Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी: शिक्षक ने प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से बोल दिया...इतने गंदे आओगे, स्कूल नहीं आने देंगे अंकित संवाद-शाहिद लखाही ये शब्द छात्रा को शूल की तरह चुभे, छात्रा घर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर स्कूल के शिक्षक मोहित, मृदुला, आकांशा और महेंद्र सिंह पर केस दर्ज किया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। शिक्षकों पर छात्रा के साथ मारपीट और टार्चर का भी आरोप है। कन्नौज के बेहटा रामपुर प्राथमिक विद्यालय की घटना है।
Journalist Shahid lakhahi
यूपी: शिक्षक ने प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से बोल दिया...इतने गंदे आओगे, स्कूल नहीं आने देंगे अंकित संवाद-शाहिद लखाही ये शब्द छात्रा को शूल की तरह चुभे, छात्रा घर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर स्कूल के शिक्षक मोहित, मृदुला, आकांशा और महेंद्र सिंह पर केस दर्ज किया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। शिक्षकों पर छात्रा के साथ मारपीट और टार्चर का भी आरोप है। कन्नौज के बेहटा रामपुर प्राथमिक विद्यालय की घटना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी: पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, 4 अभियुक्तों समेत भारी नकदी व वाहन बरामद ब्यूरो रिपोर्ट: संजय कुमार राठौर स्थान: लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) अपराधियों के विरुद्ध अभियान में निघासन पुलिस को मिली बड़ी सफलता लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में निघासन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से न केवल ताश के पत्ते, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के संकल्प को दोहराती है। घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 28.03.2026 को बुद्धापुरवा और लालपुर क्षेत्र के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके से चार अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: * राजेन्द्र पुत्र कल्लू (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) * अतीक पुत्र रोज अली (निवासी: लालपुर) * अनिल कुमार पुत्र पैकरमा (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) * शिवकुमार पुत्र रामचन्द्र (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) बरामदगी का विवरण: नकदी और संसाधनों की लंबी सूची पुलिस की इस छापेमारी में अभियुक्तों के कब्जे से जो बरामदगी हुई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है: * मालफड़ की धनराशि: 30,500/- रुपये (जुआ के दांव पर लगी रकम) * जामा तलाशी: 2,800/- रुपये (अभियुक्तों के पास से व्यक्तिगत तलाशी में मिले) * कुल बरामद नकदी: 33,300/- रुपये * इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 04 अदद मोबाइल फोन * वाहन: 03 अदद मोटरसाइकिलें (जिनका उपयोग जुआ स्थल तक पहुँचने के लिए किया गया था) कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना निघासन में इन चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 99/2026 धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे: * उ0नि0 आदित्य कुमार यादव * हे0का0 आशीष त्रिवेदी, का0 संजय कुमार यादव, का0 प्रभात सिंह, का0 राजकुमार, का0 प्रशान्त तेवतिया और का0 सलमान खान। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में आज दिनांक 29.03.2026 को थाना निघासन पुलिस द्वारा, यक्ष ऐप की सहायता से विभिन्न अभियोगो में कुल 15 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण-* 1.बिरजू पुत्र अंगने निवास रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 410/2013 धारा 457/380 आईपीसी 2.सादिक पुत्र अलीबहादुर निवासी मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 479/17 धारा 10 गुण्डा अधिनियम 3.वीरेन्द्र पुत्र बाबू निवासी कंधईपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 389/21 धारा 452/323/504/506 आईपीसी 4.ओमप्रकाश पुत्र रामचरन निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 794/13 धारा 323/342 आईपीसी 5.शत्रोहन पुत्र कालिका निवासी बेलहापुरवा मजरा मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी 6.पप्पू उर्फ इस्लाम अली निवासी इशराक अली निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 639/22 धारा 498ए,323 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट 7.शिबू पुत्र हासिम अली निवासी पठाननपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0स0 608/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी 8.लवकुश पुत्र रामनरेश निवासी पुरैना मजरा लुधौरी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 270/15 धारा 60 EX ACT 9.रामभजन पुत्र बिहारी निवासी पुरैना थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित CRIMINAL MISC.CASES/1077/2024 U/Sec 128 CRPC व CRIMINAL MISC.CASES/897/2023 U/Sec 128 CRPC व वाद संख्या 1018/2023 10.छिन्दा सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लोकन्दरपुरव थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0 4017/23 अ0सं0 686/19 धारा 323/504 भादवि 11.आशिक अली पुत्र रहमतुल्ला निवासी डीह मजरा बैलहा थाना निघासन खीरी सम्बन्धित मु0सं0 6589/23 अ0सं0 48/00 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 12.नबी उल्ला पुत्र मो0 आमीन निवासी लालपुर थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 116/23 अ0सं0 149/20 13.रवि पुत्र रामकुमार निवासी प्रीतमपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 4394/23 अ0सं0 150/15 धारा 323/504 भादवि 14.छोटेलाल पुत्र लेखराज निवासी ग्राम निषाद नगर मजरा मूड़ाबुजुर्ग थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-633/23 अ0सं0- 387/2024 धारा 452/354/504/506 भादवि 15.उन्नतराम पुत्र गयादीन निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-304/23 अ0सं0- 647/22 धारा 323/504/506 भादवि *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 योगेन्द्र सिंह 2.उ0नि0 आदित्य कुमार 3.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार तिवारी 4.उ0नि0 तकी मोहम्मद 5.उ0नि0 अर्जुन सिंह 6.उ0नि0 दिनेश सिंह 7.उ0नि0 राजवीर सिंह 8.हे0का0 हरिकेश सिंह 9.हे0का0 राजकुमार 10.हे0का0 आदेश त्रिवेदी 11.का0 अंकित कुमार 12.का0 राहुल कुमार 19 बैच 13.का0 हरिश्चन्द्र यादव 14.का0 आलोक यादव यादव 15.का0 राजकुमार 16.का0 प्रभात सिंह 17.का0 प्रशान्त तेवतिया 18.का0 सलमान खान 19.का0 संजय कुमार यादव 20.का0 माधव यादव 21.का0 लवकुश यादव 22.का0 आशुतोष गुप्ता 23.का0 योगेन्द्र सिंह1
- 👉 रामभगत गुप्ता का एक टैक्सी ड्राइवर से विवाद हो गया। 👉 गुस्से में गुप्ता जी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। 👉 आरोप है कि ड्राइवर प्रवीण ने अचानक गाड़ी दौड़ा दी। 😱 इसके बाद जो हुआ, वह हैरान कर देने वाला था— 👉 गुप्ता जी कार के बोनट पर लटक गए और ड्राइवर ने लगभग 4 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। 👉 मौके पर मौजूद गुप्ता जी के साथियों ने पीछा किया 👉 टैक्सी को ओवरटेक कर किसी तरह गाड़ी रुकवाई 👉 और गुप्ता जी को सुरक्षित नीचे उतारा गया ⚠️ नोट: वायरल वीडियो के अंत में गाली-गलौज की भाषा है। 📌 यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।1
- अंकित संवाद-शाहिद लखाही लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए1
- *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर — मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा।डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल , घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1