*थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे वाँछित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम , मिशन शक्ति फेज 5 अभियान व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे वाँछित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को अभिरक्षा मे लिया दिनांक 20.04.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर बावत विधि विरूद्ध बालक/ बाल अपचारी के द्वारा वादी की पुत्री को घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा साथ मे 85000/रूपये ले जाने के सम्बन्ध मे थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 149/26 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कराया था । घटना की सूचना तत्काल अधिकारीगण को दी गयी । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/64(2)(m) BNS व 5(l)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी । आज दिनांक 03.05.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त मे नामित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को अम्बेडकर पार्क के पास से अभिरक्षा मे लिया गया । अभिरक्षा मे लिये गये विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को नियमानुसार थाना स्थानीय के शिशु गृह मे रखा गया तथा उसके साथ किशोर न्याय अधिनियमों के प्राविधानों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया गया । तत्पश्चात आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुये विधि विरूद्ध बालक / बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । प्रकरण मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे वाँछित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये
जा रहे अपराध रोकथाम , मिशन शक्ति फेज 5 अभियान व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे वाँछित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को अभिरक्षा मे लिया दिनांक 20.04.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर बावत विधि विरूद्ध बालक/ बाल अपचारी के द्वारा वादी की पुत्री को घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा साथ मे 85000/रूपये ले जाने के सम्बन्ध
मे थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 149/26 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कराया था । घटना की सूचना तत्काल अधिकारीगण को दी गयी । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/64(2)(m) BNS व 5(l)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी । आज दिनांक 03.05.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त मे नामित विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को अम्बेडकर पार्क के पास से अभिरक्षा
मे लिया गया । अभिरक्षा मे लिये गये विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) को नियमानुसार थाना स्थानीय के शिशु गृह मे रखा गया तथा उसके साथ किशोर न्याय अधिनियमों के प्राविधानों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया गया । तत्पश्चात आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुये विधि विरूद्ध बालक / बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । प्रकरण मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by HS TV1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव बंधी चक में जमीन पैमाइश के दौरान दबंगों ने राजस्व टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि टीम को दौड़ाया गया, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एडीएम के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के दौरान कुछ महिलाओं ने महिला लेखपाल के साथ भी आक्रामक व्यवहार किया, हालांकि लेखपाल ने साहस दिखाते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की। दबंगों के विरोध के चलते पैमाइश और बंटवारे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। टीम ने शाम को अधिकारियों को सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट भेज दी है।1
- शाहजहांपुर,03 मई । थाना खुदागंज क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे के पिता सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बख़ौरा निवासी हरीश के पुत्र उदय प्रताप सिंह की शादी बीते 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी।दूसरे दिन दुल्हन को विदा करकर हरीश अपने घर पर आये तो गाडी से दुल्हन को उतारने के दौरान हरीश व उनके भाई सतेन्द्र ने खुशी जाहिर करते हुए 315 बोर राइफल से ताबड़तोड़ कई राउण्ड फायरिंग की। इस दौरान हर्ष फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार को हरीश और उसके भाई सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र और हरीश दोनों भाई है और मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले है और कुछ समय से यह लोग परिवार सहित बख़ौरा गांव में आकर रहने लगे। हरीश ने नाम रायफल का लाइसेंस है और उसी रायफल से उसने फायरिंग की थी। जबकि सतेन्द्र ने शादी मे आये अपने रिस्तेदार सुधीश कुमार सिंह के असलाह से फायर किए थे। क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हरीश,सतेंद्र और सुधीश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 एवं 30 के अंतर्गत प्राथिमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।3
- शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और दहेज मांगने के आरोपी को मदनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Post by User50281
- शाहजहाँपुर। शहर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विनय अग्रवाल ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में मौजूद खिलाड़ियों और आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके प्रोत्साहन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।1