logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भजनलाल सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित, जंगलराज हावी – खाचरियावास”* *“ढाई साल में नहीं संभली कानून व्यवस्था, अब बेटियों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे” :खाचरियावास* जयपुर 25 अप्रैल पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा की रैणी, अलवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास स्वयं गृह विभाग है, तो प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। खाचरियावास ने कहा, “प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद करती है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। लेकिन सवाल यह है कि क्या ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री के पास इतना समय भी नहीं था कि वे ऐसी पीड़िताओं से मिल सकें?” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और उन्हें न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाना चाहिए। यही एक संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व की पहचान होती है। खाचरियावास ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार केवल बयानबाजी छोड़कर ठोस और प्रभावी कदम उठाए। कानून का डर खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि: * सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए * फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर सजा दिलाई जाए * पीड़िता को समुचित सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए * प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए खाचरियावास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

4 hrs ago
user_Pawan sharma
Pawan sharma
फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Rakesh Kumar Swami
    1
    Post by Rakesh Kumar Swami
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 🚨⚠️ महत्वपूर्ण सूचना – सावधान रहें! ⚠️🚨 💸 ₹500 के नकली नोटों का खतरा बढ़ रहा है! 👉 आपकी एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान 😨 📌 नोट लेते समय जरूर रखें ध्यान: ✔️ नोट को ध्यान से जांचें 🔍 ✔️ जल्दबाजी में गिनती बिल्कुल न करें ❌ ✔️ शक होने पर नोट तुरंत अलग रखें 🚫 ✔️ खासकर शाम के समय ज्यादा सतर्क रहें 🌆 ❗ हमारे साथ भी हाल ही में फ्रॉड हो चुका है, 👉 इसलिए ₹500 के नोट को 2–3 बार अच्छी तरह चेक जरूर करें। 🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें 📢 इस पोस्ट को जरूर शेयर करें ताकि आपके अपने भी इस धोखाधड़ी से बच सकें 💯 #सावधान_रहें #FakeNoteAlert #500Note #StaySafe
    1
    🚨⚠️ महत्वपूर्ण सूचना – सावधान रहें! ⚠️🚨
💸 ₹500 के नकली नोटों का खतरा बढ़ रहा है!
👉 आपकी एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान 😨
📌 नोट लेते समय जरूर रखें ध्यान:
✔️ नोट को ध्यान से जांचें 🔍
✔️ जल्दबाजी में गिनती बिल्कुल न करें ❌
✔️ शक होने पर नोट तुरंत अलग रखें 🚫
✔️ खासकर शाम के समय ज्यादा सतर्क रहें 🌆
❗ हमारे साथ भी हाल ही में फ्रॉड हो चुका है,
👉 इसलिए ₹500 के नोट को 2–3 बार अच्छी तरह चेक जरूर करें।
🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
📢 इस पोस्ट को जरूर शेयर करें ताकि आपके अपने भी इस धोखाधड़ी से बच सकें 💯
#सावधान_रहें #FakeNoteAlert #500Note #StaySafe
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दौसा। बांदीकुई क्षेत्र के गांव चादेरा में नदी के पास बने हुए रैंप में पैर फिसलने के बाद दो युवकों की पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से हुई दोनों की मौके पर मौत ग्रामीणों का कहना है कि रैंप के पास ही तैरती दिखाई दी दोनों की लाश आस पास के क्षेत्र में दौड़ी शौक की लहर...
    1
    दौसा। बांदीकुई क्षेत्र के गांव चादेरा में नदी के पास बने हुए रैंप में पैर फिसलने के बाद दो युवकों की पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से हुई दोनों की मौके पर मौत ग्रामीणों का कहना है कि रैंप के पास ही तैरती दिखाई दी दोनों की लाश आस पास के क्षेत्र में दौड़ी शौक की लहर...
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    57 min ago
  • बांदीकुई।। के सरकारी खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि खुले बाजार में सरसों का भाव सरकारी खरीद मूल्य से अधिक है, जिसके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए केंद्र पर नहीं आ रहे हैं।शहर की नई अनाज मंडी में 1 अप्रैल से चना और सरसों की खरीद शुरू हुई थी। सरकारी खरीद केंद्र पर सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि मंडी में सरसों 6600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है। इस अंतर के कारण किसान सरकारी केंद्र पर सरसों नहीं बेच रहे हैं।इसके विपरीत, चने की खरीद केंद्र पर अच्छी हो रही है। अब तक 1244 कट्टे (622 क्विंटल) चने की सरकारी खरीद की जा चुकी है। चने का समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल है, जो मंडी के भाव (लगभग 5000 रुपए प्रति क्विंटल) से काफी अधिक है। यही कारण है कि किसान चना बेचने के लिए सरकारी केंद्र पर आ रहे हैं।इसी मंडी में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा गेहूं की भी सरकारी खरीद की जा रही है। यहां अभी तक 5943 क्विंटल गेहूं खरीद केंद्र पर आ चुका है।
    1
    बांदीकुई।। के सरकारी खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि खुले बाजार में सरसों का भाव सरकारी खरीद मूल्य से अधिक है, जिसके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए केंद्र पर नहीं आ रहे हैं।शहर की नई अनाज मंडी में 1 अप्रैल से चना और सरसों की खरीद शुरू हुई थी। सरकारी खरीद केंद्र पर सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि मंडी में सरसों 6600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है। इस अंतर के कारण किसान सरकारी केंद्र पर सरसों नहीं बेच रहे हैं।इसके विपरीत, चने की खरीद केंद्र पर अच्छी हो रही है। अब तक 1244 कट्टे (622 क्विंटल) चने की सरकारी खरीद की जा चुकी है। चने का समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल है, जो मंडी के भाव (लगभग 5000 रुपए प्रति क्विंटल) से काफी अधिक है। यही कारण है कि किसान चना बेचने के लिए सरकारी केंद्र पर आ रहे हैं।इसी मंडी में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा गेहूं की भी सरकारी खरीद की जा रही है। यहां अभी तक 5943 क्विंटल गेहूं खरीद केंद्र पर आ चुका है।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
  • हालांकि, यह कहना कि वे इकलौते नेता हैं जो RSS के खिलाफ बोलते हैं, पूरी तरह सटीक नहीं होगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में कई नेता समय-समय पर RSS की आलोचना करते हैं—बस उनकी शैली, तीव्रता और निरंतरता अलग-अलग होती है। राजनीति में यह भी देखा जाता है कि कुछ नेता अपनी पहचान एक खास मुद्दे पर मजबूत करते हैं—डोटासरा के मामले में RSS के खिलाफ उनका स्पष्ट रुख उसी का हिस्सा माना जा सकता है।
    1
    हालांकि, यह कहना कि वे इकलौते नेता हैं जो RSS के खिलाफ बोलते हैं, पूरी तरह सटीक नहीं होगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में कई नेता समय-समय पर RSS की आलोचना करते हैं—बस उनकी शैली, तीव्रता और निरंतरता अलग-अलग होती है।
राजनीति में यह भी देखा जाता है कि कुछ नेता अपनी पहचान एक खास मुद्दे पर मजबूत करते हैं—डोटासरा के मामले में RSS के खिलाफ उनका स्पष्ट रुख उसी का हिस्सा माना जा सकता है।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 🌿✨ श्याम पातल भंडार ✨🌿 🍃 हर छोटे-बड़े आयोजन की पहली पसंद 🍃 👉 शादी • पार्टी • भंडारा • धार्मिक कार्यक्रम 👉 हर काम के लिए शुद्ध और प्राकृतिक पातल (दौने) उपलब्ध 👍 💯 साफ-सुथरे | मजबूत | टिकाऊ | किफायती दाम 📦 थोक व खुदरा दोनों में उपलब्ध 🚚 आस-पास के क्षेत्रों में होम डिलीवरी की सुविधा 📞 अभी संपर्क करें: 8233503020 📍 लोकेशन: नायन, मालियों का बास
    1
    🌿✨ श्याम पातल भंडार ✨🌿
🍃 हर छोटे-बड़े आयोजन की पहली पसंद 🍃
👉 शादी • पार्टी • भंडारा • धार्मिक कार्यक्रम
👉 हर काम के लिए शुद्ध और प्राकृतिक पातल (दौने) उपलब्ध 👍
💯 साफ-सुथरे | मजबूत | टिकाऊ | किफायती दाम
📦 थोक व खुदरा दोनों में उपलब्ध
🚚 आस-पास के क्षेत्रों में होम डिलीवरी की सुविधा
📞 अभी संपर्क करें: 8233503020
📍 लोकेशन: नायन, मालियों का बास
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.