logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माँ की ममता से महरूम हुआ छह माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की मौत, मोबाइल की डाटा केबल से मारपीट का आरोप माँ की ममता से महरूम हुआ छह माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की मौत, मोबाइल की डाटा केबल से मारपीट का आरोप इटावा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। छह माह के मासूम को छोड़कर गई 21 वर्षीय महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला भरथना थाना क्षेत्र के गाँव गोपियागंज का है। गाँव निवासी इन्द्रेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी एकता की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और आए दिन मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि मायके जाने की बात को लेकर शुक्रवार को भी पति ने एकता के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

10 hrs ago
user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

माँ की ममता से महरूम हुआ छह माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की मौत, मोबाइल की डाटा केबल से मारपीट का आरोप माँ की ममता से महरूम हुआ छह माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की मौत, मोबाइल की डाटा केबल से मारपीट का आरोप इटावा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। छह माह के मासूम को छोड़कर गई 21 वर्षीय महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला भरथना थाना क्षेत्र के गाँव गोपियागंज का है। गाँव निवासी इन्द्रेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी एकता की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और आए दिन मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि मायके जाने की बात को लेकर शुक्रवार को भी पति ने एकता के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    1
    Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बदायूं: HPCL कांड में लापरवाही के चलते हटाए गए सीओ उझानी सीओ उझानी डा.देवेंद्र कुमार को हटाकर मुख्यालय किया सम्बद्व लखनऊ यूपी 112 से राहुल पांडेय को भेजा गया बदायूं डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित की हत्या का मामला,एचपीसीएल कांड में लापरवाही के चलते हटाए गए सीओ उझानीसीओ उझानी डा.देवेंद्र कुमार को हटाकर मुख्यालय किया सम्बद्व, लखनऊ यूपी 112 से राहुल पांडेय को भेजा गया बदायूं डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित की हत्या का मामला।
    4
    बदायूं: HPCL कांड में लापरवाही के चलते हटाए गए सीओ उझानी
सीओ उझानी डा.देवेंद्र कुमार को हटाकर मुख्यालय किया सम्बद्व
लखनऊ यूपी 112 से राहुल पांडेय को भेजा गया बदायूं डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित की हत्या का मामला,एचपीसीएल कांड में लापरवाही के चलते हटाए गए सीओ उझानीसीओ उझानी डा.देवेंद्र कुमार को हटाकर मुख्यालय किया सम्बद्व, लखनऊ यूपी 112 से राहुल पांडेय को भेजा गया बदायूं 
डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित की हत्या का मामला।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखना/इटावा। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में शनिवार की देर रात तक पारंपरिक फाग गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता गपोचे त्रिपाठी द्वारा कराया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मड़ौली, असदपुर, ईकरी, नगला श्रीराम और धुंबयाई सहित विभिन्न गांवों से आए लोगों ने फाग गायन का आनंद लिया और इस विलुप्त होती परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। यह परंपरा ब्रज और बुंदेलखंड अंचल की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम के दौरान ईकरी की फाग टोली ने ढोलक और झीका की थाप पर पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों ने देहाती अंदाज में फाग गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाग गीतों के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ईकरी की फाग टोली ने न केवल अपने गांव बल्कि आसपास के कई गांवों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हर वर्ष होली के अवसर पर लोग उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फाग गायन में सर्वेश तिवारी, रामविलास तिवारी, पप्पू तिवारी, अशोक त्रिपाठी, गोविंद दुबे, श्याम सरोवर त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, सोम तिवारी, हरिओम त्रिपाठी, अन्नू तिवारी, बल्लन शुक्ला, प्रीतम त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, विनीत दुबे, ललुआ शुक्ला, चक्रेश त्रिपाठी सहित मड़ौली से मोहर सिंह, प्रमोद और असदपुर से बसंती दिवाकर,नगला श्री राम से बड़े लला, धुबयाई से बबलू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल हमारी लोक परंपराएं जीवित रहती हैं, बल्कि गांवों में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    2
    लखना/इटावा। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में शनिवार की देर रात तक पारंपरिक फाग गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता गपोचे त्रिपाठी द्वारा कराया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में मड़ौली, असदपुर, ईकरी, नगला श्रीराम और धुंबयाई सहित विभिन्न गांवों से आए लोगों ने फाग गायन का आनंद लिया और इस विलुप्त होती परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। यह परंपरा ब्रज और बुंदेलखंड अंचल की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान ईकरी की फाग टोली ने ढोलक और झीका की थाप पर पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों ने देहाती अंदाज में फाग गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाग गीतों के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि ईकरी की फाग टोली ने न केवल अपने गांव बल्कि आसपास के कई गांवों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हर वर्ष होली के अवसर पर लोग उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
फाग गायन में सर्वेश तिवारी, रामविलास तिवारी, पप्पू तिवारी, अशोक त्रिपाठी, गोविंद दुबे, श्याम सरोवर त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, सोम तिवारी, हरिओम त्रिपाठी, अन्नू तिवारी, बल्लन शुक्ला, प्रीतम त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, विनीत दुबे, ललुआ शुक्ला, चक्रेश त्रिपाठी सहित मड़ौली से मोहर सिंह, प्रमोद और असदपुर से बसंती दिवाकर,नगला श्री राम से बड़े लला, धुबयाई से बबलू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल हमारी लोक परंपराएं जीवित रहती हैं, बल्कि गांवों में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर 3 बजे भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर 3 बजे भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।
    1
    औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Ashish Yadav Etawah
    1
    Post by Ashish Yadav Etawah
    user_Ashish Yadav Etawah
    Ashish Yadav Etawah
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिर्जापुर : जिम में धर्मांतरण के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान समेत दो गिरफ्तार विदेश भागने के फिराक में था असफाक खान उर्फ लकी खान मिर्जापुर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले किया है गिरफ्तार अब तक पुलिस ने 10 को कर चुकी है असफाक खान उर्फ लकी खान मुख्य आरोपी इमरान खान का है भाई काफी समय से लकी चल रहा था फरार लकी साथ गिरफ्तार साहिल अहमद केजीएन जिम था ट्रेनर जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराने का है आरोप असफाक खान उर्फ लकी खान पर लुक आउट नोटिस था जारी जिम करने जा रही दो लड़कियों ने देहात कोतवाली में कराया था मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी विदेश भागने के फिराक में था असफाक खान उर्फ लकी खान मिर्जापुर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले किया है गिरफ्तार अब तक पुलिस ने 10 को कर चुकी है असफाक खान उर्फ लकी खान मुख्य आरोपी इमरान खान का है भाई काफी समय से लकी चल रहा था फरार लकी साथ गिरफ्तार साहिल अहमद केजीएन जिम था ट्रेनर जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराने का है आरोप असफाक खान उर्फ लकी खान पर लुक आउट नोटिस था जारी जिम करने जा रही दो लड़कियों ने देहात कोतवाली में कराया था मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    2
    मिर्जापुर : जिम में धर्मांतरण के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान समेत दो गिरफ्तार
विदेश भागने के फिराक में था असफाक खान उर्फ लकी खान
मिर्जापुर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले किया है गिरफ्तार
अब तक पुलिस ने 10 को कर चुकी है
असफाक खान उर्फ लकी खान मुख्य आरोपी इमरान खान का है भाई
काफी समय से लकी चल रहा था फरार 
लकी साथ गिरफ्तार साहिल अहमद केजीएन जिम था ट्रेनर
जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराने का है आरोप
असफाक खान उर्फ लकी खान पर लुक आउट नोटिस था जारी
जिम करने जा रही दो लड़कियों ने देहात कोतवाली में कराया था मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
विदेश भागने के फिराक में था असफाक खान उर्फ लकी खान
मिर्जापुर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले किया है गिरफ्तार
अब तक पुलिस ने 10 को कर चुकी है
असफाक खान उर्फ लकी खान मुख्य आरोपी इमरान खान का है भाई
काफी समय से लकी चल रहा था फरार 
लकी साथ गिरफ्तार साहिल अहमद केजीएन जिम था ट्रेनर
जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराने का है आरोप
असफाक खान उर्फ लकी खान पर लुक आउट नोटिस था जारी
जिम करने जा रही दो लड़कियों ने देहात कोतवाली में कराया था मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।
    1
    जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई।
प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.