रवि 2025-26 के तहत सीएफएलडी तिलहन फील्ड डे कार्यक्रम किया गया आयोजित ।। माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में रबी 2025-26 के तहत राई की फसल पर सीएफएलडी (तिलहन) का फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सीएफएलडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 100 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को राजेंद्र सुफलम-1राई की किस्म के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पेंडिमिथालिन का उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए किया गया था, सल्फर का उपयोग बेसल डोज में 20 किग्रा/हेक्टेयर की दर से किया गया था, और इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग एफिड नियंत्रण के लिए 1 मिली/3 लीटर पानी की दर से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीक पर अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें विंद्या प्रसाद सिंह, शेषनारायण सिंह, और कामेश्वर पांडेय शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से उनकी फसल की उत्पादकता में वृद्धि हुई है और उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है।
रवि 2025-26 के तहत सीएफएलडी तिलहन फील्ड डे कार्यक्रम किया गया आयोजित ।। माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में रबी 2025-26 के तहत राई की फसल पर सीएफएलडी (तिलहन) का फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सीएफएलडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर
ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 100 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को राजेंद्र सुफलम-1राई की किस्म के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पेंडिमिथालिन का उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए किया गया था, सल्फर का उपयोग बेसल डोज में 20 किग्रा/हेक्टेयर की दर से किया गया था, और इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग एफिड नियंत्रण के लिए 1 मिली/3 लीटर पानी की दर से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीक पर अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें विंद्या प्रसाद सिंह, शेषनारायण सिंह, और कामेश्वर पांडेय शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से उनकी फसल की उत्पादकता में वृद्धि हुई है और उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है।
- विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ... रजिया तबस्सुम बैरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाही कोइरी टोला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीएलएम मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और विशिष्ट अतिथि सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्मजीत राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि रजिया तबस्सुम ने कहा कि आज के दौर में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रधान शिक्षिका रिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आनंददायक वातावरण में पढ़ाने के लिए विद्यालय में म्यूजिकल सिस्टम, खेल सामग्री, इको क्लब सामग्री, मुफ्त पुस्तक, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति तथा पोशाक राशि की सुविधा दी जा रही है।कार्यक्रम में शिक्षक मजाहीर अनवर, ग्लोरी इलियास, शशि देवी, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।1
- पूर्व sp अवधेश दीक्षित का वीडियो खूब लोगो को भा रहा है,,, वीडियो होली मिलन का बताया जा रहा है,,,1
- kya hoga iran yudh ka ant1
- पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुल 24 लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित थानों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस संबंध में जानकारी 6 मार्च, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।1
- Post by Talk On Chair1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी से नाराज प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ गई। लड़की प्रेमी की रिहाई और उससे शादी की मांग पर अड गर्ई। उसका कहना था कि वो टावर पर ही अपने प्रेमी से शादी करेगी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। एक घंटे तक लडकी जब नीचे नहीं उतरी तो पुलिस हाजत में बंद उसके प्रेमी पवन चौहान को हथकडी में ही जीप से टावर के पास लाई। प्रेमी को देखने के बाद लडकी नीचे उतरी। मामला भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव का है। दरअसल, बनकटा गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के पवन चौहान नामक युवक से 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लडके के घर वाले उसकी किसी और लडकी से सगाई करवा चुके थे। इसके बावजूद पवन अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ना चाहता था। इसलिए गुरुवार को वो युवती को घर से भगाकर शादी करने वाला था। लडके के घर वालों को इसकी भनक लग गर्ड, फिर उन्होंने लडकी के घर वालों को फोन कर अपनी बेटी को समझा लेने की धमकी दी। इसके बाद लडकी के परिजन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। शिकायत के आधार पर भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और थाने ले गर्ई...1
- संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप1
- भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक जब्त। --- दो धंधेबाज गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस। नौतन: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुख्य सड़क से दो बाइक पर लदे भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है। पकड़े गए धंधेबाज रामानंद सहनी व सुमन सहनी पांडेय टोला मलाह टोली के बताए गए हैं। इनके पास से पुलिस ने साठ लीटर विदेशी शराब व दस लीटर देशी शराब बरामद किया है। गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों धंधेबाज दो बाइक पर शराब की खेप लेकर कहीं डिलेवरी करने जा रहे थे।तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। जहां दोनों धंधेबाजों को बाइक व शराब के साथ दबोच लिया गया।मामले में पुछताछ कर कांड अंकित कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- मीरगंज बाईपास एक ट्रक एक्सीडेंट कर गया,,, बाल बाल लोगो की बची जान,,1