Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कचहरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज रजत सिन्हा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
कुमार पंकज
कानपुर देहात कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कचहरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज रजत सिन्हा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य, खोया हुआ पर्स, नकदी और मोबाइल लौटाया कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस का एक सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। नबीपुर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स, नकदी और मोबाइल वापस कर दिया। जानकारी के अनुसार नबीपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रामबाबू बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका झोला कहीं गिर गया, जिसमें पर्स में रखे करीब 4000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और हेडफोन था। उसी दौरान नबीपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अंतिम यादव और राहुल पाल को रास्ते में यह सामान मिला। दोनों पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी दिखाते हुए सामान के मालिक की तलाश की और पूरा सामान सुरक्षित रूप से राजेंद्र सिंह को सौंप दिया। खोया हुआ पैसा और मोबाइल वापस मिलने पर राजेंद्र सिंह के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है और लोग उनकी ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं।1
- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की दिबियापुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने सड़क पर रखे गए ठेले, सामान और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस दौरान कई दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनकी दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि सड़कें साफ रहें और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by दीपेंद्र सिंह1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालाभगत के पास नहर में डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर का शव तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शहबाजपुर नहर पुल से बरामद कर लिया। तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटे थे दो दिनों तक सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के बड़े भाई रंजीत पिता किशनलाल व पत्नी अलका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- इटावा में महिला बुखार की दवा लेने गई और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित फर्जी बंगाली डॉक्टर ने ली महिला की जान,लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों का इलाज छोटे दरवाजे के पास बंगाली के नाम से कर रहा था,मृतक महिला की देवरानी ने बताया कि बुखार की दवा लेने के लिए मेरे जेठ और जेठानी साइकल से इस बंगाली के पास आए थे,लेकिन इस बंगाली डॉक्टर ने गलत इलाज के चलते कोई इंजेक्शन मेरी जेठानी को लगा दिया जिससे तत्काल मौत हो गई,मृतक महिला के परिजन मृतिका के शव को लोडर में ले कर इंसाफ के लिए थाना इकदिल पहुंचे, वही पीड़ित परिजनों को गुमराह और दबाव बना कर कुछ दलाल थाने के बाहर ही बंगाली डॉक्टर से 10 लाख की डील कर पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए दे कर मामले को रफा दफा करने में लगे,अगर पीड़ित परिजन संतुष्ट कर समझौता करता भी है तब भी 6 लाख की दलाली होगी मृतक महिला के शव की,मौके से बंगाली डॉक्टर फरार,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात अज्ञात चोरों ने घर में की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार, कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलुआपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग कुमार दुबे पुत्र देवी प्रसाद के घर में 14 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे और कमरे का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने की एक चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल और लगभग 4000 रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पड़ोस में रहने वाले वैभव कुमार पुत्र राकेश कुमार के छत पर बने कमरे में भी चोरी करने की कोशिश की, जहां दरवाजे की कुंडी और ताला क्षतिग्रस्त मिला, लेकिन ताला नहीं टूटने के कारण चोर वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया। क्षतिग्रस्त हाईट गेज से कभी भी हादसा होने की आशंका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की। झुका हुआ हाईट गेज वाहनों के लिए बन रहा खतरा। समय रहते मरम्मत न हुई तो बड़ी दुर्घटना की आशंका।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सदर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने चलवाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या 242, 254 व बंजर गाटा 231 से जेसीबी चलाकर हटाया गया कब्जा,बंजर भूमि पर रामू व जबर सिंह तथा चकरोड पर कई लोगों का था अवैध कब्जा,ग्राम कनौती में खेल मैदान की ग्रामसभा भूमि से भी शंभू दयाल, प्रेम नारायण व रामदास का कब्जा हटाया गया,अतिक्रमण हटाते समय लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित,कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल व थाना फफूँद पुलिस बल रहा मौजूद,लगभग 80 लाख रुपये कीमत की सरकारी भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त।1