सासनी: विधायक और जिलाध्यक्ष ने किया 'एसबीएस यूनियन स्कूल' का उद्घाटन सासनी। विजयगढ़ रोड स्थित कोमल सिटी में नवनिर्मित 'एसबीएस यूनियन स्कूल' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक माहौर ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह और कुशल पाल सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।
सासनी: विधायक और जिलाध्यक्ष ने किया 'एसबीएस यूनियन स्कूल' का उद्घाटन सासनी। विजयगढ़ रोड स्थित कोमल सिटी में नवनिर्मित 'एसबीएस यूनियन स्कूल' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक माहौर ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह और कुशल पाल सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।
- Post by AP NEWS NEWS1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- काली मैया के जन्मदिन पर सभी व्यक्तियों ने हर्ष उलास के साथ जन्म दिन मनाया जिसमे चंपू दीक्षित रवि दीक्षित विनीत सोनू अशोक कुशवाहा मूलचंद ट्रेलर रमन गोलू शर्मा संजय प्रदीप अंकित शैलेंद्र मुकेश उमेश राकेश ढीमर रिंकू शर्मा और समस्त गांव वासी आदि लोग थे जिन्होंने काली मैया की पूजा संपूर्ण विधि रूप से की और हर्षउलास के साथ मनोरंजन भी किया4
- मित्र हांसलिया जी आप जिन पर आरोप लगा रहे हैं उनका कसूर तो 10 परसेंट मात्र है बाकी 90% कसूर तो हम जनता का है। नेता हो या अधिकारी ये सब जनता के सेवक हैं और बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जनता इन्हें अपना मलिक समझ बैठतीं है। सेवकों से काम लिया जाता है काजू, पिस्ते, बादाम खिलाकर उन्हें सर पर नहीं बैठाया जाता। वे लोग तो हमारी कमीयों का फायदा उठा रहे हैं, अब गलती जनता करें और आप उंगली जनता के नौकरों पर उठा रहे हैं, आपकी यह बात जायज नहीं।🙏1
- नोएडा प्राधिकरण के सर्किल के भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से सेक्टर 15 नोएडा में मैन रोड पर शौचालय के सामने बिना वेंडिंग जोन के ही रोड पर अवैधानिक रूप से बिना किसी डर भैय के चल रहे हैं। बड़े बड़े होटल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बैठे हैं। आंख बंद करके जबकि मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पद भार ग्रहण करते ही बडे बडे आदेश किये थे, तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए हर सर्किल में बिल्डोजर दिये गये, और आदेश दिये गये, की जिस सर्किल में अतिक्रमण पर पाया जायेगा उस सर्किल के जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने के आदेश किये थे, सभी सर्किलों में भारी अतिक्रमण है। परन्तु किसी अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, इससे साफ जाहिर होता है, कि नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार चर्म पर है।जिस पर कार्यवाही बहुत जरूरी है।1
- कस्बा जट्टारी चौकी में फरियादी महिला से दरोगा ने छीना मोबाइल. अभद्र व्यवहार से आहत महिला की आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंपl टप्पल (अलीगढ़)। थाना टप्पल क्षेत्र की जट्टारी चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ कथित रूप से दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से आहत महिला ने चौकी परिसर में ही आज आत्मदाह का प्रयास कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ममता पत्नी राहुल निवासी मादक थाना टप्पल ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। समस्या का समाधान न होने पर वह अपनी शिकायत लेकर सोमवार कि शाम को जट्टारी चौकी पर पहुंची। आरोप है कि कसवा चौकी पर तैनात दरोगा ने महिला की बात सुनने के बजाय उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। दरोगा और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत होकर महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे चौकी परिसर में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी निष्क्रिय बने रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से तेल की केन छीनकर उसे काबू में किया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते छह महीनों में यह तीसरी घटना है, जब चौकी या थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास हुआ है। इससे पहले खैर क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। फिलहाल, मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी शिव प्रसाद से बात करने पर पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप पर कहा कि यह जाँच का विषय है l बिजली विभाग के एसडीओ से समस्या समाधान के लिए कह दिया हैl4
- हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला का नगला में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- Post by रवि कुमार1