logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_User3581
User3581
बोलबा, सिमडेगा, झारखंड•
6 hrs ago

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by SAMBHU RAVI
    1
    Post by SAMBHU RAVI
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन। युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ। #पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times
    1
    अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया।
कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन।
युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ।
#पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को समय पर एएनसी जांच, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की जांच एवं उपचार को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फाउंडेशनल लर्निंग को बढ़ावा देने, नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया। एलडीएम एवं बैंक प्रबंधन को बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने को कहा गया, ताकि वित्तीय समावेशन को मजबूती मिल सके। पशुपालन विभाग को नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को एमआईएस पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डुमरी प्रखंड को आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को समय पर एएनसी जांच, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की जांच एवं उपचार को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।
शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फाउंडेशनल लर्निंग को बढ़ावा देने, नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया।
एलडीएम एवं बैंक प्रबंधन को बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने को कहा गया, ताकि वित्तीय समावेशन को मजबूती मिल सके। पशुपालन विभाग को नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को एमआईएस पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डुमरी प्रखंड को आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चैनपुर मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी कई सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इसका सीधा असर व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर लाइटें वर्षों से बंद हैं, जबकि कुछ लाइटें स्थापना के कुछ समय बाद ही खराब हो गईं।
    1
    चैनपुर मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी कई सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इसका सीधा असर व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर लाइटें वर्षों से बंद हैं, जबकि कुछ लाइटें स्थापना के कुछ समय बाद ही खराब हो गईं।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गुमला: जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन, आवास योजना, रोजगार उपलब्ध कराने, पेयजल समस्या, सड़क निर्माण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया। शेष लंबित मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।कार्यक्रम के दौरान गुमला निवासी सामरा उरांव ने राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उन्हें योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।सिसई निवासी गीता उरांव ने अपने दो बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।गुमला निवासी कुंती लकड़ा ने रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने उन्हें Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) से जोड़ने की सलाह देते हुए संबंधित अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु पत्र अग्रसारित किया।कटकामा ग्राम निवासी पुष्पा मेलानी आईंद ने भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के संबंध में मुआवजा राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।गुमला निवासी नीलम देवी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पादन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाए, ताकि आम जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    4
    गुमला: जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन, आवास योजना, रोजगार उपलब्ध कराने, पेयजल समस्या, सड़क निर्माण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया। शेष लंबित मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।कार्यक्रम के दौरान गुमला निवासी सामरा उरांव ने राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उन्हें योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।सिसई निवासी गीता उरांव ने अपने दो बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।गुमला निवासी कुंती लकड़ा ने रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने उन्हें Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) से जोड़ने की सलाह देते हुए संबंधित अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु पत्र अग्रसारित किया।कटकामा ग्राम निवासी पुष्पा मेलानी आईंद ने भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के संबंध में मुआवजा राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।गुमला निवासी नीलम देवी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पादन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाए, ताकि आम जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गुमला:- नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ADP (Aspirational District Programme) एवं ABP (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर ANC-1 एवं ANC-4 जांच तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित प्रबंधन, पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठाने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया। फाउंडेशनल लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने एवं बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु सशक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। एलडीएम/बैंक प्रबंधन को बीसी (Banking Correspondent) के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अद्यतन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि नीति आयोग को सटीक एवं समय पर सूचना उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    9
    गुमला:- नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ADP (Aspirational District Programme) एवं ABP (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर ANC-1 एवं ANC-4 जांच तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित प्रबंधन, पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठाने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया। फाउंडेशनल लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने एवं बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु सशक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। एलडीएम/बैंक प्रबंधन को बीसी (Banking Correspondent) के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अद्यतन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि नीति आयोग को सटीक एवं समय पर सूचना उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करनी होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • अपने गृहग्राम पोंगरो में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ऐसा संदेश दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा — “शिवरात्रि, चालीसा और पवित्र रमजान का संगम होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि सभी धर्मों के लोग यहां प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर रहते हैं। हमारा क्षेत्र अन्य जगहों के लिए प्रेरणास्रोत है।” धर्म और भाईचारे का यह संदेश पोंगरो की पहचान बन गया। Jashpur Times – सच सब तक #पोंगरो #सालिकसाय #धार्मिकसौहार्द #जशपुर #क्रिकेटप्रतियोगिता #JashpurTimes
    1
    अपने गृहग्राम पोंगरो में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ऐसा संदेश दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने कहा —
“शिवरात्रि, चालीसा और पवित्र रमजान का संगम होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि सभी धर्मों के लोग यहां प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर रहते हैं। हमारा क्षेत्र अन्य जगहों के लिए प्रेरणास्रोत है।”
धर्म और भाईचारे का यह संदेश पोंगरो की पहचान बन गया।
Jashpur Times – सच सब तक
#पोंगरो #सालिकसाय #धार्मिकसौहार्द #जशपुर #क्रिकेटप्रतियोगिता #JashpurTimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • प्रखंड के नवाडीह गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह सात बजे बताया गया कि बीती रात नवाडीह निवासी ज्योतिष टोप्पो (चालीस वर्ष), पिता स्वर्गीय निकोडिन टोप्पो, को जहरीले सांप रसेल वाइपर ने डस लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे ज्योतिष टोप्पो प्रखंड क्षेत्र में सुधीर तिर्की के घर के समीप मौजूद थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले रसेल वाइपर ने उन्हें डस लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सर्पदंश के बाद जहर का असर तेजी से फैलने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे नवाडीह गांव में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक अपने परिवार के प्रमुख सदस्य थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    4
    प्रखंड के नवाडीह गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह सात बजे बताया गया कि बीती रात नवाडीह निवासी ज्योतिष टोप्पो (चालीस वर्ष), पिता स्वर्गीय निकोडिन टोप्पो, को जहरीले सांप रसेल वाइपर ने डस लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे ज्योतिष टोप्पो प्रखंड क्षेत्र में सुधीर तिर्की के घर के समीप मौजूद थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले रसेल वाइपर ने उन्हें डस लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।
सर्पदंश के बाद जहर का असर तेजी से फैलने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे नवाडीह गांव में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक अपने परिवार के प्रमुख सदस्य थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, एलडीएम गुमला पवन कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
    3
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, एलडीएम गुमला पवन कुमार,  सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.