मोहल्ला बनारसी दास में जल भराव की समस्या बनी मुसीबत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास, थाने के पीछे रहने वाले सर्वेश बाथम, बृज बिहारी, मुकुल, संदीप और सत्यदेव सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पड़ोस में स्थित कुछ खाली प्लॉटों में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आसपास के मकानों की नींव में सीलन आ गई है। लोगों का आरोप है कि लगातार नमी के चलते उनके घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और किसी भी समय क्षति की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जब भी वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं, तो जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता है, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मोहल्ला बनारसी दास में जल भराव की समस्या बनी मुसीबत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास, थाने के पीछे रहने वाले सर्वेश बाथम, बृज बिहारी, मुकुल, संदीप और सत्यदेव सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पड़ोस में स्थित कुछ खाली प्लॉटों में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आसपास के मकानों की नींव में सीलन आ गई है। लोगों का आरोप है कि लगातार नमी के चलते उनके घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और किसी भी समय क्षति की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जब भी वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं, तो जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता है, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- औरैया ब्रेकिंग जब सब सोते हैं, तब नहर खोदी जाती है… आखिर किसकी शह पर रात्रि में धड़ल्ले से खनन हो रहा है? सभी आदेशों और निर्देशों को ताक पर रखकर बेखौफ तरीके से चल रहा है खनन का खेल। सबसे बड़ा सवाल— प्रशासन आखिर मौन क्यों है? योगीराज में जहां खनन माफिया डर और सख्ती के कारण खनन बंद कर चुके हैं, वहीं औरैया जनपद में खनन माफिया इतने बेखौफ क्यों नजर आ रहे हैं? सूत्रों के अनुसार इस खनन माफिया ने अपनी पहुंच और रसूख के बल पर अन्य खनन माफियाओं का काम बंद करवा कर अपना एकछत्र राज कायम कर रखा है। चौंकाने वाली बात यह कि कई दिनों से नहर किनारे खनन जारी है, और संबंधित विभाग को कोई जानकारी नहीं? अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर खनन माफिया का जलवा यूं ही कायम रहेगा? सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर नहर का मामला3
- मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने 7 फरवरी 1858 ग्राम मुहारी में बलिदान हुये 31 पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी, सतेन्द्र सेंगर ने अपने क्षेत्रीय पूर्वजों को बलिदान को याद करते कहा कि यह फरवरी का माह अत्यंत भयावह दुर्घनाओ को याद दिलाता है, क्या कुछ कहा सुनें पूरा बीडियो1
- गलती से दूसरे गेस्ट हाउस में जाना युवक को पड़ा महंगा औरैया। सदर कोतवाली के अंर्तगत एक युवक अनजाने में दूसरे गेस्ट हाउस में चल गया जबकि उसे जाना उसके सामने स्थित गेस्ट हाउस में। दूसरे गेस्ट हाउस में घुस जाने पर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी। बाद में व्यवस्थापकों द्वारा मामला निपटाया गया।1
- रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चारपाई पर सो रहे बृद्ध की जलकर हुई मौत। जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव की बताई जा रही है घटना।1
- अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से चार घायल । भीखा पुरवा गांव निवाशी चार लोग सड़क किनारे खड़े थेतभी तेज सफ्तार कार की टक्कर लगने से घायल हो गय सभी को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है ।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास, थाने के पीछे रहने वाले सर्वेश बाथम, बृज बिहारी, मुकुल, संदीप और सत्यदेव सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पड़ोस में स्थित कुछ खाली प्लॉटों में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आसपास के मकानों की नींव में सीलन आ गई है। लोगों का आरोप है कि लगातार नमी के चलते उनके घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और किसी भी समय क्षति की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जब भी वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं, तो जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता है, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- खबर सूत्रों -: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की इमामबारगाह में जुमे की नमाज के दौरान में हुआ बड़ा धमाका। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी आ रही है, धमाका होनें के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है।1
- रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया नहर पुल पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असालतगंज से भेवान की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर कार का शीशा तोड़ते हुए उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रसूलाबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही1