Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी पूरनपुर, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुराने कैलेंडर जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए आग में पड़े हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Firasat khan
देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी पूरनपुर, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुराने कैलेंडर जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए आग में पड़े हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Arun Rana1
- पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कला निवासी अजयपाल ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा थे। जैसे ही वह जहूरगंज मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अजयपाल की पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।अजयपाल ने बताया कि हादसा दूसरी बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।1
- Jaipur road jila Tonk truck accident1
- Post by यूपी समाचार1
- जिला पीलीभीत के पूरनपुर में रामलीला मैदान में विशाल होली मेला संपन्न हुआ1
- हजारा,पीलीभीत। वन रेंज सम्पूर्णानगर खीरी क्षेत्र में बाघ के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम मझरा पश्चिम के प्रताप नगर में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह गन्ने के खेत से उसका अधखाया शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।जानकारी के अनुसार प्रतापनगर निवासी लगभग 40 वर्षीय प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह शुक्रवार शाम करीब सात बजे इंद्रा नगर गांव के पास अपने खेत से कृषि कार्य करके घर लौट रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फिर से खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान खेत जाने वाले रास्ते पर प्रगट सिंह का जूता और पगड़ी पड़ी मिली। वहीं आसपास बाघ के स्पष्ट पदचिह्न भी दिखाई दिए। आशंका होने पर जब ग्रामीणों ने पास के गन्ने के खेत में खोजबीन की तो कुछ दूरी पर प्रगट सिंह का अधखाया शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना सुबह लगभग दस बजे वन विभाग को दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि रेंजर स्वयं मौके पर नहीं पहुंचे और केवल टीम भेज दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोश जताया।सूचना मिलने पर सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, खजूरिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार तथा वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा राजेश और सदनलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पंचनामा भरने से पुलिस को रोक दिया और मांग की कि जब तक रेंजर मौके पर आकर उचित आश्वासन नहीं देते, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ और अन्य जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।2
- देवहा नदी के किनारे लगाई गई पालेज की फसल को दबंग ने किया नष्ट। पुलिस को दी तहरीर। बीसलपुर। ग्राम टियूलिया में देवहा नदी के किनारे लगाई गई ग्रामीणों की पालेज को दबंग ने रंजिश को लेकर नष्ट कर दिया है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जयवीर, वीरपाल, रामनरेश, जितेंद्र कुमार निवासी गण पुरैना, टियूलिया , खिरकिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने बहुत ही मेहनत करके देवहा नदी के किनारे पालेज की फसल तैयार की जिसे आदेश पुत्र सूरज पाल निवासी टियूलिया ने धमकी देते हुए कहा कि इस बार तुम लोगों को बहुत कष्ट भोगने पड़ेंगे और उनकी फसलों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया है इसके अतिरिक्त तमाम किसानों की लगभग 50 बीघा पालेज की फसलों को नष्ट कर दिया है जिससे किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।3
- पूरनपुर, शनिवार दोपहर 12 बजे पिछड़ा दलित वर्ग संघ उत्तर प्रदेश के संयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और दलित वर्ग से जुड़ी है, इसलिए उनके अधिकारों और अवसरों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने में देरी या रोक लगाई जाती है तो इससे देश की बड़ी आबादी में असंतोष फैल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नियमों को शीघ्र लागू कराए।1