बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस उरई, जालौन। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे, मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक एवं केंद्रीय प्रचार सचिव शफीकुर्रहमान कशफ़ी, जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी तथा जिला प्रचार सचिव दिव्यांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 10 की छात्रा मोनिका ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में हिंदी भाषा पर आधारित भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से हिंदी को विभिन्न रंगों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कहानी लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मुख्य वक्ता शफीकुर्रहमान कशफ़ी, सिद्धार्थ त्रिपाठी और दिव्यांशु गुप्ता ‘दिव्य’ ने हिंदी भाषा की उपयोगिता, वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। जिला संयोजक एवं केंद्रीय प्रचार सचिव शफीकुर्रहमान कशफ़ी ने कहा कि सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यार्थी को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी सम्मानित कराया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ ही हमारी राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया ने किया। इस अवसर पर दीपक जतारिया, दिग्विजय सिंह, ऋग्वेद गुबरेले, अतुल गुप्ता, अंकिता आनंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस उरई, जालौन। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे, मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक एवं केंद्रीय प्रचार सचिव शफीकुर्रहमान कशफ़ी, जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी तथा जिला प्रचार सचिव दिव्यांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 10 की छात्रा मोनिका ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में हिंदी भाषा पर आधारित भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से हिंदी को विभिन्न रंगों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कहानी लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मुख्य वक्ता शफीकुर्रहमान कशफ़ी, सिद्धार्थ त्रिपाठी और दिव्यांशु गुप्ता ‘दिव्य’ ने हिंदी भाषा की उपयोगिता, वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। जिला संयोजक एवं केंद्रीय प्रचार सचिव शफीकुर्रहमान कशफ़ी ने कहा कि सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यार्थी को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी सम्मानित कराया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ ही हमारी राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया ने किया। इस अवसर पर दीपक जतारिया, दिग्विजय सिंह, ऋग्वेद गुबरेले, अतुल गुप्ता, अंकिता आनंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
- कोंच लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों में भिड़ंत, गाली-गलौज का वीडियो वायरल जालौन के कोंच तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते दिखाई दिए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले में अधिवक्ता अभिषेक खरे ने अपनी बात रखी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।2
- मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।1
- क्या महेंद्र कठेरिया को समाजवादी पार्टी से उरई जालौन विधानसभा से फिर मिल सकता है टिकट1
- कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।3
- गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।3
- कोंच के गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा,गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा कोंच में मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से यात्रा सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर गणेश महोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, लोकेंद्र, पुन्नी रिछारिया, अमित यादव, आलोक कपूर, रवि गौतम, सतीश राठौर, पवन निरंजन, अशुतोष विनोद सोनी भूरी सोनी प्रह्लाद कौशल, सूर्यदीप सोनी, निखिल सोनी, राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? एक माह से जांच टीम रास्ते में! शिकायतकर्ता बोले—लखनऊ से दिल्ली तक जाएंगे, जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे! जालौन। सालाबाद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के 47 नामों की जांच का मामला अब ऐसा लग रहा है जैसे जांच टीम ने गांव जाने के लिए नहीं, बल्कि लंबी छुट्टी मनाने का प्लान बना लिया हो! 😂 करीब एक माह बीत गया, शिकायत हुई, अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, जांच टीम भी बनी—लेकिन मौके पर जांच का इंतजार आज भी जारी है। ऊपर से पिछले 15-20 दिनों से कानूनगो और लेखपाल की ओर से फोन आता रहा कि “जांच करने आ रहे हैं”… मगर जांच है कि आने का नाम ही नहीं ले रही! आखिरकार शिकायतकर्ता सीधे एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी के पास पहुंच गए और पूछा कि साहब, जांच आखिर हो कब रही है? एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को बताया कि दो दिन के अंदर जांच करा दी जाएगी। अब शिकायतकर्ताओं की निगाहें घड़ी पर हैं—कहीं ये दो दिन भी सरकारी कैलेंडर के हिसाब से ‘थोड़े लंबे’ न निकल जाएं! 😂 “लखनऊ तक जाओगे तो हम दिल्ली तक जाएंगे!” शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा जा रहा है—“तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे।” अब शिकायतकर्ताओं ने भी जवाब दे दिया है—लखनऊ तक ही क्यों, जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे! उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे, लेकिन जांच कराकर रहेंगे। उनका साफ कहना है कि मामला किसी का हक छीनने का नहीं है—जो पात्र हैं, उन्हें आवास मिले और जो अपात्र हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। अब असली सवाल—जांच होगी या फिर ‘दो दिन’ फिर बढ़ेंगे? जब जांच टीम बनी थी तो सवाल यह है कि एक महीने तक टीम गांव क्यों नहीं पहुंची? जब कानूनगो-लेखपाल फोन करके जांच की बात कर रहे थे तो फिर मौके पर जांच क्यों नहीं हुई? और जब एसडीएम ने अब दो दिन का समय दिया है तो क्या इस बार सच में टीम गांव पहुंचेगी? अब ग्रामीण भी इंतजार में हैं और शिकायतकर्ता भी। फिलहाल 47 आवासों की जांच का मामला ऐसा हो गया है—आदेश आते हैं, फोन आते हैं, आश्वासन आते हैं… बस जांच टीम नहीं आती! 😂 अब देखना दिलचस्प होगा कि दो दिन में जांच होती है या ‘दो दिन’ फिर अगली तारीख में बदल जाते हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पात्रों का हक दिलाने और अपात्रों के नाम हटवाने के लिए हर स्तर तक जाने को तैयार हैं।1