Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र को मिला नया नेतृत्व—41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने संभाला पदभार। जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुंचाने, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और जिले के समग्र विकास को बताया प्राथमिकता।
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
सोनभद्र को मिला नया नेतृत्व—41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने संभाला पदभार। जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुंचाने, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और जिले के समग्र विकास को बताया प्राथमिकता।
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक: 26.04.2026* *🔶🔶हाईवे पर सक्रिय डीजल/स्टेपनी टायर चोरी गैंग पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार* *🔶🔶थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 90 लीटर चोरी का डीजल व ट्रकों के स्टेपनी टायर के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा हाईवे पर सक्रिय डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। दिनांक 26.04.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 321/2026 से सम्बन्धित चोरी गया डीजल व अन्य सामान कुछ व्यक्ति टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15-15 लीटर के 06 प्लास्टिक गैलनों में कुल 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर तथा 01 अदद ट्रक का टायर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद हुई। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से सुनसान स्थानों पर डीजल चोरी करते हैं तथा उसे स्थानीय बाजार में बेच देते हैं। साथ ही विभिन्न ट्रकों से स्टेपनी टायर चोरी कर अवैध रूप से बेचने का कार्य भी करते हैं। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने की आशंका होने पर वे पत्थरों से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे यह गैंग एक खतरनाक एवं संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहा था। अभियुक्त रमेश केशरी द्वारा चोरी के माल को कम दाम में खरीदकर बाजार में अधिक दाम पर बेचने की बात स्वीकार की गयी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गिरोह चोरी एवं अवैध खरीद-फरोख्त की श्रृंखला के रूप में कार्यरत था। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 321/2026 धारा 307, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—* 1. कान्ता पटेल पुत्र त्रिवेणी पटेल निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष । 2. प्रमोद उर्फ कातिया खरवार पुत्र रमाशंकर खरवार निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष । 3. रमेश केशरी पुत्र स्व0 जोगेन्द्र शाव निवासी चुर्क बाजार हाल पता घसिया बस्ती के पास थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष । *बरामदगी का विवरण—* * 06 प्लास्टिक गैलन में कुल 90 लीटर चोरी का डीजल * 03 ट्रकों के स्टेपनी टायर मय टायर * 01 अदद टायर * 01 अदद मोबाइल फोन (रियलमी) * 01 अदद कीपैड मोबाइल (सैमसंग) * नगद 2001/- रूपये *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—* 01. उ0नि0 उमाशंकर यादव, (चौकी प्रभारी लोढ़ी) थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 विनोद कुमार यादव (चौकी प्रभारी चुर्क), थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 मुन्ना सिंह यादव, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 04. का0 राम सिंह यादव, चौकी चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- हॉट छोरी1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न—जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की बाइट-1
- *पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न—जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट👆👆*1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 26.04.2026* *🔶पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न* *🔶अनुशासन, शौर्य और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन, नवआरक्षियों ने लिया जनसेवा का संकल्प* आज दिनांक 26.04.2026 को प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे परेड ग्राउण्ड में अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात श्री अरविन्द कुमार मौर्या रहे, जिनके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात उन्होंने परेड ग्राउण्ड में सुसज्जित 18 टोलियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान नवआरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन एवं अनुशासन विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके उपरान्त समस्त टोलियों द्वारा शानदार एवं समन्वित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सभी टोलियों ने सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी। मार्चपास्ट की सटीकता, तालमेल एवं अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया और पूरे परिसर में गर्व एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल विजेताओं के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि अन्य प्रशिक्षार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना। *सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-* प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (कुल 1246.1 अंक) *बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-* प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (572.1 अंक) *अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-* प्रशिक्षु आरक्षी नीरज ओझा (685 अंक) *अंतः कक्षीय विषयों के समूहवार सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी* प्रथम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी नितिन कुमार (64 अंक) द्वितीय समूह – प्रशिक्षु आरक्षी नीरज ओझा (91 अंक) तृतीय समूह – प्रशिक्षु आरक्षी चन्द्रपाल (110 अंक) चतुर्थ समूह – प्रशिक्षु आरक्षी विजय पाण्डेय (95 अंक) पंचम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी अनुभव कुमार तिवारी (111 अंक) षष्ठम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी अभिषेक तिवारी (86 अंक) सप्तम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी हेमन्त राज (92 अंक) अष्टम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी सन्तोष कुमार पटेल (73 अंक) *बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी* शारीरिक दक्षता परीक्षा में – प्रशिक्षु आरक्षी राम कुमार (94 अंक) यू0ए0सी0 में – प्रशिक्षु आरक्षी वरुण कुमार पाण्डेय (36 अंक) योगासन में – प्रशिक्षु आरक्षी मयंक पाल (28 अंक) पदाति प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी अभिनव सिंह (82 अंक) शस्त्र प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी अभिषेक कुमार मिश्रा (70.9 अंक) जंगल प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी विकास चन्द्र (60 अंक) भीड़ नियंत्रण में – प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (38 अंक) विशिष्ट तलाशी में – प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (38 अंक) यातायात प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह (38 अंक) आतंकवाद निरोधी प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी मुकुल सिंह (65 अंक) मुख्य अतिथि महोदय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवआरक्षियों को दीक्षांत की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी को ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही सभी नवआरक्षियों को कर्तव्यों के प्रति शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा भी अपने संबोधन में सभी नवआरक्षियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने में नवआरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं मित्रवत पुलिसिंग ही उनकी पहचान बने। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।4