Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए अंकित संवाद-शाहिद लखाही लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए
Journalist Shahid lakhahi
लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए अंकित संवाद-शाहिद लखाही लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कल जो वीडियो वायरल हुआ था कस्ता भारत गैस एजेंसी के संबंध में उसे विकलांग व्यक्ति ने स्वयं बगैर किसी जोर दबाव के अपना वीडियो वायरल किया है उसका कहना है कि उसे वीडियो से हमारा कोई लेना-देना नहीं है1
- लखीमपुर,,, आज फिर गूंजा विधायक थप्पड़ कांड.... मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा सुनिए1
- लखीमपुर। शहर के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान कथित “विधायक थप्पड़ कांड” का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खीरी में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरोपी सत्ता से जुड़े समाज से आते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी ले लेते हैं और अपमान भी करते हैं।” उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां उन्होंने सामाजिक न्याय और सम्मान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।1
- लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।1
- लखीमपुर खीरी-खीरी टाउन। मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित हज़रत सय्यद जलालुद्दीन उर्फ़ सय्यद खुर्द साहब (रह.) की दरगाह पर 477वें सालाना उर्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आस्ताना इन दिनों रौनक से गुलजार है और साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उर्स का आगाज़ 31 मार्च को मीलाद शरीफ, ग़ुस्ल और गागर चादर की रस्म के साथ होगा, जिसके बाद महफिले समा आयोजित की जाएगी। वहीं 1 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा महफिले मीलाद व महफिले समा का आयोजन किया जाएगा और सुबह 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सय्यद खुर्द साहब (रह.) बड़े मखदूम साहब खैराबादी (रह.) के खलीफा थे और सिलसिला-ए-चिश्तिया के प्रमुख बुजुर्गों में शुमार किए जाते हैं। उनके दादा पीर शाह मीना शाह लखनवी (रह.) भी अपने दौर के प्रसिद्ध सूफी संत रहे हैं। दरगाह के खादिम मोहम्मद हारून चिश्ती अपने वालिद मोहम्मद हनीफ कुरैशी के साथ मिलकर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आस्ताने पर पेंटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। खादिम हारून मियां चिश्ती ने बताया कि उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए ठहरने व लंगर का बेहतर इंतजाम किया गया है। उन्होंने कस्बे की तमाम अवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के कुल की रस्म में शिरकत करें और इस मुबारक मौके का हिस्सा बनें।1
- लखीमपुर खीरी। जिले में चर्चित “विधायक थप्पड़ कांड” एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से इस मुद्दे को उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कानून को हाथ में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को जनता के विश्वास के खिलाफ बताया। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि “विधायक थप्पड़ कांड” को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र में पुनः चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सरगर्मी जारी है।1
- फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।1
- सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा1