Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरसागंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: वांछित अभियुक्त अवनीश गिरफ्तार सिरसागंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त अवनीश पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम नगला प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगला प्रेम सिंह तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, अरुण कुमार और कांस्टेबल रियाज शामिल रहे।
Thakur Aditya pratap singh
सिरसागंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: वांछित अभियुक्त अवनीश गिरफ्तार सिरसागंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त अवनीश पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम नगला प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगला प्रेम सिंह तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, अरुण कुमार और कांस्टेबल रियाज शामिल रहे।
- Pushpendra Rajputफिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश😂7 hrs ago
- Pushpendra Rajputफिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश😂7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्राम पचोखरा में श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) के पावन अवसर पर गुरुवार को भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के सजीव स्वरूपों के साथ अनेक आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष ललित कुमार द्वारा भगवान श्रीराम,माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी के स्वरूपों की आरती उतारकर किया गया। शोभायात्रा पचोखरा स्थित श्रीराम धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगला गंगाराम, दया गाड़ी, श्रीनगर होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पचोखरा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान के स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।लोग दर्शन के साथ-साथ फोटो और वीडियो बनाते भी नजर आए।पीछे चल रही झांकियों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पचोखरा प्रभारी अमित तोमर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा,जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।इस अवसर पर हुकम सिंह बघेल (पूर्व प्रधान),पंकज बघेल,डॉ. महेश चंद्र बघेल,प्रदीप कुमार बघेल, शशिकांत बघेल,मनीष बघेल,कृष्ण मुरारी,पंकज जैन,प्रभात बघेल,विपिन बघेल,राकेश बघेल,बीरी सिंह बघेल,रघुवीर सिंह बघेल,वेदप्रकाश सिंह बघेल,पप्पू सिंह बघेल, फतेह सिंह बघेल,बॉबी (उपाध्यक्ष),पवन ठेनुआ, शैलेंद्र ठाकुर,सोनी ठाकुर, धीरज जाटव,रितेश परमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना दिया।1
- Post by A B1
- काली वाहन मंदिर में अनूठी शादी, प्रेमी युगल ने लिए सात जन्मों के वचन इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ग्राम पचावली निवासी आकाश (पुत्र अरविंद कुमार) एवं जनपद औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम बर्रु की रहने वाली सुनीता उर्फ गुड़िया (पुत्री राम नरेश) का विवाह इटावा के प्रसिद्ध काली वाहन मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात पचावली में गुड़िया की बुआ के घर पर हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। करीब एक वर्ष तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। परिवारों को जानकारी होने पर प्रारंभ में कुछ कहासुनी हुई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद नवरात्रि के पावन अवसर पर काली वाहन मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया, जहां वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंदिर में आयोजित इस अनूठी शादी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर के महंत ने भी दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया और इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर रीना, दीपक कुमार, सुष्मिता देवी, सत्येंद्र सिंह, विकास, पत्रकार सुशील कान्त, सोनू कुमार, संजय कुमार, अरविन्द कुमार, रामनरेश,एवं छोटी बिट्टी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाददाता--सुशील कान्त1
- झंगोला वाली माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पिढौरा क्षेत्र के कांकर ख्याली की मड़ैया रजौरा झंगोला वाली माता मंदिर पर चैत्र अष्टमी के अवसार पर गुरुवार को जात मेले का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के तत्वावधान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम पड़ी मंदिर परिसर में भक्तों ने विधि विधान से झंगोला वाली माता मंदिर पूजा अर्चना कर नेजा व ध्वजा अर्पित किए चारों ओर भक्ति में वातावरण बना रहा इस दौरान श्रद्धालुओं ने झंगोला वाली मैया के भवन में घुटन खेले लांगुरिया जैसे पारंपरिक भजनों पर जमकर नृत्य किया जिससे माहौल उत्साह पूर्ण हो गया मंदिर के बाहर लगे मेले में जलेबी खिलौने व घरेलू सामान की दुकान पर बच्चों और महिलाओं ने जमा कर खरीदारी की मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनाद रहा । जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।पिढौरा पुलिस बल में थाना प्रभारी समय सिंह के नेतृत्व में एस आई ओमवीर सिंह,अशोक सिंह भरत शर्मा, अरूण कुमार,मेला में ग्रामीण सहयोग करता पिनाहट पूर्व ब्लाक प्रमुख हाकिम सिंह वर्मा,प्रधान पद प्रत्याशी योगेश कुमार वर्मा ,रामशंकर वर्मा, और सभी ग्राम पंचायत रजौरा वासी आदि1
- इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के तहत सराहनीय कार्य किया गया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुम हुआ बैग पुलिस ने बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात करीब 9:30 बजे जयप्रकाश मिश्रा निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने सूचना दी कि वह ग्रेटर नोएडा से उपचार कराकर इटावा लौटे थे। रेलवे स्टेशन से घर जाते समय रास्ते में सब्जी खरीदते वक्त उनका बैग, जिसमें जीवनरक्षक दवाइयां, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान था, कहीं गुम हो गया। सूचना मिलते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और थोड़े ही समय में बैग को समस्त सामान सहित बरामद कर लिया। बाद में बैग उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान सुरक्षित पाकर पीड़ित ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- बाह। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को बुधवार की रात जरार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। काजल उर्फ विनोद कोरी (23) निवासी मुरादगंज, थाना अजीतमल, जिला औरैया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपनिरीक्षक अंकुश सिंह, स्वाति चौधरी और भूपेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- इसका कारण मोदी वीडियो पर 10k लाइक हो जाएं ज्यादा ज्यादा सपोर्ट करें मेरा छोटा चैनल ऐसे में फॉलो करें फेसबुक आईडी रितिक लाइक स्टूडियो1
- Post by Banwari Lal1