उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल, एक रेफर,भीखेपुर ओवरब्रिज के समीप की घटना भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर 3 बजे भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

- जनपद इटावा के उसराहार क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने डिप्टी सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप और कहा अवैध रूप से चल रहे फर्जी क्लिनिक व अस्पताल कार्रवाई के लिए प्रशांत यादव ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा डिप्टी सीएमओ छोटे-छोटे क्लीनिक और गरीब लोगों के यहां छापा मारते हैं जो बड़े लोग और जो रुपए देते हैं उनके यहां नहीं जाते हैं अगर कार्रवाई करना है तो एक टीम बनाकर निष्पक्षता से अवैध क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई करें तब हम जाने ईमानदार हो1
- Post by Kanhaiya lal1
- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की दिबियापुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने सड़क पर रखे गए ठेले, सामान और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस दौरान कई दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनकी दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि सड़कें साफ रहें और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।1
- Post by दीपेंद्र सिंह1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालाभगत के पास नहर में डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर का शव तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शहबाजपुर नहर पुल से बरामद कर लिया। तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटे थे दो दिनों तक सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के बड़े भाई रंजीत पिता किशनलाल व पत्नी अलका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरीपुर में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक दुकान पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से 36 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनके संबंध में संतोषजनक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ दुकान पर छापा मारा गया, जहां बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर पाए गए। मौके पर मौजूद टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। संबंधित दुकानदार से भी सिलेंडरों के स्रोत और उनके उपयोग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध भंडारण या गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।1
- Post by Kanhaiya lal1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया। क्षतिग्रस्त हाईट गेज से कभी भी हादसा होने की आशंका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की। झुका हुआ हाईट गेज वाहनों के लिए बन रहा खतरा। समय रहते मरम्मत न हुई तो बड़ी दुर्घटना की आशंका।1