logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से बढ़ा ओपीडी का दबाव झालावाड़। जिले में इन दिनों बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर शहर के श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के स्वागत कक्ष स्थित ओपीडी पंजीयन काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में नमी बढ़ने से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पंजीयन काउंटरों पर दबाव साफ नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा कर्मी मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

14 hrs ago
user_📡 Express News✍️
📡 Express News✍️
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
14 hrs ago

श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से बढ़ा ओपीडी का दबाव झालावाड़। जिले में इन दिनों बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर शहर के श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के स्वागत कक्ष स्थित ओपीडी पंजीयन काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में नमी बढ़ने से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पंजीयन काउंटरों पर दबाव साफ नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा कर्मी मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पनवाड़ क्षेत्र में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत,फसलों को मिला जीवनदान ​पनवाड़ सहित क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में ऐसी काली घटा छाई, मानो दिन में ही अंधेरा सा हो गया हो और इसके बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस तेज बारिश से आमजन को पिछले एक सप्ताह से सता रही भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी संजीवनी बनकर आई है। बारिश न होने से सूख रही धान और सोयाबीन की फसलों को इस पानी से नया जीवन मिला है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
    1
    पनवाड़ क्षेत्र में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत,फसलों को मिला जीवनदान
​पनवाड़ सहित क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में ऐसी काली घटा छाई, मानो दिन में ही अंधेरा सा हो गया हो और इसके बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस तेज बारिश से आमजन को पिछले एक सप्ताह से सता रही भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी संजीवनी बनकर आई है। बारिश न होने से सूख रही धान और सोयाबीन की फसलों को इस पानी से नया जीवन मिला है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से बढ़ा ओपीडी का दबाव झालावाड़। जिले में इन दिनों बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर शहर के श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के स्वागत कक्ष स्थित ओपीडी पंजीयन काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में नमी बढ़ने से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पंजीयन काउंटरों पर दबाव साफ नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा कर्मी मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।
    1
    श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से बढ़ा ओपीडी का दबाव
झालावाड़। जिले में इन दिनों बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर शहर के श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के स्वागत कक्ष स्थित ओपीडी पंजीयन काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में नमी बढ़ने से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है।
अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पंजीयन काउंटरों पर दबाव साफ नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा कर्मी मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा ग्रामीण के चेचट मे कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद गुजरात निवासी 2 जने हिरासत में
    1
    कोटा ग्रामीण के चेचट मे कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद गुजरात निवासी 2  जने हिरासत में
    user_Ashish Marmat
    Ashish Marmat
    सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में निकली वाहन रैली। झालावाड़, 29 जुलाई। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और करीब 100 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। संवाद के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित पंजीकरण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही राजकॉम सिटीजन ऐप की जानकारी देकर इसे महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड करवाने और हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090 व 112 के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बीट अधिकारी, थाना स्टाफ और पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के दौरान मौके पर ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए ऐप डाउनलोड करवाया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
    1
    महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में निकली वाहन रैली।
झालावाड़, 29 जुलाई। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और करीब 100 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
संवाद के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित पंजीकरण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही राजकॉम सिटीजन ऐप की जानकारी देकर इसे महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड करवाने और हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090 व 112 के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही बीट अधिकारी, थाना स्टाफ और पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।
अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के दौरान मौके पर ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए ऐप डाउनलोड करवाया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। झालरापाटन, 29 जुलाई। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और आमजन की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से निंबारी गेट, तलाई मोहल्ला एवं आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है तथा आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। SDPI नगर अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह-शाम टहलने वाले नागरिकों तथा बाहर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके। SDPI ने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि नगर परिषद शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।
    1
    SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।
 
झालरापाटन, 29 जुलाई। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और आमजन की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से निंबारी गेट, तलाई मोहल्ला एवं आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है तथा आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
SDPI नगर अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह-शाम टहलने वाले नागरिकों तथा बाहर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।
SDPI ने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि नगर परिषद शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    10 hrs ago
  • झालावाड़-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले भर मे विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन संत पीपा धाम आश्रम राडी के बालाजी मंशापूर्ण हनुमान जी खेजड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भंडारा पर महाप्रक्षादी विपरीत होगी गुरु पूजन श्रृंगार अभिषेक ओर महाआरती के होगे आयोजन देवालयों पर उमड़ रहे श्रद्धालु झालावाड़-जिला मुख्यालय पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का आज सुबह से ही जमघट लगना शुरू हो गया। शहर के मुख्य राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भी बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया। राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा तथा महावीर सेवादल अध्यक्ष संजय जैन ने भी शामिल होकर महाआरती का लाभ उठाया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें दूर दराज से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं ने मौजूद गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया। उधर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित संत पीपाधाम पर भी संतों और श्रद्धालुओं का मेला नजर आया। संत जनो द्वारा संकीर्तन किया गया, तो वहीं आगंतुक श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पीपा पीठाधीश्वर संत झंकारेश्वर जी महाराज से आशीर्वचन प्राप्त किया।
    4
    झालावाड़-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले भर मे विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन संत पीपा धाम आश्रम राडी के बालाजी मंशापूर्ण हनुमान जी खेजड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भंडारा पर महाप्रक्षादी विपरीत होगी गुरु पूजन श्रृंगार अभिषेक ओर महाआरती के होगे आयोजन देवालयों पर उमड़ रहे श्रद्धालु
झालावाड़-जिला मुख्यालय पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का आज सुबह से ही जमघट लगना शुरू हो गया। शहर के मुख्य राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भी बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया। राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा तथा महावीर सेवादल अध्यक्ष संजय जैन ने भी शामिल होकर महाआरती का लाभ उठाया। 
महाआरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें दूर दराज से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं ने मौजूद गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया। 
उधर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित संत पीपाधाम पर भी संतों और श्रद्धालुओं का मेला नजर आया। संत जनो द्वारा संकीर्तन किया गया, तो वहीं आगंतुक श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। 
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पीपा पीठाधीश्वर संत झंकारेश्वर जी महाराज से आशीर्वचन प्राप्त किया।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • किसानो ने किया हडताल पुर्व मुख्यमंत्री वर्तमान किसान मंत्री शिवराज सिंह के घर का किसानो किया घेराव
    1
    किसानो ने किया हडताल पुर्व मुख्यमंत्री वर्तमान किसान मंत्री  शिवराज सिंह के घर का किसानो किया घेराव
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.