मुक्तिधाम के अभाव में पांच किलोमीटर कंधों पर ले जानी पड़ी अर्थी देवगढ़ पंचायत के डडूमर गांव में वर्षों से नहीं बनी अंतिम संस्कार की व्यवस्था आरक्षित भूमि अतिक्रमण में, बारिश के मौसम में हर बार झेलनी पड़ती है परेशानी भितरवार। विकास के दावों के बीच भितरवार जनपद की ग्राम पंचायत देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डडूमर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की तस्वीर सामने आई है। गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण एक मृतक की अर्थी परिजनों और ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर भितरवार नगर परिषद के मुक्तिधाम तक ले जानी पड़ी, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इलाज के दौरान हुई युवक की मौत जानकारी के अनुसार डडूमर निवासी 30 वर्षीय युवक पर्वत सिंह बाथम ने बुधवार को पारिवारिक कारणों के चलते कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां गुरुवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर परेशान हो गए। गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों की सलाह पर मृतक की अर्थी कंधों पर रखकर लगभग पांच किलोमीटर दूर भितरवार के मुक्तिधाम तक ले जाई गई, जहां देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पिछले वर्ष भी सामने आई थी यही समस्या ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान एक महिला की मृत्यु होने पर भी गांव में अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका था और उसके परिजनों को भी भितरवार आकर अंतिम संस्कार करना पड़ा था। उस समय प्रशासन ने गांव में मुक्तिधाम के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया था। अतिक्रमण नहीं हटने से अटकी व्यवस्था ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम के लिए आरक्षित भूमि की नाप-जोख भी हो चुकी है, लेकिन भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण आज तक उसे अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। इसके चलते मुक्तिधाम का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरक्षित भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराकर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील घड़ी में ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
मुक्तिधाम के अभाव में पांच किलोमीटर कंधों पर ले जानी पड़ी अर्थी देवगढ़ पंचायत के डडूमर गांव में वर्षों से नहीं बनी अंतिम संस्कार की व्यवस्था आरक्षित भूमि अतिक्रमण में, बारिश के मौसम में हर बार झेलनी पड़ती है परेशानी भितरवार। विकास के दावों के बीच भितरवार जनपद की ग्राम पंचायत देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डडूमर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की तस्वीर सामने आई है। गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण एक मृतक की अर्थी परिजनों और ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर भितरवार नगर परिषद के मुक्तिधाम तक ले जानी पड़ी, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इलाज के दौरान हुई युवक की मौत जानकारी के अनुसार डडूमर निवासी 30 वर्षीय युवक पर्वत सिंह बाथम ने बुधवार को पारिवारिक कारणों के चलते कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां गुरुवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर परेशान हो गए। गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों की सलाह
पर मृतक की अर्थी कंधों पर रखकर लगभग पांच किलोमीटर दूर भितरवार के मुक्तिधाम तक ले जाई गई, जहां देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पिछले वर्ष भी सामने आई थी यही समस्या ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान एक महिला की मृत्यु होने पर भी गांव में अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका था और उसके परिजनों को भी भितरवार आकर अंतिम संस्कार करना पड़ा था। उस समय प्रशासन ने गांव में मुक्तिधाम के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया था। अतिक्रमण नहीं हटने से अटकी व्यवस्था ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम के लिए आरक्षित भूमि की नाप-जोख भी हो चुकी है, लेकिन भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण आज तक उसे अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। इसके चलते मुक्तिधाम का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरक्षित भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराकर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील घड़ी में ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
- हरसी बांध में सिंचाई के लिए मणि खेड़ा परियोजना से मिला पानी विधायक भितरवार ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण हरसी बांध में पर्याप्त जल संचय ना हो पाना किसने की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था| जिस पर भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ लगातार अधिकारियों तथा शासन स्तर पर हरसी बांध में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थे गौरतलब है कि विधायक श्री राठौर द्वारा लगातार सिंचाई मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी तथा सिंचाई विभाग के आल्हा अधिकारियों के साथ लगातार पत्र के माध्यम से एवं वर्चुअल तथा दूरभाष के माध्यम से निरंतर वार्ता जारी थी| जिसके परिणाम स्वरूप 31 जुलाई को इस परियोजना से हरसी बांध परियोजना को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जिसमें विधायक मोहन राठौर जी ने मौके पर मौजूद रहकर पानी को खुलवाया| विधायक श्री राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट जी तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही इस समस्या का समाधान समय से हो पाना सुनिश्चित हुआ है | विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार तथा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व सदैव किसानों के हित में उनके साथ खड़ा है तथा किसने की प्रत्येक समस्या पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ संकल्पित है| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , सरपंच, जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे।1
- राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलियापुरा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली घायल हो गईं। जिन्हें डायल 112 की मदद से शुक्रवार को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू परिहार (24) पुत्र कालीचरण परिहार, निवासी रक्सा अपनी पत्नी सलोनी को इलाज के लिए बाइक से ग्वालियर लेकर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी की बहन भी मौजूद थी। इसी दौरान गुलियापुरा के पास अचानक सड़क पर एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू परिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सलोनी और साली घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।2
- 🚨 आटा चक्की से गेहूं का कट्टा चोरी, युवक की करतूत CCTV में कैद शिवपुरी। शहर के राठौर मोहल्ला स्थित कमलागंज क्षेत्र में एक आटा चक्की से गेहूं का कट्टा चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक आटा चक्की से गेहूं का कट्टा उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्की संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। 🚨 आटा चक्की से गेहूं का कट्टा चोरी, युवक की करतूत CCTV में कैद शिवपुरी। शहर के राठौर मोहल्ला स्थित कमलागंज क्षेत्र में एक आटा चक्की से गेहूं का कट्टा चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक आटा चक्की से गेहूं का कट्टा उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्की संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला1
- मतगणना होना बाकी है कांग्रेस प्रत्याशी ने राजन पार्टी पर लगाए भाजपा को वोट देने के आरोप1
- दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने ............. दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने1
- आज दोपहर धारा 151 की कार्रवाई के बाद सिरसौद सरपंच अतर सिंह लोधी जमानत लेने करैरा तहसील पहुंचे। जमानत नहीं मिलने पर उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में जमानत मिलने के बाद मामला शांत हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आज दोपहर धारा 151 की कार्रवाई के बाद सिरसौद सरपंच अतर सिंह लोधी जमानत लेने करैरा तहसील पहुंचे। जमानत नहीं मिलने पर उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में जमानत मिलने के बाद मामला शांत हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1