Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aakashvani 28/3/2028 , P M, Narendra Modi, "A programe in NOIDA, " (UTTAR PREDESH)!
Kamalakant tiwari
Aakashvani 28/3/2028 , P M, Narendra Modi, "A programe in NOIDA, " (UTTAR PREDESH)!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रोहित पांडेय का सपा में स्वागत, प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर रोहित पांडेय का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने रोहित पांडेय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठा सकेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजमन यादव, इंदल यादव, नित्यानंद यादव,प्रभुनाथ यादव, अंकिता उर्फ बावी , गंगा प्रसाद उर्फ भुअर यादव, रामनेवास यादव एवं रामाशीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रोहित पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।4
- Post by Kamalakant tiwari1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य आज दिनांक 28.03.2026 को थाना महुली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ० सुनील कुमार तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा की गई। इस दौरान थानध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय, थाना महुली के समस्त पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनता को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर विधिक एवं निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा।4
- संत कबीर नगर खलीलाबाद में जाने-माने रेस्टोरेंट कस्तूरी ब्रेकर्स का बासी खाने का वीडियो हुआ वायरल1
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन बैठक कर मिशन शक्ति, CM डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण व महिला अपराधों की समीक्षा की। सभी थानों को जागरूकता अभियान चलाने व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 👉 पेट्रोल/गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य *थाना महुली क्षेत्र में तैनात डायल 112 की PRV 6004 के पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता कर सराहनीय कार्य किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।* प्राप्त सूचना के अनुसार कॉलर नीलेश पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम सिरसी थाना धनघटा द्वारा बताया गया कि उनकी बाइक हीरो स्प्लेंडर (नं० UP53DP1202) को विश्वनाथपुर चौराहा के पास एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उक्त बाइक सवार मौके से फरार हो गया। विपक्षी बाइक फरार हो जाना बताया गया है। सूचना मिलते ही थाना महुली क्षेत्र में तैनात PRV 6004 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। साथ ही घायल की बाइक को टेंपो में लदवाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की गई। PRV पुलिसकर्मियों की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।1
- 👉🏾 यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है । इस क्षेत्र को "खदरा" के नाम से जाना जाता है । यह क्षेत्र ग्राम पंचायत भगवानपुर , ग्राम पंचायत सिकोहरा तथा ग्राम पंचायत समदा, अतरी ( ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है)! यह मार्ग बाढ़ प्रभावित मार्ग है । बरसात के दिनों में इस रास्ते पर पानी जमा होता है। अगर इस रास्ते की ऊंचाई 2 फुट बढ़ा दिया जाए और जगह-जगह मोटे-मोटे पाइप लगा दिए जाए तो बरसात के समय में भी यह रास्ता चालू रहेगा। यह रास्ता ग्राम पंचायत भगवानपुर के पश्चिमी छोर से लेकर ग्राम पंचायत भगवानपुर के पूर्वी छोर, गांव सिकोरा छड़ना होते हुए बखिरा मेहदावल रोड में मिल जाता है। 🔻यह एक व्यस्त मार्ग है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए! इस मार्ग के ऊपर मिट्टी डालकर ऊंचाई बढ़कर जगह-जगह पाइप लगाकर इंटरलॉकिंग करवाया जाना चाहिए, अथवा उनके ऊपर खड़ंजे लगाया जाए। ग्राम पंचायत भगवानपुर की यह शिकायत बहुत दिनों से चल रही है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ➡️ कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए! 9451509784,1
- संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडेय के जनपद में प्रथम आगमन पर शनिवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। जनपद की सीमा टेमा से लेकर खलीलाबाद स्थित हीरालाल डिग्री कॉलेज तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। रोहित पांडेय का काफिला जैसे ही समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचा, वहां जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में नारेबाजी और उत्साह का माहौल बना रहा। मीडिया से बातचीत में रोहित पांडेय ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर 5 मार्च को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि अपने गृह जनपद में मिले इस स्नेह और समर्थन से वह अभिभूत हैं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सहयोग से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात भी कही। कार्यक्रम के अंत में रोहित पांडेय ने जिला अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, नित्यानंद यादव, गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, इंदल यादव, राम आशीष यादव, शैलेंद्र यादव, सीपी पांडेय, रमेश यादव और अंकिता बाबी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2