logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Gangashow agency ki bhid subah se aadmi jata hai tabhi shilendar nahi milta

2 days ago
user_Roshan
Roshan
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

Gangashow agency ki bhid subah se aadmi jata hai tabhi shilendar nahi milta

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    33 min ago
  • सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    1
    सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली।
घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • ऊँचाहार, रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर एहारी टेल के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिला। दोपहर के समय जब स्थानीय ग्रामीण नहर की ओर गए, तो उन्होंने एक शव को पानी में बहते देखा। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल ऊँचाहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह करीब एक सप्ताह पुराना है। आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं दूर से बहकर यहाँ आया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    1
    ऊँचाहार, रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर एहारी टेल के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिला। दोपहर के समय जब स्थानीय ग्रामीण नहर की ओर गए, तो उन्होंने एक शव को पानी में बहते देखा। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल ऊँचाहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह करीब एक सप्ताह पुराना है। आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं दूर से बहकर यहाँ आया है।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
    1
    अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    34 min ago
  • रायबरेली में एक तिलक समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब तीन दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां कस्बा शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
    1
    रायबरेली में एक तिलक समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब तीन दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां कस्बा शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.