Shuru
Apke Nagar Ki App…
आउट सोसिंग एजेंसी से जुड़े मजदूरों की और से उप द्रव करने पर आउट सोसिंग ब्लैक लिस्ट
Vinod shriwastva
आउट सोसिंग एजेंसी से जुड़े मजदूरों की और से उप द्रव करने पर आउट सोसिंग ब्लैक लिस्ट
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के हथगांव में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती पर महिलाओं ने बच्चो के साथ DJ की धुन पर खूब डांस किया। जहां DJ की धुन में हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई के गाने में महिलाएं बच्चो के साथ थिरक्कर नफरती लोगो को संदेश दिया कि जो आज धर्म जाति की राजनीति कर देश का माहौल बिगड़ रहे है। बाबा साहेब ने संविधान को लिखकर सभी को एक अधिकार दिया लेकिन कुछ मजहब की आड़ में एक दूसरे को लड़ाने और नफरत फैलाने का काम कर रहे है। जिनके बहकावे में न आने का संदेश देकर डांस कर जयंती को मनाया1
- रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर H.L.M. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार मौर्य, राजेश पासी, विनोद मौर्य, डॉ. विजय पाल, बब्लू लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जयंती समारोह में बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।1
- Post by JSB NEWS UP1
- रायबरेली में 'अपना दल (कमेरावादी)' की फायरब्रांड विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर हुई गरमा-गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पटेल, एसपी द्वारा बात सुने बिना फोन काटने पर नाराजगी जता रही हैं। बहस के दौरान एसपी ने उनके चिल्लाने पर आपत्ति जताई, जिस पर विधायक ने कड़े तेवर दिखाते हुए पूछा कि कार्रवाई कब तक होगी। शुरुआती टालमटोल के बाद, पुलिस ने 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पल्लवी पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ, तो वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचेंगी। इसके बाद एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई।1
- ऊंचाहार विधायक के जन्मदिवस पर भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन वितरण ऊंचाहार, रायबरेली ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सेवा और समर्पण के भाव से मनाया। उन्होंने रायबरेली शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर के सामने निर्धारित लोगों को फल ,भोजन , जल ,चाय वितरित किया । जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा करके उन्हें भी फल बिस्कुट नमकीन चाय वितरित किया । इसके बाद वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन परोसा एवं मौसमी फल चाय बिस्कुट नमकीन वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के मुख पर प्रसन्नता देखते ही बनती थी। भाजपा नेता ने कहा कि "हमारे विधायक का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। ऊंचाहार से लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीतना यह दर्शाता है कि आम लोगों में उनकी लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है । आज वो ऊंचाहार के जन जन की अपेक्षा और उम्मीद के रूप में विद्यमान है। उनके जन्मदिवस पर उनसे प्रेरणा लेकर हमने यह लघु प्रयास किया है। वृद्धजनों ,गरीबो ,यतीमों की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है। विधायक जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की हम सब कामना करते हैं।"इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त वृद्धजनों ने विधायक जी के सुदीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे वातावरण में सौहार्द एवं आत्मीयता का संचार दिखाई दिया। इसके बाद ऊंचाहार के अनुष्ठान होटल में भी भाजपा नेता के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें केक काटकर विधायक का जन्मदिन बनाया गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल , ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी , विजय सोनकर , बीडीसी मनीष कौशल , डॉ पंकज गुप्ता , हिमांशु सोनी , कुशाग्र त्रिपाठी , प्रियांशु , शिवम चौरसिया , बीडीसी गुड्डन यादव , यश त्रिपाठी , विजय पाल , बाल्मिक यादव , विनोद निर्मल , अजय चौरसिया आदि लोग मौजूद थे ।4
- रायबरेली मे फायर ब्रांड नेता अपना दल कमेरावादी की विधायक और एसपी के बीच फ़ोन पर गरमा गर्म बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे जहाँ विधायक पल्लवी पटेल बिना उनकी बात सुने फ़ोन काट देने का कारण पूछ रही हैं वहीं दूसरी तरफ से आ रही आवाज़ जिसे एसपी रवि कुमार की बताई जा रही है, ने कहा कि आप इस तरह चिल्लायेंगी और गुस्सा करेंगी। इस बीच पल्लवी पटेल बात को काटते हुए कहती हैं कि आप बताइये कितने दिनों में कार्रवाई कर देंगे। इस पर पहले तो पुलिस टाल मटोल करते रहे बाद मे 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर से पल्लवी पटेल ने फिर कहा कि अगर 15 दिन मे कार्रवाई न हुई तो वह उनके ऑफिस पहुँच जाएंगी। सूत्रों की मानें तो इसके बाद ही एसपी रवि कुमार ने जगतपुर एसओ को डाटते हुए पूछा है कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दरअसल यह मामला जुड़ा है जगतपुर के छिछोरा गांव से। एक महीने पहले यहाँ के रहने वाले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके डाक्यूमेंट्स पर बैंक से पांच लाख लोन लिया गया और पैसे गांव के ही एक व्यक्ति ने ले लिए। परिजनों का कहना है कि इन्ही पैसों की रिकवरी के लिए बैंक से बार बार नोटिस आ रही थी जिससे परेशान होकर सुरेश की मौत हो गई। इस मामले मे नामज़द तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक महीने से ज़्यादा पुराने मामले मे अब तक कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से पल्लवी पटेल को यहाँ आना पड़ा।1
- Post by Sandeep tvnews4
- रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हंगामा, ग्रामीणों का प्रदर्शन रायबरेली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा रखकर पूजा करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पर प्रतिमा को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए। स्थिति को देखते हुए राहुल लोधी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और हालात को शांत कराया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सया गांव के पास आज बुधवार को सड़क में अत्यधिक गड्ढे होने की वजह से प्राइवेट बस व पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार करीब 5 यात्रियों की मामूली चोटे आई हैं। वहीं बड़ा हादसा होते-होते बचा है, वहीं से गुजर रहे क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार किया गया ह1