logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव, बाघ के हमले से किसान की मौत से दहशत. हजारा,पीलीभीत। वन रेंज सम्पूर्णानगर खीरी क्षेत्र में बाघ के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम मझरा पश्चिम के प्रताप नगर में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह गन्ने के खेत से उसका अधखाया शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।जानकारी के अनुसार प्रतापनगर निवासी लगभग 40 वर्षीय प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह शुक्रवार शाम करीब सात बजे इंद्रा नगर गांव के पास अपने खेत से कृषि कार्य करके घर लौट रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फिर से खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान खेत जाने वाले रास्ते पर प्रगट सिंह का जूता और पगड़ी पड़ी मिली। वहीं आसपास बाघ के स्पष्ट पदचिह्न भी दिखाई दिए। आशंका होने पर जब ग्रामीणों ने पास के गन्ने के खेत में खोजबीन की तो कुछ दूरी पर प्रगट सिंह का अधखाया शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना सुबह लगभग दस बजे वन विभाग को दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि रेंजर स्वयं मौके पर नहीं पहुंचे और केवल टीम भेज दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोश जताया।सूचना मिलने पर सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, खजूरिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार तथा वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा राजेश और सदनलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पंचनामा भरने से पुलिस को रोक दिया और मांग की कि जब तक रेंजर मौके पर आकर उचित आश्वासन नहीं देते, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ और अन्य जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

2 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव, बाघ के हमले से किसान की मौत से दहशत. हजारा,पीलीभीत। वन रेंज सम्पूर्णानगर खीरी क्षेत्र में बाघ के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम मझरा पश्चिम के प्रताप नगर में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह गन्ने के खेत से उसका अधखाया शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।जानकारी के अनुसार प्रतापनगर निवासी लगभग 40 वर्षीय प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह शुक्रवार शाम करीब सात बजे इंद्रा नगर गांव के पास अपने खेत से कृषि कार्य करके घर लौट रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फिर से खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान खेत जाने वाले रास्ते पर प्रगट सिंह का जूता और पगड़ी पड़ी मिली। वहीं आसपास बाघ के स्पष्ट पदचिह्न भी दिखाई दिए। आशंका होने पर जब ग्रामीणों ने पास के गन्ने के खेत में खोजबीन की तो कुछ

दूरी पर प्रगट सिंह का अधखाया शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना सुबह लगभग दस बजे वन विभाग को दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि रेंजर स्वयं मौके पर नहीं पहुंचे और केवल टीम भेज दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोश जताया।सूचना मिलने पर सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, खजूरिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार तथा वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा राजेश और सदनलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पंचनामा भरने से पुलिस को रोक दिया और मांग की कि जब तक रेंजर मौके पर आकर उचित आश्वासन नहीं देते, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ और अन्य जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत। गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल ग्रंथी की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पीड़ित की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला प्रेम प्रसंग और आपसी साजिश के चलते कराया गया था।जानकारी के अनुसार हरविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर, पिछले लगभग तीन वर्षों से पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारा साहब में ग्रंथी के रूप में सेवा कर रहे थे। 1 मार्च 2026 की शाम वह कढेर चौराहे से सामान लेकर गुरुद्वारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नदी की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में हरविन्दर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह खेत की ओर भागे, जहां लहूलुहान हालत में गिर पड़े। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।2 मार्च को हरविन्दर सिंह की पत्नी गुरजीत कौर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार जांच, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे में आने-जाने के दौरान गांव रम्पुरा कोन निवासी कुलदीप सिंह उर्फ सोनी की पहचान गुरजीत कौर से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीब छह महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब हरविन्दर सिंह को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर गुरजीत कौर और कुलदीप सिंह ने मिलकर हरविन्दर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को योजना के तहत गुरजीत कौर ने अपने पति को सामान लेने के बहाने कढेर चौराहे भेजा और इसकी सूचना अपने प्रेमी कुलदीप सिंह को दे दी। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथी राकेश पुत्र कुमार सिंह निवासी रम्पुरा कोन के साथ मिलकर नदी की पुलिया के पास घात लगाकर लोहे के बरमे से हरविन्दर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पत्नी प्रेमी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बरमा भी बरामद कर लिया गया है।कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
    1
    पीलीभीत। गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल ग्रंथी की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पीड़ित की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला प्रेम प्रसंग और आपसी साजिश के चलते कराया गया था।जानकारी के अनुसार हरविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर, पिछले लगभग तीन वर्षों से पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारा साहब में ग्रंथी के रूप में सेवा कर रहे थे। 1 मार्च 2026 की शाम वह कढेर चौराहे से सामान लेकर गुरुद्वारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नदी की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में हरविन्दर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह खेत की ओर भागे, जहां लहूलुहान हालत में गिर पड़े। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।2 मार्च को हरविन्दर सिंह की पत्नी गुरजीत कौर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार जांच, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे में आने-जाने के दौरान गांव रम्पुरा कोन निवासी कुलदीप सिंह उर्फ सोनी की पहचान गुरजीत कौर से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीब छह महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब हरविन्दर सिंह को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर गुरजीत कौर और कुलदीप सिंह ने मिलकर हरविन्दर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को योजना के तहत गुरजीत कौर ने अपने पति को सामान लेने के बहाने कढेर चौराहे भेजा और इसकी सूचना अपने प्रेमी कुलदीप सिंह को दे दी। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथी राकेश पुत्र कुमार सिंह निवासी रम्पुरा कोन के साथ मिलकर नदी की पुलिया के पास घात लगाकर लोहे के बरमे से हरविन्दर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पत्नी प्रेमी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बरमा भी बरामद कर लिया गया है।कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूरनपुर, शनिवार दोपहर 12 बजे पिछड़ा दलित वर्ग संघ उत्तर प्रदेश के संयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और दलित वर्ग से जुड़ी है, इसलिए उनके अधिकारों और अवसरों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने में देरी या रोक लगाई जाती है तो इससे देश की बड़ी आबादी में असंतोष फैल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नियमों को शीघ्र लागू कराए।
    1
    पूरनपुर, शनिवार दोपहर 12 बजे पिछड़ा दलित वर्ग संघ उत्तर प्रदेश के संयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और दलित वर्ग से जुड़ी है, इसलिए उनके अधिकारों और अवसरों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने में देरी या रोक लगाई जाती है तो इससे देश की बड़ी आबादी में असंतोष फैल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नियमों को शीघ्र लागू कराए।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mandeep Singh
    1
    Post by Mandeep Singh
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Local Politician पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवहा नदी के किनारे लगाई गई पालेज की फसल को दबंग ने किया नष्ट। पुलिस को दी तहरीर। बीसलपुर। ग्राम टियूलिया में देवहा नदी के किनारे लगाई गई ग्रामीणों की पालेज को दबंग ने रंजिश को लेकर नष्ट कर दिया है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जयवीर, वीरपाल, रामनरेश, जितेंद्र कुमार निवासी गण पुरैना, टियूलिया , खिरकिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने बहुत ही मेहनत करके देवहा नदी के किनारे पालेज की फसल तैयार की जिसे आदेश पुत्र सूरज पाल निवासी टियूलिया ने धमकी देते हुए कहा कि इस बार तुम लोगों को बहुत कष्ट भोगने पड़ेंगे और उनकी फसलों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया है इसके अतिरिक्त तमाम किसानों की लगभग 50 बीघा पालेज की फसलों को नष्ट कर दिया है जिससे किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
    3
    देवहा नदी के किनारे लगाई गई पालेज की फसल को दबंग ने किया नष्ट। पुलिस को दी तहरीर।
बीसलपुर। ग्राम टियूलिया में देवहा नदी के किनारे लगाई गई ग्रामीणों की पालेज को  दबंग ने रंजिश को लेकर नष्ट कर दिया है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जयवीर, वीरपाल, रामनरेश, जितेंद्र कुमार निवासी गण पुरैना, टियूलिया , खिरकिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने बहुत ही मेहनत करके देवहा नदी के किनारे पालेज की फसल तैयार की जिसे आदेश पुत्र सूरज पाल निवासी टियूलिया ने धमकी देते हुए कहा कि इस बार तुम लोगों को बहुत कष्ट भोगने पड़ेंगे और उनकी फसलों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया है इसके अतिरिक्त तमाम किसानों की लगभग 50 बीघा पालेज की फसलों को नष्ट कर दिया है जिससे किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है किसानों ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी हरविंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हमले की साजिश ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर ने अपने प्रेमी कुलदीप सिंह और उसके साथी राकेश के साथ मिलकर रची थी। घटना 1 मार्च की शाम की है, जब हरविंदर सिंह घर से गुरुद्वारे लौट रहे थे। नदहा पुलिया के पास घात लगाए बैठे कुलदीप सिंह ने नुकीले औजार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें घायल अवस्था में पाया गया और जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आने पर पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
    1
    पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी हरविंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हमले की साजिश ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर ने अपने प्रेमी कुलदीप सिंह और उसके साथी राकेश के साथ मिलकर रची थी। घटना 1 मार्च की शाम की है, जब हरविंदर सिंह घर से गुरुद्वारे लौट रहे थे। नदहा पुलिया के पास घात लगाए बैठे कुलदीप सिंह ने नुकीले औजार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें घायल अवस्था में पाया गया और जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आने पर पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.