कस्बा चौकी में फरियादी महिला से दरोगा ने छीना मोबाइल अभद्र व्यवहार से आहतमहिला ने की आत्मदाह की कोशिश कस्बा जट्टारी चौकी में फरियादी महिला से दरोगा ने छीना मोबाइल. अभद्र व्यवहार से आहत महिला की आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंपl टप्पल (अलीगढ़)। थाना टप्पल क्षेत्र की जट्टारी चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ कथित रूप से दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से आहत महिला ने चौकी परिसर में ही आज आत्मदाह का प्रयास कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ममता पत्नी राहुल निवासी मादक थाना टप्पल ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। समस्या का समाधान न होने पर वह अपनी शिकायत लेकर सोमवार कि शाम को जट्टारी चौकी पर पहुंची। आरोप है कि कसवा चौकी पर तैनात दरोगा ने महिला की बात सुनने के बजाय उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। दरोगा और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत होकर महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे चौकी परिसर में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी निष्क्रिय बने रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से तेल की केन छीनकर उसे काबू में किया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते छह महीनों में यह तीसरी घटना है, जब चौकी या थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास हुआ है। इससे पहले खैर क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। फिलहाल, मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी शिव प्रसाद से बात करने पर पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप पर कहा कि यह जाँच का विषय है l बिजली विभाग के एसडीओ से समस्या समाधान के लिए कह दिया हैl
कस्बा चौकी में फरियादी महिला से दरोगा ने छीना मोबाइल अभद्र व्यवहार से आहतमहिला ने की आत्मदाह की कोशिश कस्बा जट्टारी चौकी में फरियादी महिला से दरोगा ने छीना मोबाइल. अभद्र व्यवहार से आहत महिला की आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंपl टप्पल (अलीगढ़)। थाना टप्पल क्षेत्र की जट्टारी चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ कथित रूप से दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से आहत महिला ने चौकी परिसर में ही आज आत्मदाह का
प्रयास कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ममता पत्नी राहुल निवासी मादक थाना टप्पल ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। समस्या का समाधान न होने पर वह अपनी शिकायत लेकर सोमवार कि शाम को जट्टारी चौकी पर पहुंची। आरोप है कि कसवा चौकी पर तैनात दरोगा ने महिला की बात सुनने के बजाय उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य
पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। दरोगा और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत होकर महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे चौकी परिसर में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी निष्क्रिय बने रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से तेल की केन छीनकर उसे काबू में किया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते छह महीनों में यह तीसरी
घटना है, जब चौकी या थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास हुआ है। इससे पहले खैर क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। फिलहाल, मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी शिव प्रसाद से बात करने पर पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप पर कहा कि यह जाँच का विषय है l बिजली विभाग के एसडीओ से समस्या समाधान के लिए कह दिया हैl
- Post by AP NEWS NEWS1
- Post by & टीवी इंडिया1
- सासनी क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ विजयगढ़ रोड स्थित बिजाहरी के निकट 'कोमल सिटी' में नवनिर्मित एसबीएस यूनियन स्कूल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और राजनीति क्षेत्र की तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि क़स्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्कूल का मुख्य लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने भी विद्यालय प्रबंधन को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के शैक्षिक उत्थान में इसे एक मील का पत्थर बताया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान क्षेत्र के बच्चों को बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कुशल पाल सिंह, सुजान सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी अर्जुन सिंह, कन्हैया सिंह तौमर, विपुल लुहाड़िया, बंटू वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, दुर्गेश पचौरी, सुशील प्रभाकर, प्रधान हपेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, यश लुहाड़िया, दीपेश भार्गव, राजेश भार्गव, आकाश वार्ष्णेय, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. अरुण सिंह, सतीश शर्मा, संदीप जादौन, अंजय जैन, अम्बुज जैन, माधवी सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- सासनी। विजयगढ़ रोड स्थित कोमल सिटी में नवनिर्मित 'एसबीएस यूनियन स्कूल' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक माहौर ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह और कुशल पाल सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के ग्राम चौमुहा में नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर का लोगों ने फूल मालाओं से और साफा पहनकर किया जोरदार स्वागत कमल किशोर ने कहा कि जो पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे ईमानदारी से निभाऊंगा1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर : विवाहिता की संदिग्ध में मौत के 15 दिन बाद कब्र खोदने पहुंची पुलिस मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर कब्र से विवाहिता का शव निकाला गया दिल्ली निवासी शबनम की सिकंदराबाद ससुराल में हुई थी संदिग्ध मौत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 16 महीने पहले शबनम की सिकंदराबाद नई बस्ती निवासी सलमान से हुई थी शादी मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और सवालों का दौर जारी जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती का है पूरा मामला सिकंदराबाद से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर1
- नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी1