logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।

1 hr ago
user_News30live
News30live
Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
1 hr ago

जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।
    1
    जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा नयापारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रार्थी सतीश कुमार वाधवानी के नाम पर बिना किसी आवेदन के ₹50 हजार का लोन दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित ग्राहक पिछले कई हफ्तों से बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया है और न ही संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं। सतीश वाधवानी ने इस मामले की लिखित शिकायत बैंक प्रबंधन, उच्च अधिकारियों और ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कराई है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राहक के आरोपों के बाद समर्थ समाचार की रिपोर्टर टीम जब बैंक का पक्ष जानने चकरभाठा स्थित SBI शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक जवाब देने की जगह पत्रकारों से ही सवाल-जवाब करने लगे। बैंक प्रबंधक का कहना था कि मीडियाकर्मियों को पहले अनुमति लेकर आना चाहिए। इस बात पर काफी देर बहस हुई, लेकिन शाखा प्रबंधक ने कैमरे पर मामले को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और अनुमति की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल पीड़ित ग्राहक अपने आरोपों पर पूरी तरह कायम हैं और चक्कर लगाने को विवश हैं। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने कैमरे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और मामले में आगे मिलने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा नयापारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रार्थी सतीश कुमार वाधवानी के नाम पर बिना किसी आवेदन के ₹50 हजार का लोन दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित ग्राहक पिछले कई हफ्तों से बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया है और न ही संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं। सतीश वाधवानी ने इस मामले की लिखित शिकायत बैंक प्रबंधन, उच्च अधिकारियों और ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कराई है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्राहक के आरोपों के बाद समर्थ समाचार की रिपोर्टर टीम जब बैंक का पक्ष जानने चकरभाठा स्थित SBI शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक जवाब देने की जगह पत्रकारों से ही सवाल-जवाब करने लगे। बैंक प्रबंधक का कहना था कि मीडियाकर्मियों को पहले अनुमति लेकर आना चाहिए। इस बात पर काफी देर बहस हुई, लेकिन शाखा प्रबंधक ने कैमरे पर मामले को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और अनुमति की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

फिलहाल पीड़ित ग्राहक अपने आरोपों पर पूरी तरह कायम हैं और चक्कर लगाने को विवश हैं। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने कैमरे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और मामले में आगे मिलने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के इस बहुचर्चित सर्पदंश घोटाले में अब तक 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी एक कथित गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बाद शासन से आपदा सहायता राशि ऐंठने के लिए फर्जी सर्पदंश का दावा तैयार कर साजिश रची जाती थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संदिग्ध मामलों की परतें खोली जा सकें।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के इस बहुचर्चित सर्पदंश घोटाले में अब तक 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी एक कथित गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बाद शासन से आपदा सहायता राशि ऐंठने के लिए फर्जी सर्पदंश का दावा तैयार कर साजिश रची जाती थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संदिग्ध मामलों की परतें खोली जा सकें।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    38 min ago
  • रायगढ़ के खरसिया में राठौर चौक के पास 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (CG 13 AY 6539) ने मोटरसाइकिल सवार 73 वर्षीय कैलाश गर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक बाइक और बुजुर्ग को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की जांच करते हुए खरसिया चौकी पुलिस ने आरोपी चालक भीष्म कुमार यादव (34), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के साथ साक्ष्यों के आधार पर आपराधिक मानव वध के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं जोड़कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल और खरसिया पुलिस टीम द्वारा की गई। घटना को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की जान ले सकती है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
    1
    रायगढ़ के खरसिया में राठौर चौक के पास 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (CG 13 AY 6539) ने मोटरसाइकिल सवार 73 वर्षीय कैलाश गर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक बाइक और बुजुर्ग को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की जांच करते हुए खरसिया चौकी पुलिस ने आरोपी चालक भीष्म कुमार यादव (34), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के साथ साक्ष्यों के आधार पर आपराधिक मानव वध के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं जोड़कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल और खरसिया पुलिस टीम द्वारा की गई। घटना को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की जान ले सकती है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के अशोक नगर स्थित मुरुम खदान रोड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सुकून फाउंडेशन ने "पहले सर्वे, फिर सेवा" की पहल की है। संस्था की टीम ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और इसके बाद जरूरतमंद परिवारों के लिए रात में भोजन की व्यवस्था की। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी आगे की जरूरतों पर भी चर्चा की गई। इस राहत कार्य में कई सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और महिला शक्ति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    1
    बिलासपुर के अशोक नगर स्थित मुरुम खदान रोड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सुकून फाउंडेशन ने "पहले सर्वे, फिर सेवा" की पहल की है। संस्था की टीम ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और इसके बाद जरूरतमंद परिवारों के लिए रात में भोजन की व्यवस्था की।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी आगे की जरूरतों पर भी चर्चा की गई। इस राहत कार्य में कई सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और महिला शक्ति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सिंगरौली के गोरबी में पिछले 5 सालों से एनटीपीसी विंध्य नगर पावर प्लांट का फ्लैश राखड़ भरा जा रहा है। यह राखड़ माफिया द्वारा गोरबी में मार्केट और थाने के बगल में तथा कला पानी थाने के पास स्थित एक बड़े जंगल की कोयला खदान में डाला जा रहा है। गोरबी क्षेत्र में थाने और बाजार के पास 5 साल से लगातार एनटीपीसी विंध्य नगर पावर प्लांट से राखड़ लाकर भरा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक यह राखड़ पूरी तरह नहीं भरा जा सका है।
    1
    सिंगरौली के गोरबी में पिछले 5 सालों से एनटीपीसी विंध्य नगर पावर प्लांट का फ्लैश राखड़ भरा जा रहा है। यह राखड़ माफिया द्वारा गोरबी में मार्केट और थाने के बगल में तथा कला पानी थाने के पास स्थित एक बड़े जंगल की कोयला खदान में डाला जा रहा है।

गोरबी क्षेत्र में थाने और बाजार के पास 5 साल से लगातार एनटीपीसी विंध्य नगर पावर प्लांट से राखड़ लाकर भरा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक यह राखड़ पूरी तरह नहीं भरा जा सका है।
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अन्नदाता की समृद्धि को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए बेहतर समर्थन मूल्य, किसान हितैषी योजनाएं, आधुनिक कृषि सुविधाएं और समयबद्ध आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इस समयबद्ध आर्थिक सहयोग और विभिन्न सुविधाओं के माध्यम से खेती को अधिक से अधिक लाभदायक बनाया जा रहा है।
    1
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अन्नदाता की समृद्धि को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए बेहतर समर्थन मूल्य, किसान हितैषी योजनाएं, आधुनिक कृषि सुविधाएं और समयबद्ध आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इस समयबद्ध आर्थिक सहयोग और विभिन्न सुविधाओं के माध्यम से खेती को अधिक से अधिक लाभदायक बनाया जा रहा है।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़पार बाजार में खेत में धान रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में हिर्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मेड़पार बाजार निवासी प्रार्थी अजय यादव द्वारा पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह लगभग 07:15 बजे चालक चंद्रशेखर पटेल अपने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के 16-17 महिला-पुरुषों को बैठाकर सकर्रा खेत में रोपाई के लिए निकला था। सुबह करीब 07:30 बजे मोती लाल जायसवाल के खेत के पास चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में मेड़पार बाजार निवासी श्रीमती मथुरा निषाद (36) और बम्‌लेश्वरी निषाद (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिन्हें निजी साधन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। दुर्घटना में ट्रॉली में सवार मिलौनी निषाद (27), चमारिन केंवट (35), संगीता प्रजापति (30), रामकुमार प्रजापति (30) और चंदा बाई केंवट (35) को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी अजय यादव, जो स्वयं ट्रॉली में मौजूद थे और सुरक्षित रहे, की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने वाहन चालक चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A) और 105 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़पार बाजार में खेत में धान रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में हिर्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम मेड़पार बाजार निवासी प्रार्थी अजय यादव द्वारा पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह लगभग 07:15 बजे चालक चंद्रशेखर पटेल अपने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के 16-17 महिला-पुरुषों को बैठाकर सकर्रा खेत में रोपाई के लिए निकला था। सुबह करीब 07:30 बजे मोती लाल जायसवाल के खेत के पास चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में मेड़पार बाजार निवासी श्रीमती मथुरा निषाद (36) और बम्‌लेश्वरी निषाद (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिन्हें निजी साधन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया।

दुर्घटना में ट्रॉली में सवार मिलौनी निषाद (27), चमारिन केंवट (35), संगीता प्रजापति (30), रामकुमार प्रजापति (30) और चंदा बाई केंवट (35) को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी अजय यादव, जो स्वयं ट्रॉली में मौजूद थे और सुरक्षित रहे, की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने वाहन चालक चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A) और 105 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.