Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतरौलिया थाना पुलिस ने रोडवेज के पास स्थित एसकेएफ फैशन गारमेंट्स में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा। उपनिरीक्षक संजय सिंह की टीम ने सेल्हरापट्टी अंडरपास से 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 6 बोरियों में भरा शत-प्रतिशत माल (सैकड़ों कपड़े) बरामद
Akash Modanwal
अतरौलिया थाना पुलिस ने रोडवेज के पास स्थित एसकेएफ फैशन गारमेंट्स में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा। उपनिरीक्षक संजय सिंह की टीम ने सेल्हरापट्टी अंडरपास से 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 6 बोरियों में भरा शत-प्रतिशत माल (सैकड़ों कपड़े) बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से पहले की बदहाल वित्तीय स्थिति और समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेश के सरकारी खजाने और कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ा बयान दिया।1
- अतरौलिया थाना पुलिस ने रोडवेज के पास स्थित एसकेएफ फैशन गारमेंट्स में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा। उपनिरीक्षक संजय सिंह की टीम ने सेल्हरापट्टी अंडरपास से 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 6 बोरियों में भरा शत-प्रतिशत माल (सैकड़ों कपड़े) बरामद1
- आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पटना से साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह का वांछित सरगना गिरफ्तार। 🎬 फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड करने का लालच देकर APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल हैक करने वाले साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर APK फाइल अपलोड कर लोगों के मोबाइल तक पहुंच बनाते थे और फिर उनके बैंक खातों से रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर कर ठगी को अंजाम देते थे। 📍 पटना (बिहार) से गिरफ्तारी गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। थाना महराजगंज पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को उसे पटना से गिरफ्तार किया। 💻 पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया? ▪️ 01 HP लैपटॉप ▪️ 02 रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल ▪️ 03 कीपैड मोबाइल ▪️ 03 आधार कार्ड ▪️ 01 पैन कार्ड ▪️ 02 एटीएम कार्ड ▪️ 01 बैंक पासबुक यह कार्रवाई एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा की गई। ⚠️ साइबर अलर्ट: फ्री मूवी या वेब सीरीज के लालच में किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से बचें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बैंक खाते पर भारी पड़ सकती है। 📢 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि लोग साइबर ठगी के प्रति जागरूक हो सकें। आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #CyberCrime #CyberFraud #APKFraud #BiharPolice #PatnaNews #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #CyberAwareness #DigitalSafety1
- अतरौलिया पुलिस का बड़ा खुलासा — कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 24 घंटे में शत-प्रतिशत माल बरामद1
- धनतेरस पर रंगों से सजा विद्यालय, बच्चों की रंगोली ने जीता दिल रोशनपुर, जहानागंज के श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के.एस. मेमोरियल स्कूल में धनतेरस पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज में केवल छात्राएं पढ़ती हैं, जबकि वी.के.एस. मेमोरियल स्कूल में छात्र-छात्राएं दोनों पढ़ते हैं। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने गणेश जी, मोर, कमल और दीपों की मनमोहक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू सिंह, उपप्रबंधक श्री कमलाकर सिंह सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- 🚨 दीपावली पर्व को लेकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दी महत्वपूर्ण जानकारी अम्बेडकरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संदेश देते हुए बाइट जारी की। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ दीपावली मनाने की अपील की। 🪔 आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #AmbedkarNagar #DM ईशा_प्रिया #दीपावली #अम्बेडकरनगर #जिलाधिकारी1
- *🔹 नशे के सौदागरों एवं अवैध हथियारों के कारोबारियों के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की निर्णायक पहल, ऑपरेशन त्रिशूल के तहत विकसित किया गया सामुदायिक आसूचना तंत्र।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 06.11.2026* *जनपद आजमगढ़ पुलिस* *ऑपरेशन त्रिशूल – सामुदायिक आसूचना तंत्र “नज़र आपकी – कार्यवाही हमारी”* *🔹 नशे के सौदागरों एवं अवैध हथियारों के कारोबारियों के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की निर्णायक पहल, ऑपरेशन त्रिशूल के तहत विकसित किया गया सामुदायिक आसूचना तंत्र।* *🔹 ड्रग पैडलर, नशे के तस्करों, अवैध असलहों एवं अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने के लिए जारी किया गया विशेष मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर।* *🔹 सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान रखी जाएगी पूर्णतः गोपनीय।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, अवैध हथियारों एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन त्रिशूल – सामुदायिक आसूचना तंत्र”* की शुरुआत की गई है। ➡️ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सहभागिता से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध एक प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करना है, जिससे समाज में नशे के अवैध कारोबार तथा अवैध असलहों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। *➡️ क्या-क्या सूचना दें?* आमजन निम्नलिखित अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचना दे सकते हैं— *1. ड्रग पैडलर एवं नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले व्यक्ति।* *2. मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध भंडारण।* *3. अवैध हथियार एवं असलहों का निर्माण, बिक्री एवं तस्करी।* *4. अवैध शराब का निर्माण, बिक्री एवं तस्करी।* *कैसे दें सूचना?* उक्त गतिविधियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति फोटो, वीडियो, लोकेशन, व्हाट्सएप संदेश अथवा फोन कॉल के माध्यम से निम्न मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकता है— *मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर: +91 91518 28820* आजमगढ़ पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए विशेष टीम के माध्यम से त्वरित जांच कर नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *➡️ सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं अन्य व्यक्तिगत पहचान संबंधी विवरण पूर्णतः गोपनीय रखे जाएंगे।* *🔷 आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि जनपद को नशे एवं अवैध हथियारों के अपराध से मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।* *ऑपरेशन त्रिशूल* *नज़र आपकी – कार्यवाही हमारी* *आज़मगढ़ पुलिस – सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।*1
- *🔹 अतरौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार।* *प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 06.11.2026* *थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़* *🔹 अतरौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार।* *🔹 चोरी के शत-प्रतिशत रेडीमेड कपड़े बरामद, 06 बोरियों में मिले जींस, शर्ट, टी-शर्ट, टॉप एवं स्वेटर सहित अन्य सामान।* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.11.2026 को वादी अमित कुमार पुत्र स्व0 लालबहादुर निवासी ग्राम मडोही, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर तहरीर दी गई कि दिनांक 04.11.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा अतरौलिया रोडवेज के पास स्थित उनकी S.K.F. फैशन गारमेंट्स की दुकान का शटर तोड़कर रेडीमेड कपड़े एवं नकदी चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 398/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-* दिनांक 06.11.2026 को उ0नि0 संजय सिंह एवं उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए 04 अभियुक्तों को ग्राम सेल्हरापट्टी अंडरपास से समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए रेडीमेड कपड़े 06 प्लास्टिक की बोरियों में बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. रोशन पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कस्बा अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष। 2. अंकित पुत्र मदन लाल निवासी कौरीपुरा डीभियाऊ, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र 19 वर्ष। 3. अनुराग पुत्र राजेश गौड़ निवासी महादेवपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष। 4. सचिन पुत्र कर्मराज निषाद निवासी करीमनगर, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* कुल 06 प्लास्टिक की बोरियों में चोरी किए गए रेडीमेड कपड़े बरामद- • 100 पीस जींस पैंट। • 71 पीस जींस पैंट। • 139 पीस शर्ट। • 70 पीस टी-शर्ट। • 27 पीस टी-शर्ट। • 30 पीस टॉप। • 06 पीस स्वेटर। • 16 पीस हैंगर। वादी द्वारा बरामद सामान को शत-प्रतिशत चोरी गया माल बताया गया है। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 398/26 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़। *अभियुक्त रोशन का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 44/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना अतरौलिया, आजमगढ़। 2. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 115(2), 351(2), 352, 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना अतरौलिया, आजमगढ़। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह, थाना अतरौलिया। 2. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, थाना अतरौलिया। 3. का0 सौरभ राय, थाना अतरौलिया। 4. का0 अमन तिवारी सोनकर, थाना अतरौलिया। 5. का0 सोनू यादव, थाना अतरौलिया। 6. का0 सुरेन्द्र कुमार यादव, थाना अतरौलिया।1