logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिना अनुमति के फोन में वार्ता रिकॉर्डिंग को लेकर डीएम ने न्यूज पोर्टल को भेजा नोटिस,😃 *डीएम से दूरभाष वार्ता की बिना पूर्वानुमति रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक प्रसारण करने पर जिला शासकीय अधिवक्ता ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब* जनपद नैनीताल के रामनगर में दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित जनपद स्तरीय *सरस मेले* के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जौनसारी संस्कृति के पारंपरिक नाटी नृत्य में उप जिलाधिकारी, रामनगर द्वारा मंच पर प्रतिभाग किया गया था। इस संबंध मे *श्री रोहित गोस्वामी, निवासी बम्बाघेर मोती महल, हेड लाइन न्यूज पोर्टल, रामनगर* द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल से दूरभाष पर संपर्क कर यह जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया कि उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के संबंध में शासकीय आचरण नियमों / प्रचलित प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत किसी प्रकार की कार्रवाई का प्रश्न उत्पन्न होता है अथवा नहीं। प्रकरण में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि उक्त दूरभाष वार्ता को *बिना पूर्व सूचना / अनुमति / सहमति के रिकॉर्ड किया गया* तथा तत्पश्चात उक्त रिकॉर्डिंग के अंश / सामग्री को न्यूज लाइन पोर्टल अथवा अन्य माध्यम से समाचार / वीडियो के रूप में सार्वजनिक किया गया। उक्त को गंभीरता से लेते हुए *जिलाधिकारी नैनीताल के प्रतिनिधि के रूप में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौ.) नैनीताल द्वारा* संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस द्वारा-तहसीलदार, रामनगर के माध्यम से तामील कराया गया है। *नोटिस में 6 बिंदुओं पर स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं प्रमाण सहित लिखित स्पष्टीकरण 7 दिन के भीतर मांगा गया है -* जिसमें संबंधित से पूछा गया है कि:- क्या जिलाधिकारी के साथ हुई उक्त वार्ता आपके द्वारा अथवा आपके संस्थान / पोर्टल की ओर से रिकॉर्ड की गई थी? यदि हाँ तो किस व्यक्ति द्वारा, किस उपकरण / माध्यम से तथा किस उद्देश्य से? क्या वार्ता रिकॉर्ड किए जाने से पूर्व जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी अथवा उनकी अनुमति / सहमति प्राप्त की गई थी? यदि हाँ तो प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। यदि नहीं तो आधार, उद्देश्य एवं औचित्य स्पष्ट किया जाए। उक्त रिकॉर्डिंग को समाचार / वीडियो के रूप में सार्वजनिक रूप से प्रसारित करने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया? निर्णय लेने वाले व्यक्ति का नाम, पदनाम एवं संस्थागत दायित्व स्पष्ट किया जाए। उक्त सामग्री के प्रकाशन / प्रसारण से पूर्व क्या जिलाधिकारी द्वारा व्यक्त कथन का पूर्ण संदर्भ एवं मूल वार्ता के संदर्भ में सत्यापन किया गया था? यदि हाँ तो सत्यापन प्रक्रिया का विवरण उपलब्ध कराया जाए। उक्त रिकॉर्डिंग / वीडियो / समाचार को किन-किन माध्यमों अथवा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया? प्रत्येक माध्यम के संबंध में प्रकाशन / प्रसारण की दिनांक, समय, शीर्षक तथा लिंक / प्रति प्रस्तुत की जाए। बिना पूर्व सूचना अथवा अनुमति के किसी लोक सेवक के साथ हुई दूरभाष वार्ता की रिकॉर्डिंग एवं उसके सार्वजनिक प्रसारण के संबंध में न्यूज लाइन पोर्टल की संपादकीय नीति, आंतरिक प्रक्रिया एवं प्रचलित मानक क्या हैं? इस प्रकरण में उक्त नीति / प्रक्रिया का किस प्रकार अनुपालन किया गया? यदि आपके द्वारा यह माना जाता है कि उक्त वार्ता की रिकॉर्डिंग एवं उसका प्रसारण विधिसम्मत, उचित एवं पत्रकारिता के स्थापित मानकों के अनुरूप था, तो उसके समर्थन में तथ्य, दस्तावेज, संपादकीय औचित्य एवं अन्य संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। *नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि* निर्धारित अवधि 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण / अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत वह संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर प्रकरण को जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत कर विधि एवं प्रचलित नियमों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई के संबंध में निर्णय हेतु आवश्यक संस्तुति की जाएगी। *यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान नोटिस का उद्देश्य किसी वैध पत्रकारिता, समाचार संकलन, जनहित संबंधी सूचना के प्रकाशन अथवा विधि द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति के अधिकार को प्रतिबंधित करना नहीं है।* यह नोटिस केवल जिलाधिकारी महोदय के साथ हुई उक्त दूरभाष वार्ता की रिकॉर्डिंग, उसके स्रोत, अनुमति / पूर्व सूचना की स्थिति, संपादन एवं सार्वजनिक प्रसारण से संबंधित तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने तथा संबंधित व्यक्तियों / मीडिया संस्थान को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समुचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया जा रहा है।

16 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
16 hrs ago
8a576256-af4e-4467-a95f-72eec65f20cc

बिना अनुमति के फोन में वार्ता रिकॉर्डिंग को लेकर डीएम ने न्यूज पोर्टल को भेजा नोटिस,😃 *डीएम से दूरभाष वार्ता की बिना पूर्वानुमति रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक प्रसारण करने पर जिला शासकीय अधिवक्ता ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब* जनपद नैनीताल के रामनगर में दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित जनपद स्तरीय *सरस मेले* के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जौनसारी संस्कृति के पारंपरिक नाटी नृत्य में उप जिलाधिकारी, रामनगर द्वारा मंच पर प्रतिभाग किया गया था। इस संबंध मे *श्री रोहित गोस्वामी, निवासी बम्बाघेर मोती महल, हेड लाइन न्यूज पोर्टल, रामनगर* द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल से दूरभाष पर संपर्क कर यह जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया कि उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के संबंध में शासकीय आचरण नियमों / प्रचलित प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत किसी प्रकार की कार्रवाई का प्रश्न उत्पन्न होता है अथवा नहीं। प्रकरण में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि उक्त दूरभाष वार्ता को *बिना पूर्व सूचना / अनुमति / सहमति के रिकॉर्ड किया गया* तथा तत्पश्चात उक्त रिकॉर्डिंग के अंश / सामग्री को न्यूज लाइन पोर्टल अथवा अन्य माध्यम से समाचार / वीडियो के रूप में सार्वजनिक किया गया। उक्त को गंभीरता से लेते हुए *जिलाधिकारी नैनीताल के प्रतिनिधि के रूप में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौ.) नैनीताल द्वारा* संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस द्वारा-तहसीलदार, रामनगर के माध्यम से तामील कराया गया है। *नोटिस में 6 बिंदुओं पर स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं प्रमाण सहित लिखित स्पष्टीकरण 7 दिन के भीतर मांगा गया है -* जिसमें संबंधित से पूछा गया है कि:- क्या जिलाधिकारी के साथ हुई उक्त वार्ता आपके द्वारा अथवा आपके संस्थान / पोर्टल की ओर से रिकॉर्ड की गई थी? यदि हाँ तो किस व्यक्ति द्वारा, किस उपकरण / माध्यम से तथा किस उद्देश्य से? क्या वार्ता रिकॉर्ड किए जाने से पूर्व जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी अथवा उनकी अनुमति / सहमति प्राप्त की गई थी? यदि हाँ तो प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। यदि नहीं तो आधार, उद्देश्य एवं औचित्य स्पष्ट किया जाए। उक्त रिकॉर्डिंग को समाचार / वीडियो के रूप में सार्वजनिक रूप से प्रसारित करने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया? निर्णय लेने वाले व्यक्ति का नाम, पदनाम एवं संस्थागत दायित्व स्पष्ट किया जाए। उक्त सामग्री के प्रकाशन / प्रसारण से पूर्व क्या जिलाधिकारी द्वारा व्यक्त कथन का पूर्ण संदर्भ एवं मूल वार्ता के संदर्भ में सत्यापन किया गया था? यदि हाँ तो सत्यापन प्रक्रिया का विवरण उपलब्ध कराया जाए। उक्त रिकॉर्डिंग / वीडियो / समाचार को किन-किन माध्यमों अथवा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया? प्रत्येक माध्यम के संबंध में प्रकाशन / प्रसारण की दिनांक, समय, शीर्षक तथा लिंक / प्रति प्रस्तुत की जाए। बिना पूर्व सूचना अथवा अनुमति के किसी लोक सेवक के साथ हुई दूरभाष वार्ता की रिकॉर्डिंग एवं उसके सार्वजनिक प्रसारण के संबंध में न्यूज लाइन पोर्टल की संपादकीय नीति, आंतरिक प्रक्रिया एवं प्रचलित मानक क्या हैं? इस प्रकरण में उक्त नीति / प्रक्रिया का किस प्रकार अनुपालन किया गया? यदि आपके द्वारा यह माना जाता है कि उक्त वार्ता की रिकॉर्डिंग एवं उसका प्रसारण विधिसम्मत, उचित एवं पत्रकारिता के स्थापित मानकों के अनुरूप था, तो उसके समर्थन में तथ्य, दस्तावेज, संपादकीय औचित्य एवं अन्य संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। *नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि* निर्धारित अवधि 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण / अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत वह संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर प्रकरण को जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत कर विधि एवं प्रचलित नियमों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई के संबंध में निर्णय हेतु आवश्यक संस्तुति की जाएगी। *यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान नोटिस का उद्देश्य किसी वैध पत्रकारिता, समाचार संकलन, जनहित संबंधी सूचना के प्रकाशन अथवा विधि द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति के अधिकार को प्रतिबंधित करना नहीं है।* यह नोटिस केवल जिलाधिकारी महोदय के साथ हुई उक्त दूरभाष वार्ता की रिकॉर्डिंग, उसके स्रोत, अनुमति / पूर्व सूचना की स्थिति, संपादन एवं सार्वजनिक प्रसारण से संबंधित तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने तथा संबंधित व्यक्तियों / मीडिया संस्थान को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समुचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया जा रहा है।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय* जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।* जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    1
    *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय*

जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।*
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    15 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    1
    ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी
अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़ कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    1
    कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू एंकर इंट्रो: नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया। वीओ: बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली। सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी। इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके। एंकर आउट्रो: गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया। जय गौ माता 🙏🐄🚩 जय श्री राम 🚩
    1
    सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू
सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू
एंकर इंट्रो:
नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया।
वीओ:
बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली।
सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी।
इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके।
एंकर आउट्रो:
गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया।
जय गौ माता 🙏🐄🚩
जय श्री राम 🚩
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की। मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई। स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    1
    मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की।
मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग
संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच
ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की।
संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • न 8नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से होगा, महोत्सव को लेकर बैठक श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में आज श्री राम सेवक सभा भवन में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव श्री जगदीश बावरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया कि 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत है जिसमें संस्कृति का बयार का प्रदर्शन होगा । उप जिलाधिकारी ने विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे । उन्होंने महोत्सव में दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल जात्रा को महोत्सव में दिखाए जाने ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा । बैठक में यह भी अपील की गई कि महिलाएं कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी विभागों के सामंजयश तथा त्वरित कार्य पर चर्चा हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई । बैठक में रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी , आर एस रावत , ए एस रावत , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप जेठी ,दिनेश भट्ट आदि शामिल रहे ।
    2
    न 8नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से होगा, महोत्सव को लेकर बैठक 
श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में आज  श्री राम सेवक  सभा  भवन में उप जिलाधिकारी  नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक की अध्यक्षता  मनोज साह तथा संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव श्री जगदीश बावरी ने कार्यक्रम  की  रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया  कि 124  वे  श्री  नंदा देवी  महोत्सव   की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत  है  जिसमें संस्कृति  का  बयार का प्रदर्शन होगा ।    उप जिलाधिकारी  ने  विभागों   अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश देते  हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद  होंगे । उन्होंने महोत्सव में   दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल  जात्रा को महोत्सव में दिखाए  जाने  ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित  साफ सफाई की उचित  व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा ।  बैठक में यह भी अपील की गई कि  महिलाएं  कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा  में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी  विभागों के सामंजयश  तथा  त्वरित  कार्य पर चर्चा  हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक  एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे  इस पर भी चर्चा हुई । बैठक में  रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी  , आर एस रावत , ए एस रावत  , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह  राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप  जेठी ,दिनेश भट्ट   आदि शामिल रहे ।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    1 day ago
  • Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल
बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.