logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर जयंती जुलूस से पहले कस्बे में पुलिस का पैदल मार्च जसवंतनगर/इटावा। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ जसवंतनगर कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने अम्बेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही। पैदल मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाददाता - सुशील कान्त

1 hr ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अम्बेडकर जयंती जुलूस से पहले कस्बे में पुलिस का पैदल मार्च जसवंतनगर/इटावा। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ जसवंतनगर कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने अम्बेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही। पैदल मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाददाता - सुशील कान्त

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    3
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    3
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!* UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    1
    *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!*
UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा।
बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी/सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व सीओ ट्रैफिक स्नेहलता ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,बार बार अतिक्रमण करने वालों को प्रभावी कार्यवाही की चेतावनी,थाना कोतवाली के ईसन नदी पुल पर चलाया गया अभियान...।
    2
    मैनपुरी/सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व सीओ ट्रैफिक स्नेहलता ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,बार बार अतिक्रमण करने वालों को प्रभावी कार्यवाही की चेतावनी,थाना कोतवाली के ईसन नदी पुल पर चलाया गया अभियान...।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    16 hrs ago
  • उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है! लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले… अब बर्दाश्त के बाहर होते जा रहे हैं… और इसी के विरोध में आज उन्नाव में बड़ा आंदोलन देखने को मिला! शनिवार को उन्नाव में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के बैनर तले जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई लखनऊ मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम, जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध, और जिला सह संयोजक असीस कुमार रावत ने की… सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे… हाथों में नारे… दिल में गुस्सा… और जुबान पर एक ही मांग— 👉 पत्रकारों को सुरक्षा दो! प्रदर्शन के दौरान गूंजते रहे नारे— “📢 पत्रकारों के सम्मान में… भीम आर्मी मैदान में!” “📢 हमले करने वालों को… तुरंत गिरफ्तार करो!” और प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी साफ नजर आई। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे… जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी— 👉 पत्रकारों पर जानलेवा हमले करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो! 👉 पुरवा थाना क्षेत्र के निवासी विकास पर हुए हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो! 👉 और पीड़ित पल को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए! वक्ताओं ने साफ कहा— “अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे… तो सच कौन दिखाएगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है… जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है— ⚠️ अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई… तो ये आंदोलन और बड़ा होगा… और सड़कों से लेकर सिस्टम तक हिला दिया जाएगा! उन्नाव से उठी ये आवाज… अब सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है… ये सवाल पूरे सिस्टम से है— 👉 क्या पत्रकार अब सुरक्षित हैं? 👉 क्या सच दिखाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? फिलहाल देखना होगा… प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है…
    1
    उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है!
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले… अब बर्दाश्त के बाहर होते जा रहे हैं…
और इसी के विरोध में आज उन्नाव में बड़ा आंदोलन देखने को मिला!
शनिवार को उन्नाव में
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के बैनर तले
जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई
लखनऊ मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम,
जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध,
और जिला सह संयोजक असीस कुमार रावत ने की…
सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे…
हाथों में नारे… दिल में गुस्सा… और जुबान पर एक ही मांग—
👉 पत्रकारों को सुरक्षा दो!
प्रदर्शन के दौरान गूंजते रहे नारे—
“📢 पत्रकारों के सम्मान में… भीम आर्मी मैदान में!”
“📢 हमले करने वालों को… तुरंत गिरफ्तार करो!”
और प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी साफ नजर आई।
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे…
जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी—
👉 पत्रकारों पर जानलेवा हमले करने वालों पर
सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो!
👉 पुरवा थाना क्षेत्र के निवासी विकास पर हुए हमले के
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो!
👉 और पीड़ित पल को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए!
वक्ताओं ने साफ कहा—
“अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे…
तो सच कौन दिखाएगा?”
उन्होंने आरोप लगाया कि
पत्रकारों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है…
जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को
सीधी चेतावनी दी है—
⚠️ अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई…
तो ये आंदोलन और बड़ा होगा…
और सड़कों से लेकर सिस्टम तक हिला दिया जाएगा!
उन्नाव से उठी ये आवाज… अब सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है…
ये सवाल पूरे सिस्टम से है—
👉 क्या पत्रकार अब सुरक्षित हैं?
👉 क्या सच दिखाना अब खतरे से खाली नहीं रहा?
फिलहाल देखना होगा…
प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है…
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company Etawah, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • रविवार की देर शाम बकेवर थाना क्षेत्र के निवाडी खुर्द में किसानों के खेतों में पकी खड़ी गैंहू की करीब 50 वीघा फसल में आग लगने स्वाहा हुई। अहेरीपुर पुलिस व ग्रामीण पौधों को उखाडकर आग बुझाने में जुटे।
    1
    रविवार की देर शाम बकेवर थाना क्षेत्र के निवाडी खुर्द में किसानों के खेतों में पकी खड़ी गैंहू की करीब 50 वीघा फसल में आग लगने स्वाहा हुई। अहेरीपुर पुलिस व ग्रामीण पौधों को उखाडकर आग बुझाने में जुटे।
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *(RY) UP: हापुड़ में बायो गैस प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला.....!!* कचरे में लगी आग से प्लांट में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते प्लांट का शेड जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाफिजपुर क्षेत्र में JMS कॉलेज के पास स्थित प्लांट।
    1
    *(RY) UP: हापुड़ में बायो गैस प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला.....!!*
कचरे में लगी आग से प्लांट में अफरातफरी मच गई।
देखते ही देखते प्लांट का शेड जलकर राख हो गया।
पुलिस और दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हाफिजपुर क्षेत्र में JMS कॉलेज के पास स्थित प्लांट।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में कई जगह भीषण आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख । मैनपुरी मैनपुरी/करहल मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कर्करा, मानिकपुर, तखरऊ सहित कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। * स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू * स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
    1
    मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में कई जगह भीषण आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख ।
मैनपुरी
मैनपुरी/करहल
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कर्करा, मानिकपुर, तखरऊ सहित कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
* स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू *
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.