logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन के पास काटकर की नदी में काफी पानी है देखने बालों की काफी भीड़ है

15 hrs ago
user_Rehan khan
Rehan khan
Nurse हिंडौन, करौली, राजस्थान•
15 hrs ago

हिंडौन के पास काटकर की नदी में काफी पानी है देखने बालों की काफी भीड़ है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Rehan khan
    1
    Post by Rehan khan
    user_Rehan khan
    Rehan khan
    Nurse हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • शिवपुरी बी का हाल खराब है इसे सही तरीके से कार्य करवाए। पाइपलाइन भी टूटी पड़ी हुई है। कर्मचारी एक दिन आते हैं दूसरे दिन नहीं आते। कल नाल आएंगे जब ज्यादा पानी भर जाएगा
    1
    शिवपुरी बी का हाल खराब है इसे सही तरीके से कार्य करवाए। पाइपलाइन भी टूटी पड़ी हुई है। कर्मचारी एक दिन आते हैं दूसरे दिन नहीं आते।
कल नाल आएंगे जब ज्यादा पानी भर जाएगा
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
    1
    गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों
का कहर जारी
थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से डावर शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर–जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच थड़ी टोल टैक्स के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बन्नो सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बन्नो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।
    2
    गंगापुर सिटी से डावर शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर
भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल
गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर–जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच थड़ी टोल टैक्स के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बन्नो सवार थीं।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया।
हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बन्नो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई।
वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by User2282
    1
    Post by User2282
    user_User2282
    User2282
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • करौली भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर करौली इन मैरिज गार्डन में पहुंचे हजारों की संख्या में भाजपाई
    4
    करौली भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर करौली इन मैरिज गार्डन में पहुंचे हजारों की संख्या में भाजपाई
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    12 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी ईदगाह स्थित सभापति के निजी कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
    2
    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी ईदगाह स्थित सभापति के निजी कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया।
इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। 
इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सरमथुरा क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग तेज धौलपुर, राजस्थान (सरमथुरा): सरमथुरा क्षेत्र के अंतर्गत मौठियापुरा गांव में अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी (नंबर: RJ11/UA0045) के माध्यम से गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त वाहन को मौठियापुरा गांव में सप्लाई करते हुए पकड़ा गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) हैं, ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है। मुख्य मांगें: अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई वाहन और नेटवर्क की जांच संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कस पाता है या नहीं।
    1
    सरमथुरा क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग तेज
धौलपुर, राजस्थान (सरमथुरा):
सरमथुरा क्षेत्र के अंतर्गत मौठियापुरा गांव में अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी (नंबर: RJ11/UA0045) के माध्यम से गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी।
ग्रामीणों के अनुसार, उक्त वाहन को मौठियापुरा गांव में सप्लाई करते हुए पकड़ा गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस मामले को लेकर भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) हैं, ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए भी हानिकारक है।
उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।
मुख्य मांगें:
अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
वाहन और नेटवर्क की जांच
संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना
क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कस पाता है या नहीं।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.