logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा में OYO होटल की आड़ में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार संवादाता रोहित कुमार जनपद एटा उत्तर प्रदेश। एटा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए OYO होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर सीओ सिटी कृतिका सिंह की टीम ने कासगंज रोड ओवरब्रिज के पास स्थित न्यू क्लासिक OYO होटल पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान होटल में कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि यहां संगठित तरीके से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल पेमेंट के जरिए ग्राहकों को महिलाओं की सप्लाई की जाती थी और पैसों का बंटवारा पहले से तय रहता था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे कई अहम सुराग मिले हैं। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

5 hrs ago
user_Rohit Kumar
Rohit Kumar
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

एटा में OYO होटल की आड़ में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार संवादाता रोहित कुमार जनपद एटा उत्तर प्रदेश। एटा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए OYO होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर सीओ सिटी कृतिका सिंह की टीम ने कासगंज रोड ओवरब्रिज के पास स्थित न्यू क्लासिक OYO होटल

पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान होटल में कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि यहां संगठित तरीके से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल पेमेंट के जरिए ग्राहकों को महिलाओं की सप्लाई की जाती थी और पैसों का बंटवारा पहले से तय

रहता था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे कई अहम सुराग मिले हैं। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    इटावा जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    3
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    3
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!* UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    1
    *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!*
UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा।
बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है! लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले… अब बर्दाश्त के बाहर होते जा रहे हैं… और इसी के विरोध में आज उन्नाव में बड़ा आंदोलन देखने को मिला! शनिवार को उन्नाव में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के बैनर तले जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई लखनऊ मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम, जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध, और जिला सह संयोजक असीस कुमार रावत ने की… सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे… हाथों में नारे… दिल में गुस्सा… और जुबान पर एक ही मांग— 👉 पत्रकारों को सुरक्षा दो! प्रदर्शन के दौरान गूंजते रहे नारे— “📢 पत्रकारों के सम्मान में… भीम आर्मी मैदान में!” “📢 हमले करने वालों को… तुरंत गिरफ्तार करो!” और प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी साफ नजर आई। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे… जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी— 👉 पत्रकारों पर जानलेवा हमले करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो! 👉 पुरवा थाना क्षेत्र के निवासी विकास पर हुए हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो! 👉 और पीड़ित पल को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए! वक्ताओं ने साफ कहा— “अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे… तो सच कौन दिखाएगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है… जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है— ⚠️ अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई… तो ये आंदोलन और बड़ा होगा… और सड़कों से लेकर सिस्टम तक हिला दिया जाएगा! उन्नाव से उठी ये आवाज… अब सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है… ये सवाल पूरे सिस्टम से है— 👉 क्या पत्रकार अब सुरक्षित हैं? 👉 क्या सच दिखाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? फिलहाल देखना होगा… प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है…
    1
    उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है!
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले… अब बर्दाश्त के बाहर होते जा रहे हैं…
और इसी के विरोध में आज उन्नाव में बड़ा आंदोलन देखने को मिला!
शनिवार को उन्नाव में
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के बैनर तले
जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई
लखनऊ मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम,
जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध,
और जिला सह संयोजक असीस कुमार रावत ने की…
सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे…
हाथों में नारे… दिल में गुस्सा… और जुबान पर एक ही मांग—
👉 पत्रकारों को सुरक्षा दो!
प्रदर्शन के दौरान गूंजते रहे नारे—
“📢 पत्रकारों के सम्मान में… भीम आर्मी मैदान में!”
“📢 हमले करने वालों को… तुरंत गिरफ्तार करो!”
और प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी साफ नजर आई।
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे…
जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी—
👉 पत्रकारों पर जानलेवा हमले करने वालों पर
सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो!
👉 पुरवा थाना क्षेत्र के निवासी विकास पर हुए हमले के
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो!
👉 और पीड़ित पल को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए!
वक्ताओं ने साफ कहा—
“अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे…
तो सच कौन दिखाएगा?”
उन्होंने आरोप लगाया कि
पत्रकारों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है…
जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को
सीधी चेतावनी दी है—
⚠️ अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई…
तो ये आंदोलन और बड़ा होगा…
और सड़कों से लेकर सिस्टम तक हिला दिया जाएगा!
उन्नाव से उठी ये आवाज… अब सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है…
ये सवाल पूरे सिस्टम से है—
👉 क्या पत्रकार अब सुरक्षित हैं?
👉 क्या सच दिखाना अब खतरे से खाली नहीं रहा?
फिलहाल देखना होगा…
प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है…
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company Etawah, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by अंकित कुमार पत्रकार
    1
    Post by अंकित कुमार पत्रकार
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    10 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.