*थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 01.05.2026 को वादिनी द्वारा मदनापुर पर एक तहरीर बाबत विनय वर्मा पुत्र मुनेन्द्रपाल वर्मा नि0 कस्बा व थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादिनी से शादी का रिश्ता तय कर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा बाद में दहेज की मांग कर शादी करने से मना कर देने के सम्बन्ध में प्रस्तुत की थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2026 धारा 69 बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित अभियुक्त विनय वर्मा उपरोक्त को चन्दोखा तिराहे से, समय 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के
कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 01.05.2026 को वादिनी द्वारा मदनापुर पर एक तहरीर बाबत विनय वर्मा पुत्र मुनेन्द्रपाल वर्मा नि0 कस्बा व थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर
द्वारा वादिनी से शादी का रिश्ता तय कर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा बाद में दहेज की मांग कर शादी करने से मना कर देने के सम्बन्ध में प्रस्तुत की थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2026 धारा 69 बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित अभियुक्त विनय वर्मा उपरोक्त को चन्दोखा तिराहे से, समय 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by HS TV1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव बंधी चक में जमीन पैमाइश के दौरान दबंगों ने राजस्व टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि टीम को दौड़ाया गया, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एडीएम के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के दौरान कुछ महिलाओं ने महिला लेखपाल के साथ भी आक्रामक व्यवहार किया, हालांकि लेखपाल ने साहस दिखाते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की। दबंगों के विरोध के चलते पैमाइश और बंटवारे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। टीम ने शाम को अधिकारियों को सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट भेज दी है।1
- शाहजहांपुर,03 मई । थाना खुदागंज क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे के पिता सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बख़ौरा निवासी हरीश के पुत्र उदय प्रताप सिंह की शादी बीते 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी।दूसरे दिन दुल्हन को विदा करकर हरीश अपने घर पर आये तो गाडी से दुल्हन को उतारने के दौरान हरीश व उनके भाई सतेन्द्र ने खुशी जाहिर करते हुए 315 बोर राइफल से ताबड़तोड़ कई राउण्ड फायरिंग की। इस दौरान हर्ष फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार को हरीश और उसके भाई सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र और हरीश दोनों भाई है और मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले है और कुछ समय से यह लोग परिवार सहित बख़ौरा गांव में आकर रहने लगे। हरीश ने नाम रायफल का लाइसेंस है और उसी रायफल से उसने फायरिंग की थी। जबकि सतेन्द्र ने शादी मे आये अपने रिस्तेदार सुधीश कुमार सिंह के असलाह से फायर किए थे। क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हरीश,सतेंद्र और सुधीश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 एवं 30 के अंतर्गत प्राथिमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।3
- शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और दहेज मांगने के आरोपी को मदनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Post by User50281
- शाहजहाँपुर। शहर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विनय अग्रवाल ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में मौजूद खिलाड़ियों और आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके प्रोत्साहन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।1