त, इंदौर (शहर) को एक औपचारिक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है।
शिकायत में अनावेदक मौलाना जिर्जिस अंसारी द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना), धारा 196 (धार्मिक वैमनस्य फैलाना), धारा 353 (लोक उपद्रव) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता विवेक व्यास ने बताया:
"धार्मिक प्रतीकों और पूज्य देवी-देवताओं के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण टिप्पणियाँ करना न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि यह शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने Ramji Lal Modi एवं Tehseen Poonawalla मामलों में स्पष्ट किया है कि ऐसी हेट स्पीच पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।"
शिकायत में पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मुख्य मांगें की गई हैं:
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (वीडियो/ऑडियो) की त्वरित तकनीकी जांच कराई जाए।
प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध परिलक्षित होने पर आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आपत्तिजनक वीडियो सामग्री को तत्काल हटवाने (Takedown) की वैधानिक कार्रवाई की जाए।
शिकायत के साथ विवादित वीडियो, स्क्रीनशॉट एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BNS, 2023) की धारा 63 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का प्रमाण-पत्र भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में संलग्न कर प्रस्तुत किया गया है।
मीडिया संपर्क:
नाम: विवेक व्यास (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय)
संलग्नक: पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत की पावती (Acknowledge Copy) एवं फोटो।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • दतिया में कांटे की टक्कर, कैलाश विजयवर्गीय बोले— जीत भाजपा की होगी दतिया विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 11 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं। इस बीच इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी कई राउंड बाकी हैं और भाजपा अंत में जीत दर्ज करेगी।
    1
    दतिया में कांटे की टक्कर, कैलाश विजयवर्गीय बोले— जीत भाजपा की होगी
दतिया विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 11 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं। इस बीच इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी कई राउंड बाकी हैं और भाजपा अंत में जीत दर्ज करेगी।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया के मध्य प्रदेश में जीत दर्ज कराई कांग्रेस पार्टी की जीत हुई लोकतंत्र फिर से जीता कांग्रेस पार्टी ने 10000 वोटो से जीत दर्ज कराई दतिया चुनाव में जीत गए कांग्रेस
    1
    दतिया के मध्य प्रदेश में जीत दर्ज कराई कांग्रेस पार्टी की जीत हुई लोकतंत्र फिर से जीता
कांग्रेस पार्टी ने 10000 वोटो से जीत दर्ज कराई दतिया चुनाव में जीत गए कांग्रेस
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर: नए लव कुश डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की ‘बलम शाही’! ब्रेकिंग: इंदौर के लव कुश चौराहे के नए डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की 'बलम शाही', जान जोखिम में डालकर रेलिंग पर दिखा रहे स्टंट; इंदौर: नए लव कुश डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की ‘बलम शाही’! ब्रेकिंग: इंदौर के लव कुश चौराहे के नए डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की 'बलम शाही', जान जोखिम में डालकर रेलिंग पर दिखा रहे स्टंट;
    1
    इंदौर: नए लव कुश डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की ‘बलम शाही’!

ब्रेकिंग: इंदौर के लव कुश चौराहे के नए डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की 'बलम शाही', जान जोखिम में डालकर रेलिंग पर दिखा रहे स्टंट; 
इंदौर: नए लव कुश डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की ‘बलम शाही’!
ब्रेकिंग: इंदौर के लव कुश चौराहे के नए डबल डेकर फ्लाईओवर पर नशेड़ियों की 'बलम शाही', जान जोखिम में डालकर रेलिंग पर दिखा रहे स्टंट;
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.