नहर में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद परिजनों में मचा हाहाकार रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालाभगत के पास नहर में डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर का शव तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शहबाजपुर नहर पुल से बरामद कर लिया। तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटे थे दो दिनों तक सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के बड़े भाई रंजीत पिता किशनलाल व पत्नी अलका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी
नहर में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद परिजनों में मचा हाहाकार रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालाभगत के पास नहर में डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर का शव तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शहबाजपुर नहर पुल से बरामद कर लिया। तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटे थे दो दिनों तक सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के बड़े भाई रंजीत पिता किशनलाल व पत्नी अलका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी
- भूषा लदे ओबर लोड वाहन राहगीरो के लिए बने आफत । जिम्मेदार मौन। झींझक–सिकंदरा रोड पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है।लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में सड़क पर चलते समय तेज हवा के कारण भूसा उड़कर आसपास गुजर रहे लोगों की आंखों में जा रहा है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जा रहे हैं। ट्राली के चारों तरफ पल्ली लगाकर उसे ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिए ऊपर से तिरपाल या जाल नहीं लगाया जाता।1
- जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।1
- कानपुर देहात खबर पत्रकार: इकबाल अहमद गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- औरैया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस औरैया जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच कराई गई।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। इसके अलावा केंद्रों के भीतर कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई। वहीं जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में कुल 2640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1774 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2640 में से 1788 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस की दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। --------2
- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की दिबियापुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने सड़क पर रखे गए ठेले, सामान और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस दौरान कई दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनकी दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि सड़कें साफ रहें और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by दीपेंद्र सिंह1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया। क्षतिग्रस्त हाईट गेज से कभी भी हादसा होने की आशंका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की। झुका हुआ हाईट गेज वाहनों के लिए बन रहा खतरा। समय रहते मरम्मत न हुई तो बड़ी दुर्घटना की आशंका।1
- आज दिनांक 14-03-2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे थाना पनकी क्षेत्र के डिजिटल चौकी अंतर्गत नासिक से आ रही एक यात्री बस, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे (बस गुरुवार को नासिक से चली थी), सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।उपचार के दौरान एक महिला भागीरथी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। वर्तमान में अन्य घायल यात्रियों का उपचार डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है तथा अस्पताल प्रशासन से लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना संभवतः चालक को झपकी आने के कारण हुई प्रतीत होती है, हालांकि घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम.कासिम आबिदी द्वारा दी गई बाइट।*1
- इटावा में महिला बुखार की दवा लेने गई और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित फर्जी बंगाली डॉक्टर ने ली महिला की जान,लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों का इलाज छोटे दरवाजे के पास बंगाली के नाम से कर रहा था,मृतक महिला की देवरानी ने बताया कि बुखार की दवा लेने के लिए मेरे जेठ और जेठानी साइकल से इस बंगाली के पास आए थे,लेकिन इस बंगाली डॉक्टर ने गलत इलाज के चलते कोई इंजेक्शन मेरी जेठानी को लगा दिया जिससे तत्काल मौत हो गई,मृतक महिला के परिजन मृतिका के शव को लोडर में ले कर इंसाफ के लिए थाना इकदिल पहुंचे, वही पीड़ित परिजनों को गुमराह और दबाव बना कर कुछ दलाल थाने के बाहर ही बंगाली डॉक्टर से 10 लाख की डील कर पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए दे कर मामले को रफा दफा करने में लगे,अगर पीड़ित परिजन संतुष्ट कर समझौता करता भी है तब भी 6 लाख की दलाली होगी मृतक महिला के शव की,मौके से बंगाली डॉक्टर फरार,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।1