*कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का किया औचक निरीक्षण* *गोदाम की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति पर जताई नाराजगी, समिति प्रबंधक को लगाई फटकार, तत्काल साफ-सफाई के दिए निर्देश* *किसानों के पंजीयन, एमओपी, एमपीके, नैनो डीएपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं खाद वितरण व्यवस्था की बारीकी से की समीक्षा* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने समिति में उपलब्ध एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश), एमपीके उर्वरक, नैनो डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं मांग के अनुरूप उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज किसानों के पंजीयन, खाद वितरण एवं अन्य ऑनलाइन अभिलेखों का अवलोकन कर सभी जानकारियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के पंजीयन एवं आवेदन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा अंतिम तिथि से पूर्व सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने समिति के स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी, अभिलेखों एवं अन्य दस्तावेजों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखे जाएं तथा खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान समिति परिसर स्थित गोदाम की स्थिति जर्जर एवं अव्यवस्थित पाई गई। गोदाम में साफ-सफाई के अभाव तथा रखरखाव की खराब स्थिति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोदाम की तत्काल साफ-सफाई कर उसे सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि खाद एवं बीज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि आदानों के भंडारण स्थल पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में आने वाले प्रत्येक किसान को शासन की कृषि योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा खाद, बीज, फसल बीमा एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। इससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
*कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का किया औचक निरीक्षण* *गोदाम की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति पर जताई नाराजगी, समिति प्रबंधक को लगाई फटकार, तत्काल साफ-सफाई के दिए निर्देश* *किसानों के पंजीयन, एमओपी, एमपीके, नैनो डीएपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं खाद वितरण व्यवस्था की बारीकी से की समीक्षा* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए
कि सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने समिति में उपलब्ध एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश), एमपीके उर्वरक, नैनो डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं मांग के अनुरूप उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज किसानों के पंजीयन, खाद वितरण एवं अन्य ऑनलाइन अभिलेखों का अवलोकन कर सभी जानकारियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के पंजीयन एवं आवेदन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा अंतिम तिथि से पूर्व सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक
किसानों को फसल बीमा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने समिति के स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी, अभिलेखों एवं अन्य दस्तावेजों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखे जाएं तथा खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान समिति परिसर स्थित गोदाम की स्थिति जर्जर एवं अव्यवस्थित पाई गई। गोदाम में साफ-सफाई के अभाव तथा रखरखाव की खराब स्थिति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोदाम की तत्काल साफ-सफाई कर उसे सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि खाद एवं बीज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि आदानों के भंडारण स्थल पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार
नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में आने वाले प्रत्येक किसान को शासन की कृषि योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा खाद, बीज, फसल बीमा एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। इससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
- भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में1
- फोनपे का नया नियम के अनुसार फोन पर वॉलेट यूजर करता हूं के लिए1
- jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai1
- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- खोंगापानी की मुख्य सड़क बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसे देखकर विकास के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश ने इस सड़क की पोल पूरी तरह खोल दी है1
- स्विच बैंकों में भारतीय ब्लैक मनी की बढ़ोतरी और सरकार की कोई भी एक्शन नहीं1
- PM मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष समापन समारोह में लिया हिस्सा, विकास और विरासत का दिया संदेश 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- भूतपूर्व छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री श्री T.S बाबा ने नाबालिक से बलात्कार के मुद्दे पर सरगुजा S.P से की बातचीत दोषी की गिरफ्तारी की की गई मांग छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंबिकापुर में हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिक आदिवासी बच्ची का रेप करके मुजरिम फरार हो गया इसी विषय पे जानकारी लेने के लिए छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री श्री T.S सिंह देव ने सरगुजा S.P को फोन से जानकारी ली तथा मलिक बच्चे कौन न्याय दिलाने का आश्वासन लिया1