logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में तब्दील हो चुकी ढरकन की मुख्य सड़क, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लगाई गुहार रामगढ़।क्षेत्र के गांव ढरकन के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क की बदहाली का दंश झेल रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो चुका है। समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई है। इस सड़क से ढरकन गांव के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का मढ़ाला गांव होकर ही रामगढ़, बिधूना आदि कस्बों को जोड़ने के लिए मुख्य सड़क है जो इस समय तालाब में तबदील हो चुकी है स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए बनी मुसीबत हुई है ग्रामीण मंसाराम ,जवाहर लाल, गोल्डी यादय, अंकुश, राम दत्त पाल, ध्रुव लाल, प्रमोद दिवाकर, पप्पू दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर, घनश्याम दिवाकर, सोनू दिवाकर, सनोज, आशिक राजपूत ने बताया कि गांव में घुसते ही यह मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिनमें हर समय गंदा पानी भरा रहता है। इस मुख्य रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं जो आए दिन इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा भयानक हो जाती है। बार-बार की गई मांगों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी के चलते गांव की यह मुख्य सड़क आज बदहाली के आंसू रो रही है। सड़क का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके गांव का मुख्य रास्ता है और इसके बिना पूरा गांव अलग-थलग पड़ जाता है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके ।

1 hr ago
user_अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ff9ec03c-6d26-4a97-b55b-0ac267b3a2dc

तालाब में तब्दील हो चुकी ढरकन की मुख्य सड़क, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लगाई गुहार रामगढ़।क्षेत्र के गांव ढरकन के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क की बदहाली का दंश झेल रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो चुका है। समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई है। इस सड़क से ढरकन गांव के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का मढ़ाला गांव होकर ही

771aeef7-aa62-44c0-8b00-d16cf4e0a87a

रामगढ़, बिधूना आदि कस्बों को जोड़ने के लिए मुख्य सड़क है जो इस समय तालाब में तबदील हो चुकी है स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए बनी मुसीबत हुई है ग्रामीण मंसाराम ,जवाहर लाल, गोल्डी यादय, अंकुश, राम दत्त पाल, ध्रुव लाल, प्रमोद दिवाकर, पप्पू दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर, घनश्याम दिवाकर, सोनू दिवाकर, सनोज, आशिक राजपूत ने बताया कि गांव में घुसते ही यह मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिनमें हर समय गंदा पानी भरा रहता है। इस मुख्य रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं जो आए

c5ca91fd-3fcb-421f-9dba-7003ba6a126c

दिन इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा भयानक हो जाती है। बार-बार की गई मांगों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी के चलते गांव की यह मुख्य सड़क आज बदहाली के आंसू रो रही है। सड़क का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके गांव का मुख्य रास्ता है और इसके बिना पूरा गांव अलग-थलग पड़ जाता है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • सड़क पर पानी भरा हुआ हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    1
    सड़क पर पानी भरा हुआ
हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Actor Bidhuna, Auraiya•
    4 hrs ago
  • हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हसेरन: ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला। जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। **सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग** जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    1
    हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हसेरन:
ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला।
जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
**सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग**
जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    1
    औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • डी एम औरैया द्वारा जनपद वासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर दी गई शुभकामनाएं
    1
    डी एम औरैया द्वारा जनपद वासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर दी गई शुभकामनाएं
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    1
    औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प
औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है।
माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.