logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ... रजिया तबस्सुम बैरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाही कोइरी टोला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीएलएम मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और विशिष्ट अतिथि सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्मजीत राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि रजिया तबस्सुम ने कहा कि आज के दौर में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रधान शिक्षिका रिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आनंददायक वातावरण में पढ़ाने के लिए विद्यालय में म्यूजिकल सिस्टम, खेल सामग्री, इको क्लब सामग्री, मुफ्त पुस्तक, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति तथा पोशाक राशि की सुविधा दी जा रही है।कार्यक्रम में शिक्षक मजाहीर अनवर, ग्लोरी इलियास, शशि देवी, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
14 hrs ago

विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ... रजिया तबस्सुम बैरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाही कोइरी टोला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीएलएम मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और विशिष्ट अतिथि सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्मजीत राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि रजिया तबस्सुम ने कहा कि आज के दौर में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रधान शिक्षिका रिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आनंददायक वातावरण में पढ़ाने के लिए विद्यालय में म्यूजिकल सिस्टम, खेल सामग्री, इको क्लब सामग्री, मुफ्त पुस्तक, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति तथा पोशाक राशि की सुविधा दी जा रही है।कार्यक्रम में शिक्षक मजाहीर अनवर, ग्लोरी इलियास, शशि देवी, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा
बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 24
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 24
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में रबी 2025-26 के तहत राई की फसल पर सीएफएलडी (तिलहन) का फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सीएफएलडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 100 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को राजेंद्र सुफलम-1राई की किस्म के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पेंडिमिथालिन का उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए किया गया था, सल्फर का उपयोग बेसल डोज में 20 किग्रा/हेक्टेयर की दर से किया गया था, और इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग एफिड नियंत्रण के लिए 1 मिली/3 लीटर पानी की दर से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीक पर अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें विंद्या प्रसाद सिंह, शेषनारायण सिंह, और कामेश्वर पांडेय शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से उनकी फसल की उत्पादकता में वृद्धि हुई है और उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है।
    2
    माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में रबी 2025-26 के तहत राई की फसल पर सीएफएलडी (तिलहन) का फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सीएफएलडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में 100 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को राजेंद्र सुफलम-1राई की किस्म के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पेंडिमिथालिन का उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए किया गया था, सल्फर का उपयोग बेसल डोज में 20 किग्रा/हेक्टेयर की दर से किया गया था, और इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग एफिड नियंत्रण के लिए 1 मिली/3 लीटर पानी की दर से किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीक पर अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें विंद्या प्रसाद सिंह, शेषनारायण सिंह, और कामेश्वर पांडेय शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से उनकी फसल की उत्पादकता में वृद्धि हुई है और उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • भाजपा का मुख्यमंत्री क्या कोई ऐसा बनेगा जिसके नाम की नहीं है कोई चर्चा
    1
    भाजपा का मुख्यमंत्री क्या कोई ऐसा बनेगा जिसके नाम की नहीं है कोई चर्चा
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    51 min ago
  • पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, नौतन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक धंधेबाज बाइक के जरिए शराब की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संक्रहिया माई के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब की मात्रा करीब 130 लीटर विदेशी शराब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की फिराक में था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की तस्करी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। नौतन थाना पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।
    1
    पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नौतन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक धंधेबाज बाइक के जरिए शराब की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संक्रहिया माई के पास घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब की मात्रा करीब 130 लीटर विदेशी शराब बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की फिराक में था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की तस्करी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
नौतन थाना पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नवलपुर–कवलापुर मुख्य सड़क मार्ग पर टूटहवा पुल के डायवर्जन के पास गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित
    1
    पश्चिम चंपारण के नवलपुर–कवलापुर मुख्य सड़क मार्ग पर टूटहवा पुल के डायवर्जन के पास गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.