कानपुर में गंगा बैराज के पास एयरक्राफ्ट नीचे गिरा, पायलट व ट्रेनी पायलट की मौत कानपुर में आज दिन में 11:50 बजे करीब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान उड़ा रहे पायलट और सहायक पायलट/ट्रेनी की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास हुआ, जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा, फिर तेज धमाका हुआ।दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाले इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने खून से लथपथ गुजरात के पायलट सचिन भाटिया एवं कर्नाटक के ट्रेनी अभिषेक पुजारीको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास फंसा हुआ पायलट नजर आया, दूसरा गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा मिला। विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर गिरी हुई पड़ी थी। कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर
कानपुर में गंगा बैराज के पास एयरक्राफ्ट नीचे गिरा, पायलट व ट्रेनी पायलट की मौत कानपुर में आज दिन में 11:50 बजे करीब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान उड़ा रहे पायलट और सहायक पायलट/ट्रेनी की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास हुआ, जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा, फिर तेज धमाका हुआ।दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाले इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने खून से लथपथ गुजरात के पायलट सचिन भाटिया एवं कर्नाटक के ट्रेनी अभिषेक पुजारीको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास फंसा हुआ पायलट नजर आया, दूसरा गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा मिला। विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर गिरी हुई पड़ी थी। कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर
- कानपुर के जाजमऊ में VIP रूट की सड़क धंसने से 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का पानी झरने की तरह समाने का खौफनाक वीडियो वायरल। कानपुर के जाजमऊ में VIP रूट की सड़क धंसने से 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का पानी झरने की तरह समाने का खौफनाक वीडियो वायरल। कानपुर के जाजमऊ इलाके में भारी बारिश के बीच वीआईपी सर्किट हाउस जाने वाली सड़क अचानक धंस गई। सरिया चौराहे के पास हुए इस हादसे में 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें झरने की तरह बारिश का पानी समाने लगा। यह खौफनाक मंजर देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी जगह एक महीने पहले भी गड्ढा हुआ था, जिसकी मरम्मत में लापरवाही बरती गई। बारिश के बीच धंसी सड़क, देखते ही देखते बना विशाल गड्ढा कानपुर में तेज बारिश के दौरान जाजमऊ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरिया चौराहे के पास की सड़क अचानक जमीन में समा गई। सुबह करीब 11 बजे सड़क का एक छोटा हिस्सा धंसना शुरू हुआ और कुछ ही देर में इसने एक विशाल गड्ढे का रूप ले लिया। यह गड्ढा लगभग 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा है। आसपास की सड़कों पर जमा बारिश का पानी तेज रफ्तार से झरने की तरह इस गहरे गड्ढे में गिरने लगा। इस भयानक नजारे को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल1
- कानपुर में गंगा बैराज के पास एयरक्राफ्ट नीचे गिरा, पायलट व ट्रेनी पायलट की मौत कानपुर में आज दिन में 11:50 बजे करीब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान उड़ा रहे पायलट और सहायक पायलट/ट्रेनी की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास हुआ, जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा, फिर तेज धमाका हुआ।दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाले इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने खून से लथपथ गुजरात के पायलट सचिन भाटिया एवं कर्नाटक के ट्रेनी अभिषेक पुजारीको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास फंसा हुआ पायलट नजर आया, दूसरा गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा मिला। विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर गिरी हुई पड़ी थी। कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर1
- शिवपुर में ऑपरेशन चक्रव्यूह का बड़ा एक्शन बैरिकेड तोड़कर भागा शातिर, पुलिस पर की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विपूल गुप्ता की खास रिपोर्ट वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे हरिहरपुर के पास* संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर बाइक फिसलने से गिर गया इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त की पहचान शशि भूषण (28), पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी,थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार के रूप में हुई मुठभेड़ के बाद बरामदगी 315 बोर का 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस पीली धातु की 01 चेन 01 पल्सर मोटरसाइकिल चेन लूट की वारदात से जुड़ा कनेक्शन प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ 24 अगस्त को शिवपुर के खुशहाल नगर में एक महिला से चेन लूटने की घटना में शामिल होना बताया है। इस संबंध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 383/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अब उसके साथी और अन्य भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।1
- स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में गूंजा राष्ट्रप्रेम1
- वाराणसी: यूपी-112 सेवाओं की समीक्षा, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट। वाराणसी,27 अगस्त 2026:पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 की सेवाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में यूपी-112 के पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, रिस्पॉन्स टाइम और जनसंतुष्टि के स्तर की विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस आयुक्त ने कहा कि "यूपी-112 की हर पीआरवी सिर्फ पुलिस वाहन नहीं,बल्कि जनसहायता का सशक्त माध्यम बने।त्वरित प्रतिक्रिया,संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी पुलिस सेवा हमारी प्राथमिकता है।"उन्होंने बताया कि उनके कुशल नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग से कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 प्रदेशीय रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वर्तमान में औसत रिस्पॉन्स टाइम 5 मिनट 22 सेकेंड और जनसंतुष्टि का स्तर 94 प्रतिशत है, जिसके लिए उन्होंने कर्मियों की सराहना की।पुलिस आयुक्त ने बताया कि यूपी-112 ने त्वरित आपातकालीन पुलिस सेवा के क्षेत्र में देशभर में एक आदर्श व्यवस्था के रूप में पहचान बनाई है।वे स्वयं वर्ष 2016 के प्रथम और 2021 के द्वितीय चरण में वर्किंग एवं टेक्निकल कमेटी के सदस्य के रूप में इसकी कार्यप्रणाली और तकनीकी विकास से जुड़े रहे हैं।फर्स्ट रिस्पांडर को दिए कड़े निर्देश,बैठक में पुलिस आयुक्त ने पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि फर्स्ट रिस्पांडर होने के नाते वे घटनास्थल पर त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सहायता सुनिश्चित करें।अपनी बॉडी लैंग्वेज,वर्दी,व्यवहार और आचरण को उच्च कोटि का रखें और नागरिकों के प्रति विनम्र और संवेदनशील रहें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मी यातायात जाम,संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर स्वतः सक्रिय होकर संबंधित थाने को तुरंत सूचित करें। प्रत्येक स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट के भीतर सुनिश्चित किया जाए। 10 मिनट से अधिक विलंब होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा,काउंसलिंग और आवश्यकतानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार पुलिस आयुक्त ने घोषणा की कि जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीम को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इस क्रम में आज थाना शिवपुर की पीआरवी-6974 को उत्कृष्ट कॉलर संतुष्टि और थाना सिगरा की पीआरवी -0598 को उत्कृष्ट कॉलर रिस्पॉन्स टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सराहा गया।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं यूपी-112 प्रभारी सुश्री नीतू सहित यूपी-112 के बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।1
- मां अन्नपूर्णा देवी का हुआ हरियाली श्रृंगार मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में वाराणसी के मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुआ माता अन्नपूर्णा देवी का हरियाली श्रृंगार। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को विद्युत झालरों, फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। जिससे मां अन्नपूर्णा की आभा देखते ही बन रही है। माता का दर्शन करने आने वाले भक्तों में माता का प्रसाद भी वितरित किया गया।3
- वीर जवानों की कलाई पर सजेगी राखी बेटिकार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने अपने हाथों सेयों की बनाई राखी न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में छात्राओं द्वारा राखी निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कर देश की रक्षा में सीमा पर तैनात वीर जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेश देते हुए कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। उनकी कलाई पर छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी देश की बेटियों की ओर से स्नेह और सम्मान का प्रतीक होगी इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र सिंह ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। प्राचार्य डॉ पुष्पा सिंह ने कहा कि वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का दायित्व है कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक राखियां तैयार कर सैनिकों के लिए अपना संदेश भी लिखा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।1
- सिस्टम की उदासीनता का शिकार महिला ने फांसी लगा किया सुसाइड बनारस के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने सरकारी ऑफिस का चक्कर लगा कर तक जाने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद की वजह से महिला काफी परेशान थी। Varanasi Breking News1
- वाराणसी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई का वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने मजदूर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। घटना से जुड़ा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामजनम बनवासी स्टार मार्का ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। जून में भट्ठा बंद होने के बाद वह अपने घर पर रहने लगा था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने चौबेपुर क्षेत्र स्थित सरजू मार्का ईंट-भट्ठे पर मजदूरी शुरू कर दी थी। इसी बीच 21 अगस्त को चोलापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। 26 अगस्त को परिजनों ने शव की शिनाख्त रामजनम बनवासी के रूप में की। परिजनों की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो पुलिस के सामने आया। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। मजदूर की मौत और पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1