Shuru
Apke Nagar Ki App…
Iran ki 10 sharten. America ne apne ghutne teke Iran ke aage Irani 10 sharten rakhi hai aaiae jante hain vah kya kya
Emotional videos
Iran ki 10 sharten. America ne apne ghutne teke Iran ke aage Irani 10 sharten rakhi hai aaiae jante hain vah kya kya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैलानी होते चली बांद्रा टर्मिनल मुंबई के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन। 05033 गोमती नगर से डालीगंज जं मार्ग परिवर्तन होकर बांद्रा टर्मिनल के लिए वाया सीतापुर लखीमपुर मैलानी पीलीभीत रूट से मुंबई के लिए सोमवार 6 अप्रैल रवाना हुई। लोगों की मांग है के इस ट्रेन को रेगुलर मुंबई के लिए किया जाए लोगों की समस्या खत्म होगी। अब देखते हैं रेलवे क्या निर्माण लेती है1
- Irani 10 sharten rakhi hai aaiae jante hain vah kya kya1
- पूरनपुर,पीलीभीत।क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि धनाराघाट स्थित पेंटून पुल पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल के पास बैरियर के नजदीक करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह डूब गया है और किसी भी वाहन का निकलना संभव नहीं रह गया है। बारिश के चलते जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। अगर पानी का स्तर और बढ़ता है तो हालात और बिगड़ सकते हैं।केवल पेंटून पुल ही नहीं, बल्कि जंगल के रास्ते से होकर गुजरने वाला कच्चा मार्ग भी पानी और कीचड़ की चपेट में आ गया है। इस रास्ते पर फिसलन बढ़ने के कारण वाहन फंसने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इसी बीच पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने बुधवार शाम करीब चार बजे एक वीडियो जारी कर लोगों से खास अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक कोई भी व्यक्ति पेंटून पुल की ओर न जाए। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या परेशानी से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में समय रहते सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव साबित हो सकता है।2
- वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा आज सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 7 बजे काली नदी के पास 35 स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला।1
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर HC बार एसोसिएशन सख्त, CM से की कार्रवाई की मांग, उम्मीद है अब कोर्ट ही इसमें कुछ करेगा और सबको राहत जरूर मिलेगी क्योंकि इस कलयुग में सिर्फ कोर्ट ही एकमात्र सहारा है आम आदमी का।1
- पीलीभीत। नारी सशक्तीकरण और बेटियों को प्रशासनिक व्यवस्था से रूबरू कराने के उद्देश्य से संचालित 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पीलीभीत में एक अनूठी पहल देखने को मिली। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा इरम को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया। DM की कुर्सी पर बैठकर किया कार्यों का संचालन कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जब इरम ने कार्यभार संभाला, तो वहां का नजारा बदला हुआ था। असली जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं पुष्पगुच्छ भेंट कर इरम का स्वागत किया और उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर विधिवत कार्यभार सौंपा। एक दिन की डीएम बनी इरम ने न केवल प्रशासनिक बारीकियों को समझा, बल्कि पूरी गंभीरता के साथ जनसुनवाई भी की। उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य बिंदु: नाम: इरम (बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा) संस्थान: राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय, पीलीभीत। अवसर: 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण। मार्गदर्शक: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यभार सौंपकर बढ़ाया उत्साह। छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने इरम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, एक दिन की डीएम बनीं इरम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा: "डीएम की कुर्सी पर बैठकर जिम्मेदारी का एहसास हुआ। यह मेरे जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इससे मुझे और अन्य छात्राओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिली है।" प्रशासन की इस पहल की शहर में काफी चर्चा हो रही है, जिसे बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।1
- Post by Pankaj gupta1
- थाना पूरनपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय के CUG नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने व अभियुक्त की गिरफ्तारी व अन्य कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर की बाइट👇🏻1