Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतोह ब्लॉक में मनाई गई अंबेडकर जयंती सपाईयों में खुशी की लहर रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर H.L.M. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार मौर्य, राजेश पासी, विनोद मौर्य, डॉ. विजय पाल, बब्लू लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जयंती समारोह में बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
Balvant singh Press
छतोह ब्लॉक में मनाई गई अंबेडकर जयंती सपाईयों में खुशी की लहर रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर H.L.M. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार मौर्य, राजेश पासी, विनोद मौर्य, डॉ. विजय पाल, बब्लू लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जयंती समारोह में बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
- Babloo Lodhi pressसलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेशशत् शत् नमन 🙏3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर H.L.M. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार मौर्य, राजेश पासी, विनोद मौर्य, डॉ. विजय पाल, बब्लू लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जयंती समारोह में बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।1
- Post by Roshan1
- रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर1
- बाबा साहब की जयंती पर प्रेरणा स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन वीडियो वायरल बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र के कन्नावा गांव स्थित नवनिर्मित बाबा साहब के प्रेरणा स्थल पर जयंती समारोह के दौरान पेशेवर बालाओं से नृत्य कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर मंच पर पेशेवर नर्तकियों को बुलाकर नृत्य कराया गया। कार्यक्रम स्थल को श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महान विभूति की जयंती जैसे गरिमामय अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना अनुचित है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, संबंधित आयोजकों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली, रायबरेली-लालगंज मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई डीसीएम अचानक आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती गाड़ी को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यह घटना रायबरेली लालगंज रेल कोच फैक्ट्री के गेट के निकट बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम में अचानक उसके इंजन से धुआँ निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में डीसीएम पूरी तरह से जलने लगी। इस अप्रत्याशित घटना से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, ताकि आग और न फैले। इसी बीच, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसीएम में लगी भीषण आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी को इसकी वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। डीसीएम को भारी नुकसान पहुँचा है।फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने मिलकर स्थिति को संभाला और मार्ग पर यातायात को सामान्य कराया।2
- सलोन,रायबरेली।पड़ोसियों में पुरानी रंजिस को लेकर बीती रात जमकर ईंट पत्थर चले है।इस दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है।जबकि एक मासूम किशोर समेत दो लोग गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रैफर किये गए है।पूरे घटना क्रम में सूचना के बाद भी कस्बा पुलिस कर्मी नदारत रहे।गम्भीर प्रकरण होने के बावजूद एफआईआर नही दर्ज की गई है। सलोन कोतवाली अंतर्गत सेंधियापुर निवासी सुरेंद्र कुमार और मनोज कुमार के बीच वर्षों से पुरानी रंजिस चली आ रही है।बीती रात नाली बनाने के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।घटना के दौरान पहले गाली गलौच हुई।इसके बाद लाठी डंडे निकल आये।स्थानीय लोगो ने मौके की नजाकत को देखते हुए कस्बा पुलिस को सूचित किया।लेकिन घटना स्थल पर कोई नही पहुँचा।वही दोनों पक्षो में लाठी डंडों के साथ घण्टो ईंट पत्थर चले।जिसमे दोनों पक्षो से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों में मनोज,अयांश(7)पुत्र राम नरेश को सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रैफर किया गया।जबकि सीमा मौर्या,उषा देवी,सुरेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार आदि का सीएचसी सलोन में उपचार किया गया।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम का कहना है कि घटना की तहरीर नही प्राप्त हुई है।घटना में दो लोग जिला अस्पताल में भर्ती है।1
- रायबरेली के लालगंज रेल कोच के पास खड़ी गाड़ी मे लगी आग मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पहुंच कर आग पर काबू किया1
- रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हंगामा, ग्रामीणों का प्रदर्शन रायबरेली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा रखकर पूजा करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पर प्रतिमा को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए। स्थिति को देखते हुए राहुल लोधी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और हालात को शांत कराया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।1