Shuru
Apke Nagar Ki App…
भूषा लदे ओबर लोड वाहन राहगीरो के लिए बने आफत । जिम्मेदार मौन। झींझक–सिकंदरा रोड पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है।लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में सड़क पर चलते समय तेज हवा के कारण भूसा उड़कर आसपास गुजर रहे लोगों की आंखों में जा रहा है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जा रहे हैं। ट्राली के चारों तरफ पल्ली लगाकर उसे ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिए ऊपर से तिरपाल या जाल नहीं लगाया जाता।
कुमार पंकज
भूषा लदे ओबर लोड वाहन राहगीरो के लिए बने आफत । जिम्मेदार मौन। झींझक–सिकंदरा रोड पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है।लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में सड़क पर चलते समय तेज हवा के कारण भूसा उड़कर आसपास गुजर रहे लोगों की आंखों में जा रहा है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जा रहे हैं। ट्राली के चारों तरफ पल्ली लगाकर उसे ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिए ऊपर से तिरपाल या जाल नहीं लगाया जाता।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कचहरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज रजत सिन्हा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।1
- कानपुर देहात खबर पत्रकार: इकबाल अहमद गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- ▶️विजलेंस की छापेमारी के दौरान #बीजेपी_नेताओं की महिला इंस्पेक्टर से हुई झड़प ▶️अन्तापुर गांव में विजिलेंस की टीम बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी ▶️सूचना पाकर मौके पर पहुंचे #राज्य_मंत्री_अजीत_पाल_सिंह से भी हुई कहा सुनी ▶️राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल अपने समर्थकों पर हो रही कार्रवाई से दिखाई नाराजगी ▶️राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह के एक करीबी के यहां छापा मारने पहुंची थी विजिलेंस टीम1
- औरैया,सदर बिकास खंड के ग्राम कस्बा खानपुर में स्ट्रीट लाइट लगाने की जल्दबाजी से पानी लाइन तोड़ी गांव भर में जल भराव व पानी की किल्ल्त से ग्रामीण परेशान, जिला प्रशासन लगातार समस्याओं की करता आ रहा है,अनदेखी1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। श्री धनेश्वर धाम में मुर्री तिश्ती में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए। वहीँ आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पावन स्थल में पहुंचकर लोगों ने रामलीला में भाग लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को गौर से देखा रामलीला के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।इसके साथ ही बच्चों ने झूला झूले और लोगों ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में भारी भीड़ होती हैं। आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्री धनेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेले में लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध रहता है।2
- Jay guru gorakh nath ji2
- औरैया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस औरैया जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच कराई गई।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। इसके अलावा केंद्रों के भीतर कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई। वहीं जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में कुल 2640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1774 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2640 में से 1788 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस की दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। --------2
- भूषा लदे ओबर लोड वाहन राहगीरो के लिए बने आफत । जिम्मेदार मौन। झींझक–सिकंदरा रोड पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है।लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में सड़क पर चलते समय तेज हवा के कारण भूसा उड़कर आसपास गुजर रहे लोगों की आंखों में जा रहा है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जा रहे हैं। ट्राली के चारों तरफ पल्ली लगाकर उसे ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिए ऊपर से तिरपाल या जाल नहीं लगाया जाता।1