40 साल से बसे घर पर दबंगों की नजर बिना किसी कागजात अवैध निर्माण जारी* अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित दलित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन अब वही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि जिस मकान में वह पिछले लगभग 40 वर्षों से रहन-सहन कर रहा है, उसी मकान पर उसके नाम से बिजली का कनेक्शन भी चल रहा है। इसके बावजूद अब उसे बेघर करने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि कथित दबंग पक्ष के पास भूमि से संबंधित कोई वैध कागजात मौजूद नहीं हैं, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
40 साल से बसे घर पर दबंगों की नजर बिना किसी कागजात अवैध निर्माण जारी* अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित दलित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन अब वही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि जिस मकान में वह पिछले लगभग 40 वर्षों से रहन-सहन कर रहा है, उसी मकान पर उसके नाम से बिजली का कनेक्शन भी चल रहा है। इसके बावजूद अब उसे बेघर करने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि कथित दबंग पक्ष के पास भूमि से संबंधित कोई वैध कागजात मौजूद नहीं हैं, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
- User3091Amethi, Uttar Pradesh💣on 8 March
- हैदरगढ़ बाराबंकी। शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि बरसात से किसान हुए तबाह वहीं पर गौशालाओं में खुले में आसमान के नीचे गौवंसों का क्या हाल होगा यह आप कल्पना करिए यह सोचना आप सभी की जिम्मेदारी है1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar1
- मेरे नाती पार्थ कुमार ( एस ) के जन्म दिवस पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। समर्थ गुरु जगजीवन साहेब की असीम अनुकम्पा से सुख समृद्धि निरोगता एवं उज्जवल् भविष्य प्रदान करें पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- चिन्ता मत कर मैं बैठा हूँ श्री राम दूत बालाजी परिवार श्री रामदूत बाला जी परिवार के तत्वाधान में चैत्र सुदी पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उलक्ष्य में 17 वीं दो दिवसीय श्री बालाजी न्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। जिसमेंः- 05 अप्रैल 2026 को मेंहदीपुर बाला जी धाम से दिव्य ज्योति का और श्री खाटू श्याम जी महराज की निशान यात्रा की शोभा यात्रा 05 अप्रैल 2026 समय 03 से श्री शीतला बाला शक्ति धाम, गुलाब रोड (स्वराज नगर) से प्रारम्भ होकर जहानाबाद चौकी, कहारो का अड्डा, खोया मण्डी, घंटाघर, सुपर मार्केट, यूनियन बैंक तिराहा, हार्थी पार्क, अस्पताल चौराहा होते हुये रिफार्म क्लब पहुँचेगी। निशान उठाने वाले लोगों से निवेदन है कि कृपया पीला वस्त्र पहन कर आयें। 06 अप्रैल 2026 को प्रातः 08 बजे से 11 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ। प्रातः 08 बजे से 2100 अइतियों से महाहवन प्रात 11 बजे से संगीतमय सुन्दर काण्ड का पात फिर कन्या भोज के पश्चात विशाल भण्डारा प्रारम्भ होगा। रात्रि 08 बजे से विशाल जागरण पकज शुक्ला गुप जागरण पार्टी कानपुर द्वारा होगा जिसमें मंजन गायिगा आलिया बेटू चंचल कानपुर एवं अभिनव ऐरन (सिरसा हरियाणा) मुख्य झाकी नृसिंह अवतार होगी। जागरण समापन के बाद प्रातकाल 05 बजे 56 भोग प्रसाद एवं निशान का वितरण किया जायेगा। जिसमें श्री रामदूत बाला जी के मुख्य सेवादार पवन गुप्ता, साकेत चौरसिया, आशीष दीक्षित, हरिओम सोनकर, आलोक कुमार जयसवाल, भोला गुप्ता, राजेश सोनकर, नवीन सोनकर, धनश्याम गुप्ता, आकाश, हर्ष, रीतिक, सुनील सोनकर, राजू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता एवं समस्त सेवादार।1
- Post by User75301
- गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party3
- रायबरेली जिला सहकारी बैंक ने 3.51 रुपये करोड़ का रिकॉर्ड लाभ कमाया, ग्रामीण विकास में अग्रणी है रायबरेली रायबरेली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.51 रुपये करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष अपनी लाभप्रदता बनाए रखी है। बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में इस उपलब्धि की घोषणा की, जिसका श्रेय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता नीतियों और बैंक के कुशल प्रबंधन को दिया गया।बैंक ने बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें मुख्यालय और सभागार का जीर्णोद्धार शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 34 शाखाओं में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली की बचत हो रही है।समावेशी विकास के तहत, देश की पहली रेहड़ी पटरी सहकारी ऋण समिति घुरवारा के माध्यम से छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जा रहा है। डिजिटल सशक्तिकरण के लिए 185 बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण जारी है, और 123 बी-पैक्स में QR कोड से उर्वरक खरीद संभव हो गई है। यूपी सरकार की बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 22 समितियों को 2-2 लाख रुपये की धनराशि मिली है।बैंक ग्राहकों को 25 लाख रुपये तक की सीसी लिमिट और 10 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 130 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाई गई है। बैंक का लक्ष्य रायबरेली के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मजबूत भागीदार बने रहना है।1